Bengal Phase 7 Election 2021 Live: सातवें चरण का मतदान समाप्त, शाम 6.30 बजे तक 75.06 फीसदी हुई वोटिंग
{"_id":"60860be38ebc3e591f496479","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-phase-7-voting-news-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bengal Phase 7 Election 2021 Live: सातवें चरण का मतदान समाप्त, शाम 6.30 बजे तक 75.06 फीसदी हुई वोटिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 26 Apr 2021 06:39 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 26 Apr 2021 06:39 PM IST
खास बातें
कोरोना की दूसरी लहर के बीच पश्चिम बंगाल में सोमवार यानी आज विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में 34 सीटों के लिए मतदान समाप्त हो गया है और इस दौरान 75.06 फीसदी मतदान हुआ। 86 लाख से अधिक मतदाता 284 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मतदाताओं से वोट डालने और कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने की अपील की थी। इधर अभिषेक बनर्जी और नुसरत जहां ने डाला वोट। बंगाल से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...
विज्ञापन
बंगाल चुनाव में मतदान करती महिलाएं
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:39 PM, 26-Apr-2021
बंगाल में सातवें चरण का मतदान समाप्त
बंगाल में सातवें चरण का मतदान समाप्त हो गया है। शाम 6.30 बजे तक यहां 75.06 फीसदी मतदान हुआ है।06:01 PM, 26-Apr-2021
बंगाल में शाम 5.31 बजे तक 75.06 फीसदी मतदान
बंगाल में सातवें चरण का मतदान लगातार जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5.31 बजे तक 75.06 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
04:33 PM, 26-Apr-2021
शाम 4.30 बजे तक 67.27 फीसदी मतदान
बंगाल में सातवें चरण का मतदान लगातार जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 4.30 बजे तक 67.27 फीसदी मतदान हुआ है03:39 PM, 26-Apr-2021
दोपहर 3.30 बजे तक 67.27 फीसदी मतदान
बंगाल में सातवें चरण का मतदान लगातार जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे तक 67.27 फीसदी मतदान हुआ है।02:53 PM, 26-Apr-2021
सातवें चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाएं
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत सोमवार को हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान जारी है। आसनसोल क्षेत्र से टकराव की कुछ घटनाएं सामने आईं जहां तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सायोनी घोष ने दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र पर अवरोध पैदा करने की कोशिश की। जमूरिया विधानसभा क्षेत्र में वाम मोर्चे की उम्मीदवार आइशी घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके एजेंट को मतदान केंद्र में प्रवेश करने से रोक रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खंडन किया।
02:26 PM, 26-Apr-2021
कोलकाता: महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में भाजपा उम्मीदवार का एजेंट गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में रासबिहारी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा के एजेंट को शहर के न्यू अलीपुर इलाके में एक मतदान केंद्र पर कुछ महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अंदर कई महिलाओं ने मोहन राव पर विद्या भारती स्कूल मतदान केंद्र के बाहर उनका हाथ पकड़ कर उन्हें घसीटने का आरोप लगाया था। हालांकि राव ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:02 PM, 26-Apr-2021
दोपहर 1.30 बजे तक 55.12 फीसदी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में सातवें चरण का मतदान जारी है। दोपहर डेढ़ बजे तक 55.12 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।
55.12% voter turnout recorded till 1:32 PM, for the seventh phase of #WestBengalPolls pic.twitter.com/TYX3ublXBc
— ANI (@ANI) April 26, 2021
01:08 PM, 26-Apr-2021
मुस्लिम तुष्टिकरण से मुस्लिम वर्ग नाराज - विशेषज्ञ
बंगाल से ताल्लुक रखने वाले एक वरिष्ठ विशेषज्ञ ने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा से एक वर्ग नाराज है। ऐसी मान्यता हो गई है कि कहीं हिंदू और मुस्लिम के बीच विवाद हो तो सत्तासीन दल की शह पर प्रशासन मुस्लिमों का पक्ष लेगा। पहले ऐसा नहीं था।
12:03 PM, 26-Apr-2021
सुबह 11.30 बजे तक 37.72 फीसदी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में सातवें चरण का मतदान जारी है। सुबह 11.30 बजे तक 37.72 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।
37.72% voter turnout recorded till 11:36 AM, for the seventh phase of #WestBengalPolls pic.twitter.com/z3FYKyJevX
— ANI (@ANI) April 26, 2021
11:18 AM, 26-Apr-2021
रतुआ विधानसभा सीट के एक गांव में भाजपा पोलिंग एजेंट के साथ कथित धक्कामुक्की
पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के मतदान जारी हैं। ऐसे में मालदा जिले के रतुआ इलाके के बखरा गांव में भाजपा के पोलिंग एजेंट शंकर साकर ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ 91 पर उन्हें धक्का दिया और वहां से चले जाने को कहा। शंकर साकर ने कहा कि गांव के निवासी वहां आए और मुझसे कहा कि मैं यहां को मतदाता नहीं हुं, इसलिए यहां से चला जाऊं। शंकर साकर ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने मुझे जोर दे धक्का दिया और मैं पीछे गिर गया। हालांकि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि हमने पोलिंग एजेंट से सम्मानपूर्वक वहां से जाने का कहा था, क्योंकि वो यहां के मतदाता नहीं है।
I am an agent at booth number 91. Members of TMC, who are residents of the village, told me that they won't let me there as I'm not a voter there. They forcefully pushed me out. I was threatened by them: Sankar Sakar, BJP polling agent#WestBengalPolls pic.twitter.com/qSXzhrTvhQ
— ANI (@ANI) April 26, 2021