10:44 PM, 13-Jul-2022
नासिक में नदियां उफान पर
भारी बारिश के कारण नासिक में नदियां और नाले उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नासिक के पेगलवाड़ी गांव के निवासी बच्चों को अपने कंधों पर उठाकर सड़क के एक ऐसे हिस्से को पार करने को मजबूर हैं।
10:30 PM, 13-Jul-2022
वसई भूस्खलन के पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान
महाराष्ट्र सीएमओ के मुताबिक, वसई भूस्खलन मामले में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को 6 लाख रु.की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की - जिला राहत कोष से प्रत्येक को 4 लाख रुपए और नगर निगम से प्रत्येक को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे।
09:18 PM, 13-Jul-2022
नागपुर: पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत
जिला प्रशासन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। आईएमडी ने अगले 3 दिनों में और मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। 1 जून से 13 जुलाई तक बारिश के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में 20 की मौत और 19 घायल हुए हैं। 88 जानवर भी मारे गए और 293 घर क्षतिग्रस्त हुए। जिला कलक्टर ने सर्वे के आदेश दिए हैं। नागरिकों को निर्देश दिया गया है कि यदि आवश्यक हो तो बाढ़ प्रभावित गांवों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं और स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित की गई है। हर तालुका में सर्पदंश की रोकथाम के उपाय किए गए हैं।
08:29 PM, 13-Jul-2022
कर्नाटक में अब तक 32 की मौत
कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि अब तक 32 लोगों की जान चली गई है और क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे को बहाल करने के लिए 500 करोड़ रुपये तुरंत जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार से बारिश और भूस्खलन प्रभावित कोडागु, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के दौरे पर हैं और अगले सप्ताह उत्तर कन्नड़, बेलागवी और अन्य उत्तरी जिलों की यात्रा करेंगे।
07:47 PM, 13-Jul-2022
महाराष्ट्र में कल यहां रेड अलर्ट
आईएमडी ने कल मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सतारा, अमरावती और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पालघर, नासिक और पुणे को इस बीच कल के पूर्वानुमान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
05:42 PM, 13-Jul-2022
भूस्खलन में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत
पालघर जिले के वसई इलाके में आज हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई। दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
05:23 PM, 13-Jul-2022
महाराष्ट्र: पालघर में सभी स्कूल-कॉलेजों में कल छुट्टी
पालघर के सभी स्कूल-कॉलेजों में कल यानी गुरुवार को अवकाश रहेगा। यह फैसला मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के बीच लिया गया है।
02:03 PM, 13-Jul-2022
असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 2.92 लाख लोग अब भी प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, असम में अभी कोई नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है और दिन के दौरान डूबने की कोई घटना नहीं हुई है। इस साल बाढ़ और भूस्खलन में 192 लोगों की मौत हुई है।
01:53 PM, 13-Jul-2022
आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया गया है: एकनाथ शिंदे
भारी बारिश के मद्देनजर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मैंने जिला अधिकारियों को आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अप्रिय घटना न हो और प्रभावित लोगों तक सहायता समय पर पहुंचे।
01:49 PM, 13-Jul-2022
महाराष्ट्र और गुजरात में 160 से अधिक लोगों की गई जान
भारी बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र में अब तक 89 लोगों की मौत हो गई है जबकि गुजरात में पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 70 से अधिक हो गई है। बता दें ये आंकड़े पिछले डेढ़ महीने के हैं।