Tripura Municipal Election Results 2021 LIVE: भाजपा की बड़ी जीत, 334 में से 329 सीटें जीतीं, तेलियामुरा में धारा 144 लागू
Tripura Municipal Election Result 2021: त्रिपुरा में अगरतला नगर निगम और अन्य नगर निकायों की 334 में से 222 से अधिक सीटों के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। 112 सीटों पर भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। अगरतला नगर निगम ( AMC) और 19 अन्य नगर निकायों के नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए भी वोटों की गिनती हो रही है। मुख्य मुकाबला भाजपा, टीएमसी और माकपा के बीच है।
लाइव अपडेट
टीएमसी कार्यकर्ताओं की बस पर हमला
इस बीच टीएमसी समर्थकों को ले जा रही एक बस पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मियों सहित कुल 12 लोग घायल हुए हैं। तेलियामुरा नगर परिषद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। खोवाई पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने यह जानकारी दी है।अगरतला की सभी सीटें भाजपा ने जीतीं
भाजपा ने निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। अगरतला की बात करें तो भाजपा ने यहां की सभी 51 सीटें अपने नाम कर ली हैं। इसके साथ ही अन्य शहरी स्थानीय निकायों में भी भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं, विपक्षी दल टीएमसी और सीपीआई (एम) अगरतला नगर निकाय चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं।
भाजपा ने त्रिपुरा निकाय चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा ही साफ कर दिया है। अगरतला सहित 14 निकायों में भाजपा ने कुल 334 वार्ड्स में से 329 पर कब्जा जमा लिया है। कुल 334 सीटों में से 222 पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इनमें से 217 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि 112 पर उसके प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, भाजपा 15 सीटों वाली खोवाई नगर परिषद, 17 सीटों वाली बेलोनिया नगर परिषद, 15 सीटों वाली कुमारघाट नगर परिषद और नौ सीटों वाली सबरूम नगर पंचायत के सभी वार्डों पर परचम लहराने में कामयाब रही है। भाजपा ने धर्मनगर नगर परिषद, तेलियामुरा नगर परिषद और अमरपुर नगर पंचायत में भी क्लीन स्वीप किया है।
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, सोनमुरा नगर पंचायत और मेलाघर नगर पंचायत में भी भाजपा ने सभी 13 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा ने जिरानिया नगर पंचायत को भी जीत लिया है। भाजपा ने अंबासा नगर परिषद की 12 सीटों पर जीत हासिल की है, यहां टीएमसी और सीपीआई-एम ने एक-एक सीट जीती है। यहां एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को भी मिली है।
भाजपा ने 51 वार्डों में से 29 वार्डों पर जीत के साथ बहुमत हासिल कर लिया
भाजपा 13 सीटों पर आगे
शहरी स्थानीय निकायों में कुल 334 सीटें
भाजपा, टीएमसी और माकपा में टक्कर
अब तक दो वार्डों पर भाजपा को मिली जीत
तीन वार्डों में भाजपा आगे चल रही
