JD Vance India Visit Live: पीएम मोदी और जेडी वेंस ने की द्विपक्षीय बैठक; व्यापार समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
JD Vance India Visit Live Updates News in hindi: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने परिवार के साथ चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। अपने दौरे के दौरान जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है। जहां दोनों नेताओं ने व्यापार समेत कई मुद्दों पर मंथन किया है। जेडी वेंस और उनका अपने दौरे के दौरान आगरा और जयपुर की यात्रा भी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनका परिवार द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास सात लोक कल्याण मार्ग से रवाना हुआ।
#WATCH | Delhi | US Vice President JD Vance and his family leave from 7 LKM, the residence of Prime Minister Narendra Modi after holding a bilateral meeting. pic.twitter.com/zR7PeNnTjX
— ANI (@ANI) April 21, 2025
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने आज द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की है। अधिकारियों के अनुसार अपनी वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते में प्रगति का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। pic.twitter.com/55QpWBiRhd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2025
जेडी वेंस की पहली भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत समेत लगभग 60 देशों के विरुद्ध व्यापक टैरिफ व्यवस्था लागू करने और फिर उसे स्थगित करने के कुछ सप्ताह बाद हुई है। नई दिल्ली और वाशिंगटन अब द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसमें टैरिफ और बाजार पहुंच सहित कई मुद्दों को संबोधित करने की उम्मीद है। इससे पहले पिछले महीने, अमेरिकी सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच ने भारत का दौरा किया और द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को मजबूत करने के लिए अपने भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत की।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग में अपने आधिकारिक आवास पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और द्वितीय महिला उषा वेंस और उनके बच्चों का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बातचीत की है। बता दें कि, अमेरिकी उपराष्ट्रपति चार दिवसीय दौरे पर भारत आएं हैं उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और बच्चे भी मौजूद हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री जेडी वेंस के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे। वहीं जेडी वेंस सपरिवार कल जयपुर और आगरा का भी दौरा करेंगे।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा पर अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत और भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू ने कहा, 'जेडी वेंस की शुरुआती दिनों में भारत यात्रा महत्वपूर्ण है...दुनिया में कोई भी रिश्ता, जिसमें हमारे अपने घरेलू रिश्ते भी शामिल हैं, जटिल होता है। जटिलताएं पहले भी थीं। मेरा मानना है कि इन चुनौतियों को अवसरों में बदलना चाहिए और यह मुद्दा भी कुछ ऐसा ही है। हालांकि यह बहुत बड़ा हो गया है, यह एक विश्वव्यापी घटना है, यह एक नई तकनीक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भारत-अमेरिका संबंधों को दबा दिया जाएगा। यह सब एक साथ चलेगा'। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके पहले प्रशासन में काम किया था...अमेरिका-भारत संबंधों के कई आयाम हैं और व्यापार इसका एक हिस्सा है। व्यापार भी सुलझ जाएगा। थोड़ा धैर्य रखें, इस रिश्ते को देखें, आने वाले दिनों में आप इसकी रूपरेखा बनते देखेंगे'।
#WATCH | Delhi | On visit of US VP JD Vance to India amid issue of US tariffs, Former Ambassador of India to the US and BJP leader Taranjit Singh Sandhu says, "JD Vance's visit to India in the early dasy of significance is significant...Any relationship in the world, including… pic.twitter.com/UyEhCzmZy1
— ANI (@ANI) April 21, 2025
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम, जनपथ का दौरा करने पर स्टोर मैनेजर विनय अग्रवाल कहते हैं, 'हम बहुत खुश हैं कि वे परिवार के साथ यहां आए। उन्होंने कुछ पेपर-मैचे आइटम, बच्चों के लिए छोटे-छोटे उपहार आइटम और कुछ पीतल के सामान खरीदे... उन्होंने शोरूम के सभी काउंटर देखे। सेंट्रल कॉटन इंडस्ट्री कला और शिल्प के मंदिरों में से एक है। यह कोई साधारण दुकान नहीं है। सेंट्रल कॉटन इंडस्ट्री एशिया में एक बहुत बड़ा संगठन है और हाथ से बने हस्तशिल्प का कारोबार करता है। उन्हें (उषा वेंस) कला और शिल्प बहुत पसंद आया'।
#WATCH | Delhi: US Vice President JD Vance visited Central Cottage Industries Emporium, Janpath
— ANI (@ANI) April 21, 2025
Store Manager Vinay Agrawal says, "We are very thrilled and happy that, along with the family, they visited here. They bought some papier-mâché items, small gift items for the kids… pic.twitter.com/iAwtF2cvQv
#WATCH | Delhi: US Vice President JD Vance visited Central Cottage Industries Emporium, Janpath
— ANI (@ANI) April 21, 2025
Showroom Manager Meetu Wazirani says, "This is a handloom handicraft emporium. They liked everything. They were short of time, but they spent almost 40-45 minutes. They bought tea,… pic.twitter.com/q2axUbKokY
#WATCH | Delhi: US Vice President JD Vance visited Central Cottage Industries Emporium, Janpath
— ANI (@ANI) April 21, 2025
Showroom GM Meera Somani says, "They really enjoyed and they appreciated our showroom. They purchased pottery and papier-mâché items, and tea bags..." pic.twitter.com/b0k2Kb8cGw
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के जयपुर दौरे को लेकर गुलाबी नगरी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस ऐतिहासिक स्वागत में सबसे खास भूमिका निभाएंगी जयपुर की दो शाही हथिनियां — चंदा और पुष्पा, जो राजस्थानी अंदाज में मेहमान नवाजी के लिए प्रसिद्ध हैं।
अमेर महल के सूरजपोल गेट पर उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड का स्वागत बेहद भव्य अंदाज में किया जाएगा। चंदा और पुष्पा को चांदी के विशेष होदे पहनाए जाएंगे, साथ ही उनके लिए पारंपरिक राजस्थानी आभूषणों की भी व्यवस्था की गई है। दोनों हथिनियों को इन दिनों हाथी गांव में विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे मेहमानों का स्वागत सलीके से कर सकें।
हाथी गांव में चल रही तैयारियों के बीच चंदा और पुष्पा को रोजाना नहलाया जा रहा है और उन्हें सेरेमनी के लिए अभ्यास करवाया जा रहा है। पुष्पा, जो 19 साल की है, अमेरिकी उपराष्ट्रपति को सलामी देकर उनका स्वागत करेगी, वहीं 28 वर्षीय चंदा अपनी सूंड से माला पहनाकर मेहमानों का अभिनंदन करेगी। हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि, 'सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि चंदा और पुष्पा को इतनी बड़ी शख्सियत के स्वागत का अवसर मिल रहा है।'
जयपुर के शाही स्वागत की इस परंपरा में हाथियों की भूमिका एक बार फिर गौरवशाली अध्याय जोड़ने जा रही है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश की निगाहें जयपुर पर टिकी हैं।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस नई दिल्ली से जयपुर आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने चार दिनों तक कई मार्गों पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई है। आज रात 9 से 10 बजे तक जेएलएन मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान एयरपोर्ट रोड की एक लेन को भी पहले से ही बंद कर दिया जाएगा।
जयपुर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति का यह दौरा 22 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वे आमेर महल, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। ऐसे में इन स्थलों से जुड़े मार्गों पर ट्रैफिक को सुबह 8 बजे से दोपहर तक बंद रखा जाएगा। अल्बर्ट हॉल से न्यू गेट होते हुए सिटी पैलेस व बड़ी चौपड़ जाने वाले रास्तों पर भी इसी अवधि में प्रतिबंध लागू रहेगा।
डायवर्जन की प्रमुख व्यवस्थाएं:
- जेएलएन मार्ग से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले अपेक्स सर्कल, गोपालपुरा बायपास व ओटीएस चौहरे से प्रवेश पर रोक रहेगी।
- 22 अप्रैल को आमेर महल के आस-पास का ट्रैफिक सुबह 8 बजे से डायवर्ट रहेगा।
- 23 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रामबाग से जेएलएन मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
- 24 अप्रैल की सुबह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जयपुर से रवाना हो जाएंगे।
- इसके बाद सुबह 8 बजे के बाद ट्रैफिक सामान्य हो जाएगा।
सुरक्षा के मद्देनजर भारी व्यवस्था
उपराष्ट्रपति वेंस के 23 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ओटीएस चौक स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में रामबाग से ओटीएस चौक व झालाना आरएएसआई तक का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पूरे दौरे के दौरान पुलिस लगातार निगरानी में रहेगी और आवश्यकतानुसार फ्लेक्सिबल ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा।
पुलिस की अपील
पुलिस ने छात्र-छात्राओं व आम नागरिकों से अपील की है कि वे परीक्षा या अन्य कारणों से रास्तों में न फंसे, इसके लिए वे निर्धारित समय से पहले अपनी मंजिल पर पहुंच जाएं। विशेष रूप से बीवीआईटी मूवमेंट के दौरान कॉलेज या शिक्षण संस्थानों से जुड़े छात्र समय का विशेष ध्यान रखें। ऐसे में जयपुर वासियों को सलाह दी जा रही है कि वे अगले चार दिन ट्रैफिक अलर्ट का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद खास इंतजाम किए जा रहे हैं। वेंस की सुरक्षा तीन घेरों में की जा रही है। सबसे इनर रिंग में अमेरिकी सुरक्षा टीम रहेगी। इसके बाद आउटर रिंग में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी। उनकी सुरक्षा में 7 आईपीएस , 20 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी, 300 एसआई और 2100 कांस्टेबल को फील्ड में तैनात किया गया है। लेकिन इन सबसे खास वह कारों का काफिला है जो खास तौर पर ऐसे वीवीआईपी प्रोटेक्शन के लिए तैयार की गई हैं।
इनमें कुछ कारें और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण यूएस से लाए गए हैं। वहीं कुछ भारत सरकार की तरफ से वेंस की सुरक्षा में तैनात की जाएगी। इनमें करीब 2 साल पहले विशेष रूप से खरीदी गई लीमोजीन गाड़ियां भी हैं। भारत सरकार ने ये विशेष कारें लीज पर ली हुई हैं। जिनके जरिए वेंस व उनके परिवार को खास सिक्योरिटी मुहैया करवाई जाएगी।
अगर बुलेटप्रूफ लिमोजिन की बात करें तो ये कारें सिर्फ लग्जरी ही नहीं होती है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद खास होती है। ऐसा माना जाता है कि इन कारों में सिर्फ कांच ही नहीं, बल्कि इसकी बॉडी भी बुलेटप्रूफ होती है। वैसे तो हर बुलेटप्रूफ कार की अपनी खासियत है, लेकिन आम बुलेटप्रूफ लिमोजिन में भी गोलियों के अटैक को झेलने की पावर होती है। लिमोजिन का बुलेटप्रूफ वर्जन ही नहीं बल्कि आर्म्ड वर्जन भी तैयार किया जाता है। यहां तक की यूएस प्रेसिडेंट की सुरक्षा में लगाई जाने वाली इन कारों में कैमिकल हमले को झेलने की क्षमता भी होती है।