फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon 2022 Live: महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर के कई इलाके जलमग्न, गुजरात के वलसाड में बाढ़ से बुरा हाल

Thu, 14 Jul 2022 07:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Jul 2022 07:51 PM IST
खास बातें

Gujarat Flood, Maharashtra Rains, IMD Rainfall Alert News in Hindi: महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। कई जगह भूस्खलन की घटना भी सामने आई है। मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे समते महाराष्ट्र के 11 जिलों में 14 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने नवसारी के अलावा वलसाड़ और डांग जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया।  राज्य में तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और भद्राचलम में तीसरे चेतावनी स्तर पर पहुंच गया है। देश में बाढ़ और बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ... 

विज्ञापन
Weather Live Updates Today Gujarat Maharashtra Flood Heavy Rain Monsoon in Delhi Uttarakhand IMD Rainfall Alert 14 July 2022
महाराष्ट्र में बारिश - फोटो : Social media

लाइव अपडेट

04:45 PM, 14-Jul-2022
छत्तीसगढ़ : दो युवक महानदी में बहे
गरियाबंद के पिताईबंद एनीकट में नहाने के दौरान दो युवक महानदी में बह गए। सात युवक नहाने गए थे, चार को बचा लिया। एक अभी भी नदी में फंसा हुआ है, उसे बचाने के लिए अभियान जारी है। बाकी 2 की तलाश की जा रही है।
02:47 PM, 14-Jul-2022

महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर के कई इलाके जलमग्न

भारी बारिश के कारण जल स्तर बढ़ने के कारण इरई बांध के दरवाजे खोले जाने के बाद महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।

 
विज्ञापन
11:53 AM, 14-Jul-2022

गुजरात के वलसाड के निचल इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

गुजरात के वलसाड में लगातार हो रही बारिश की वजह से जिले के निचल इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। औरंगा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इसके अलावा दमन गंगा नदी पर बने मधुबन बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है क्योंकि यह क्षेत्र भारी बारिश से प्रभावित है।
10:14 AM, 14-Jul-2022

एनडीआरएफ ने 10 मजदूरों को बचाया

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने गुरुवार को महाराष्ट्र में उफनती वैतरणा नदी में फंसे एक निर्माण कंपनी के दस श्रमिकों को बचा लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे जीएम इंफ्रास्ट्रक्चर के कर्मचारी अपने काम के तहत नदी में एक बजरे में घुसे थे, लेकिन पालघर जिले में भारी बारिश के बाद बुधवार को बढ़ते जल स्तर के कारण बहाडोली में फंस गए। अधिकारी ने पहले कहा था।
09:42 AM, 14-Jul-2022

महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुमसर में 15 लोगों को बचाया गया

महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुमसर में आज एसडीआरएफ की टीम ने 15 लोगों को बचाया। वे वहां बाढ़ के कारण एक मंदिर में फंस गए थे।
08:28 AM, 14-Jul-2022

अब मुंबई में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना

बीएमसी ने मुंबई में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। बीएमसी(BMC) ने कहा है कि महानगर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कभी-कभी तेज हवाएं 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:45 AM, 14-Jul-2022

कर्नाटक में 32 की मौत

कर्नाटक में बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने लोगों की मदद के लिए तत्काल प्रभाव से 500 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के बड़े हिस्से में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। 
07:39 AM, 14-Jul-2022

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने आपात सेवाओं को  अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को बारिश और बाढ़ से उत्पन्न हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी सेवाओं को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है।
07:38 AM, 14-Jul-2022

मुंबई के निचले इलाकों में भरा पानी 

मुंबई और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों पानी भर गया। पूरे शहर में सड़कों पर भीषण जाम के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रे के अप्रभावित रहने से लोगों को थोड़ी राहत है। हार्बर लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही।
07:36 AM, 14-Jul-2022

आज इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 14 तारीख को तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। वहीं 14 से 17 जुलाई के बीच महाराष्ट्र के विदर्भ में वर्षा होगी। इस बीच छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण और गोवा के साथ गुजरात में भी भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में अभी बाढ़ से निजात मिलने वाला नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि  14 जुलाई को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड में मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं। 15 जुलाई को पश्चमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed