Tripura Election Live: त्रिपुरा में 81 फीसदी से ज्यादा लोगों ने डाला वोट, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग?
{"_id":"63ed90435528c434c20c0234","slug":"tripura-election-2023-voting-live-updates-tripura-voting-precentage-today-bjp-congress-left-2023-02-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Tripura Election Live: त्रिपुरा में 81 फीसदी से ज्यादा लोगों ने डाला वोट, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 16 Feb 2023 07:29 PM IST
संजीव कुमार झा
एन अर्जुन, अमर उजाला, अगरतला
एन अर्जुन, अमर उजाला, अगरतला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 16 Feb 2023 07:29 PM IST
खास बातें
Tripura Vidhan Sabha Chunav Voting, Election News Live: त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान जारी है। 20 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। चप्पे-चप्पे पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। त्रिपुरा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
त्रिपुरा में मतदान के लिए लंबी कतारें
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
07:28 PM, 16-Feb-2023
इन सीटों पर हुई सबसे कम वोटिंग
सीट वोटिंग प्रतिशत
55 बगबासा 74.0
59 पंचारथल 76.0
53 कैलाशहर 76.5
54 कदमतला-कुर्ती 76.5
33 काकराबान-सालगराह 76.8
07:26 PM, 16-Feb-2023
इन सीटों पर हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
सीट वोटिंग प्रतिशत
1 सिमना 85.8
21 नलचार 87.2
37 हृष्यमुख 85.7
38 जलाईबड़ी 86.2
विज्ञापन
07:04 PM, 16-Feb-2023
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। मतदान केंद्रों पर EVM को सील कर सुरक्षित किया जा रहा है। राज्य में 81.1 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
05:35 PM, 16-Feb-2023
चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा में 81.10 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
कहां-कितने लोगों ने डाला वोट?
जिला वोटिंग प्रतिशत
धलाई 81.47%
गोमती 71.97%
खोवाई 73.59%
नॉर्थ त्रिपुरा 74.83%
सिपाहीजिला 75.98%
साउथ त्रिपुरा 75.81%
ऊनाकोटी 71.92%
वेस्ट त्रिपुरा 75.16%
03:43 PM, 16-Feb-2023
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बिपल्ब कुमार देब ने गोमती में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम किसी भी चुनाव को छोटा या बड़ा नहीं देखते हैं। जनता सर्वोच्च है और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने हमें 2018 में सत्ता दी और कोविड के बावजूद हमने राज्य के सभी क्षेत्रों में काम किया।'
03:38 PM, 16-Feb-2023
चुनाव आयोग का नोटिस
वोटिंग के दौरान ट्विट करके अपने पक्ष में वोट मांगने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने त्रिपुरा भाजपा और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है। आयोग ने इस मामले में दोनों ही पार्टियों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:35 PM, 16-Feb-2023
चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक त्रिपुरा में 69.60 फीसदी मतदान हुआ है। ये आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है।
01:45 PM, 16-Feb-2023
चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा में दोपहर एक बजे तक कुल 51.35 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
कहां-कितने लोगों ने डाला वोट?
जिला वोटिंग प्रतिशत
धलाई 54.17%
गोमती 49.69%
खोवाई 49.67%
नॉर्थ त्रिपुरा 47.57%
सिपाहीजिला 48.95%
साउथ त्रिपुरा 53.67%
ऊनाकोटी 50.64%
वेस्ट त्रिपुरा 51.33%
01:40 PM, 16-Feb-2023
पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा पर निशाना
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी के नेता माणिक सरकार ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'कहीं-कहीं भाजपा की ओर से असामाजिक तत्व परेशानी खड़ी कर रहे हैं और लोगों को निर्भय होकर वोट डालने से रोक रहे हैं। लेकिन जनता वोट डालने की पूरी कोशिश कर रही है। कुछ जगहों पर जहां मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति नहीं है, वे सड़कों को अवरुद्ध कर रहे हैं और चुनाव आयोग से गुहार लगा रहे हैं कि अगर उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया तो वे दूसरों को वोट नहीं डालने देंगे। यह एक सकारात्मक संकेत और एक दृढ़ प्रयास है। हमारे लोगों को जो जानकारी मिलती है उसकी सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी जाती है। वह बेहद सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है, इसकी और जांच करने की जरूरत है।
01:15 PM, 16-Feb-2023
टिपरा मोथा प्रमुख का विवादित बयान
त्रिपुरा में नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने वाले टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केवल उनकी पार्टी (टिपरा मोथा) ही सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। अगर उनकी पार्टी त्रिपुरा चुनावों में स्पष्ट बहुमत हासिल करने में विफल रहती है तो वह बीजेपी विधायकों को "खरीदने" के बारे में सोच रहे हैं।
देबबर्मा ने कहा कि अगर हमें यानी टिपरा मोथा को 30 से कम सीटें मिलती है तो वह अपने महल के कुछ हिस्सों को बेचकर बीजेपी के 25-30 विधायकों को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। बर्मा ने कहा कि उनके पास पैसा ही पैसा है। ऐसा क्यों माना जाता है कि केवल बाकी दलों के विधायक बिकाऊ हैं? सिर्फ हम पर ही सवाल क्यों उठाए जाते हैं? बीजेपी वालों को भी खरीदा जा सकता है।