फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live : सीएम योगी ने कहा- युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल होगी, सपा ने किया पलटवार

Sat, 25 Dec 2021 06:30 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 25 Dec 2021 06:30 PM IST
खास बातें

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Live Updates: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की चर्चा सबसे ज्यादा है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Live: Pre-Election Coverage UP Vidhan Sabha Chunav CM Yogi keshav maurya akhilesh yadav News Updates
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:24 PM, 25-Dec-2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर समाजवादी पार्टी ने पलटवार किया है। युवाओं को लैपटॉप और टैबलेट देने के दौरान मुख्यमंत्री ने पेपर लीक की घटना का जिक्र किया था। कहा था, 'प्रदेश के युवाओं के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, उसकी जगह जेल होगी।' 

इसी को रीट्विट करके हुए सपा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सपा ने लिखा, 'पेपर लीक करा, खिलवाड़... आरक्षण खत्म कर, खिलवाड़... नौकरी मांगने पर लाठियां दे, खिलवाड़...घर खर्च, बुजुर्गों की दवाई, भाई बहनों की पढ़ाई में महंगाई की आग लगा, खिलवाड़...बहुत किया भाजपा ने खिलवाड़, सरकार को नौजवान देंगे उखाड़।'
06:24 PM, 25-Dec-2021
योगी ने कहा- युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश में स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, इंजीनियरिंग और कौशल विकास प्रशिक्षण से जुड़े विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण की योजना का आगाज किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रतीकात्मक रूप से कुल 26 छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिया। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद 60 हजार विद्यार्थियों में टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पेपर लीक की घटना पर कहा, 'प्रदेश के युवाओं के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, उसकी जगह जेल होगी।'
विज्ञापन
04:43 PM, 25-Dec-2021
अटल के पैतृक आवास पहुंचे योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके पैतृक आवास बटेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
03:58 PM, 25-Dec-2021
क्या हैं झांसी के युवाओं के चुनावी मुद्दे?
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झांसी के युवाओं ने चुनावी मुद्दों पर खुलकर बात की। 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में यहां के युवाओं ने विकास, रोजगार, शिक्षा, महंगाई और भर्तियों के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ युवाओं ने मोदी और योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की तो किसी ने कमियां गिनाई। पढ़िए युवाओं ने और क्या कहा? 


 
02:43 PM, 25-Dec-2021
योगी ने मुफ्त टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण अभियान का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से प्रदेश में एक करोड़ मुफ्त टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय देखा कि तकनीक का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व है। बच्चे बताते थे कि स्मार्टफोन, टैबलेट न होने की वजह से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। तब हमने तय किया कि राज्य के 1 करोड़ युवाओं को टैबलेट देने की सुविधा से जोड़ेंगे।

सपा पर तंज कसते हुए योगी बोले- पहले सरकारी नियुक्तियां में भाई-भतीजावाद होता था। नौकरी निकलते ही एक खानदान, वंश के लोग वसूली पर निकल पड़ते थे। महाभारत का कोई रिश्ता नहीं छूटता था जो वसूली पर नहीं निकलता था। शकुनी मामा, दुर्योधन भांजा, दुशासन और कहीं कोई भतीजा निकल पड़ता था। 
01:52 PM, 25-Dec-2021
झांसी की चार विधानसभा सीटों का क्या है सियासी समीकरण?
झांसी राजनीतिक रूप से भी प्रदेश और देश में काफी अहम है। यहां चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी पर इस वक्त भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में झांसी नगर से रवि शर्मा, मऊरानीपुर से बिहारी लाल आर्य, गरौठा से जवाहर लाल राजपूत और बबीना से राजीव सिंह पारीछा जीते थे। देखिए ग्राफिक्स में सभी सीटों का समीकरण...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:53 PM, 25-Dec-2021
समाजवादी  पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आखिरकार कानपुर और कन्नौज में इत्र का कारोबार चलाने वाले पीयूष जैन के घर हुई छापेमारी पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने ट्विट कर शायराना अंदाज में भाजपा पर ही निशाना साधा। लिखा, 'सुबह तलक चीखकर सुना रहे थे कुछ ख़बरनवीस ‘जिसके’ गुनाह की कहानी… ‘उसका’ बादशाह से ताल्लुक़ निकलते ही शाम तलक वो खामोश हो गये…'

पीयूष ने ही समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। सूत्रों के मुताबिक, आईटी रेड में पीयूष के घर से 180 करोड़ रुपए नकदी और एक करोड़ से ज्यादा के जेवरात बरामद हुए हैं। 
12:53 PM, 25-Dec-2021
भाजपा ने लॉन्च किया चंदा अभियान
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर चंदा अभियान लॉन्च किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बारे में सूचना जारी की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक का चंदा जुटाएंगे और आम लोगों से सीधे जुड़ेंगे। ये अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि यानी 11 फरवरी तक चलेगा। 
12:49 PM, 25-Dec-2021
रेल मंत्री ने कहा- रेलवे के निजीकरण का भ्रम फैलाने वालों पर विश्वास मत कीजिए
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। शनिवार सुबह उन्होंने बनारस स्टेशन का निरीक्षण किया। इससे पहले शुक्रवार रात उन्होंने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रेल कॉलोनियों का भ्रमण किया। जहां गंदगी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा की रेलवे के निजीकरण की कोई बात नहीं है। जो भ्रम फैला रहे हैं उनपर विश्वास मत कीजिए। 
12:23 PM, 25-Dec-2021
झांसी में चाय पर चुनावी चर्चा में किसने क्या कहा
उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झांसी के लोगों ने अपना चुनावी एजेंडा बताया। शनिवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यहां पहुंचा। यहां के इलाइट चौराहा के पास आयोजित 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम के दौरान यहां के लोगों ने विकास, रोजगार, महंगाई और अपराध के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ लोगों ने योगी सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की तो कुछ ने कमियां भी गिनाईं। पढ़िए किसने क्या कहा? 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed