Bengal Election Results Live: दीदी ने जीता बंगाल, लेकिन नंदीग्राम हारीं, भाजपा का मिशन रहा अधूरा
बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को जारी मतगणना के अब तक आए रुझानों व नतीजों से साफ है कि राज्य टीएमसी की वापसी हो रही है। इस बार चुनावी राज्यों में सबकी नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी थीं और वहां ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस सत्ता की हैट्रिक लगाती दिख रही हैं। बंगाल चुनाव नतीजों से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद मोदी और शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए : सिन्हा
तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के आए नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।
हजारीबाग से तीन बार सांसद रहे यशवंत सिन्हा ने यहां अपने निवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिस प्रकार से भाजपा के इन वरिष्ठ नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निजी हमले किये उससे वहां की जनता बहुत नाराज हुई और आज के परिणाम उसी के नतीजे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस हाल की जिम्मेदारी स्वयं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह एवं जेपी नड्डा को लेनी चाहिए।
सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से विजयी घोषित
निर्वाचन आयोग ने नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को विजयी घोषित किया। सुवेंदु ने ममता बनर्जी को हराया।BJP's Suvendu Adhikari wins Nandigram constituency against West Bengal CM Mamata Banerjee, as per Election Commission of India. pic.twitter.com/GBeVccupca
— ANI (@ANI) May 2, 2021
सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के लोगों का आभार जताया
सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर नंदीग्राम के लोगों का आभार प्रकट किया। अधिकारी ने लिखा, 'प्यार, विश्वास, आशीर्वाद और समर्थन प्रदान करने तथा मुझे अपना प्रतिनिधि चुनने के लिये नंदीग्राम की जनता का आभार। मैं उनकी सेवा करने और उनके कल्याण के लिये काम करते रहने का वादा करता हूं। मैं आपका आभारी हूं।'राहुल ने ममता बनर्जी को बधाई दी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं भाजपा को पराजित करने के लिए ममता बनर्जी जी और पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई देता हूं।’’
भाजपा ने ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने पर बधाई दी
भाजपा ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने पर बधाई दी और आश्वासन दिया कि वह रचनात्मक विपक्ष के रूप में काम करेगी। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि भाजपा सरकार के साथ उसकी सभी जनोन्मुख गतिविधियों में सहयोग करेगी ।
उन्होंने कहा, हम पश्चिम बंगाल में सक्रिय एवं जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभायेंगे। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के विजेता के रूप में उभरने के स्पष्ट संकेत के बाद कहा kf तृणमूल कांग्रेस तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और भाजपा उसके लिए ममता बनर्जी को बधाई देती है।
टीएमसी की नंदीग्राम में दोबारा वोटिंग की मांग
टीएमसी ने नंदीग्राम में दोबारा वोटिंग के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा। बता दें कि यहां भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने ममता को हरा दिया है।Trinamool Congress writes to Chief Electoral office, West Bengal for, "immediate re-counting of votes in Nandigram AC 210 and postal ballots." pic.twitter.com/BKCpdzrMf2
— ANI (@ANI) May 2, 2021
ममता को मिली जीत की बधाई
भाजपा के जोरदार प्रचार अभियान के बावजूद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शानदार जीत की ओर बढ़ने के साथ ही कुछ नेताओं ने कहा कि ममता बनर्जी ‘‘स्वाभाविक’’ नेता हैं जो आगामी दिनों में भाजपा के खिलाफ विपक्ष की राजनीति का मार्गदर्शन कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस की जीत को गैर भाजपा दलों की जीत के तौर पर देखा जा रहा है। विभिन्न दलों के नेताओं ने ममता बनर्जी को उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी।कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया, सांप्रदायिक ताकतों और असहिष्णुता पर ममता बनर्जी की शानदार जीत के लिए उनको बधाई। बंगाल के मतदाताओं ने दिखा दिया कि वे क्या चाहते हैं। भाजपा को उसके बराबर की टक्कर मिली और वह हार गई।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बनर्जी को बधाई दी । केजरीवाल ने ट्वीट किया, ममता दीदी को जबरदस्त जीत पर बधाई । पश्चिम बंगाल के लोगों को शुभकामनाएं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने भी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को शुभकामनाएं दी। पवार ने ट्वीट किया, इस शानदार जीत के लिये ममता बनर्जी को बधाई। इस चुनौतीपूर्ण समय में लोगों के कल्याण और महामारी से निपटने के लिए अपना काम जारी रखें।
Bengal Chunav 2021: नंदीग्राम में दोबारा मतगणना को लेकर चुनाव आयोग से मिला टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल
Three-member Trinamool Congress delegation is meeting Chief Electoral Officer at EC Office in Kolkata seeking a recount of votes in Nandigram and other issues
— ANI (@ANI) May 2, 2021
Bengal Chunav Result: कल शाम सात बजे राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करेंगी ममता
Congratulated Mamata Banerjee's party win in West Bengal assembly elections. Tomorrow at 7 PM, CM will be calling on me at Raj Bhawan: Jagdeep Dhankhar, Governor of West Bengal
— ANI (@ANI) May 2, 2021
(File photos) pic.twitter.com/WfvHTutErJ
Bengal Election: ओडिशा के मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी की दी बधाई
Heartiest congratulations to Mamata Banerjee Ji on TMC winning the #WestBengalAssemblyElection for a third consecutive time. I am sure under your leadership the state will scale new heights. Best wishes: Odisha CM Naveen Patnaik
— ANI (@ANI) May 2, 2021