फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamil Nadu Gov Formation Live: थलापति को मिला विजयी बहुमत, कल सुबह 10 बजे लेंगे शपथ; राहुल गांधी होंगे शामिल

Sat, 09 May 2026 07:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 09 May 2026 07:09 PM IST
खास बातें

तमिलनाडु में सरकार गठन पर संशय बरकरार है। राज्यपाल भवन की तरफ से अभी भी टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया गया है। दरअसल विजय अभी भी बहुमत के आंकड़े से पीछे हैं और उन्हें बहुमत साबित करने के लिए एक और विधायक के समर्थन की जरूरत है। 

विज्ञापन
tamil nadu government formation live updates tvk vijay cm post dmk aiadmk
तमिलनाडु में सरकार गठन - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

10:29 PM, 09-May-2026

कल सुबह 10 शपथ लेंगे विजय, राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल

तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख थलापति विजय को विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिला है। नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। विजय कल सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े विपक्षी नेताओं के शामिल होने की संभावना है। चेन्नई में राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ गई है।
 
07:09 PM, 09-May-2026

टीवीके की सरकार बनना तय, चेन्नई मुख्यालय के बाहर फूटने लगे पटाखे

तमिलनाडु में टीवीके की सरकार बनने का रास्ता साफ होते ही जश्न शुरू हो गया है। चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। उत्साहित समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े और अपनी खुशी का इजहार किया। विजय के मुख्यमंत्री बनने की आहट से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
06:23 PM, 09-May-2026

तमिलनाडु में सरकार गठन में देरी पर कांग्रेस का भाजपा पर सीधा हमला

तमिलनाडु में सरकार गठन में देरी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने राज्यपाल से संविधान का पालन करते हुए लोकतंत्र बचाने की अपील की। सेल्वापेरुन्थागई ने सवाल किया कि 120 विधायकों का पूर्ण समर्थन होने के बावजूद टीवीके चीफ को मुख्यमंत्री बनने के लिए आमंत्रित क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि इस देरी के पीछे भाजपा की राजनीति है।
06:20 PM, 09-May-2026

राज्यपाल से शाम 6:30 पर मिलेंगे विजय

तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय का मुख्यमंत्री बनना अब तय हो गया है। वीसीके, भाकपा, माकपा, कांग्रेस और आईयूएमएल के मजबूत समर्थन के बाद सरकार गठन का रास्ता पूरी तरह साफ है। विजय चेन्नई स्थित अपने आवास से राजभवन के लिए निकल चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें आज शाम 6:30 बजे मुलाकात का समय दिया है।

05:53 PM, 09-May-2026

विपक्ष में बैठने को तैयार एमके स्टालिन, नई सरकार को दीं शुभकामनाएं

तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्टालिन ने स्पष्ट किया कि हालांकि उनके गठबंधन के कुछ साथियों ने मौजूदा संकट को टालने के लिए 'तमिलगा वेत्री कड़गम' को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है, लेकिन वे वैचारिक रूप से अब भी द्रमुक के साथ हैं। स्टालिन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस विधायकों ने गठबंधन का आभार तक नहीं जताया और उसी दिन नाता तोड़ लिया।

वहीं, वामपंथी नेताओं और वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि ये दल अब भी द्रमुक के साथ मिलकर तमिलनाडु के हक की लड़ाई लड़ेंगे। स्टालिन ने वाइको, प्रेमलता विजयकांत और अन्य साथियों की वफादारी की भी सराहना की। जाते-जाते स्टालिन ने एक गरिमापूर्ण संदेश देते हुए इच्छा जताई कि विजय के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार उनके द्वारा शुरू की गई दूरदर्शी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जारी रखेगी।
05:12 PM, 09-May-2026

विजय की राह हुई और आसान, IUML के दो विधायकों का मिला समर्थन

तमिलनाडु में सरकार बनाने की कोशिशों के बीच टीवीके (TVK) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। IUML ने अपने 2 विधायकों के साथ विजय की पार्टी को समर्थन देने का एलान कर दिया है। इस नए समर्थन के बाद टीवीके गठबंधन के पास अब कुल 120 विधायकों का आंकड़ा हो गया है, जो बहुमत के लिए जरूरी 118 से दो ज्यादा है। इसके साथ ही विजय का मुख्यमंत्री बनना अब तय माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:44 PM, 09-May-2026

आधव अर्जुना ने दिखाया वीसीके का समर्थन पत्र

टीवीके नेता आधव अर्जुना ने एक पत्र सार्वजनिक करते हुए 'जीत' का उद्घोष किया है। अर्जुना का दावा है कि वीसीके ने सरकार बनाने के लिए टीवीके को अपना समर्थन दे दिया है।
03:30 PM, 09-May-2026

टीवीके सरकार बनाने के लिए जुटा रही समर्थन, कांग्रेस ने विधायकों को हैदराबाद भेजा

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच राज्य के पांच कांग्रेस विधायक शनिवार को हैदराबाद में डेरा डाले हुए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी ने संभावित तोड़फोड़ या विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मेलूर से कांग्रेस विधायक पी. विश्वनाथन, जो पहले तेलंगाना में पार्टी मामलों के एआईसीसी प्रभारी रह चुके हैं, हैदराबाद में ठहरे इन पांच विधायकों के समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। कांग्रेस पहले ही टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है और यदि टीवीके की सरकार बनती है तो विश्वनाथन को मंत्री बनाया जा सकता है।

अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद सरकार गठन के लिए कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके से समर्थन मांगा था। ये सभी दल पहले डीएमके गठबंधन का हिस्सा थे। 23 अप्रैल को हुए अपने पहले विधानसभा चुनाव में टीवीके बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें पीछे रह गई थी। वाम दलों की सहयोगी रही वीसीके के भी कम्युनिस्ट पार्टियों के रुख के बाद औपचारिक रूप से टीवीके को समर्थन देने की घोषणा करने की संभावना है।
02:49 PM, 09-May-2026

वीसीके, टीवीके को समर्थन देने पर आज साफ करेगी रुख

थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली VCK, राज्य में सरकार बनाने में विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने पर अपना आधिकारिक रुख आज घोषित करेगी। VCK के प्रवक्ता के.के. पावलन ने बताया कि थिरुमावलवन शाम 4 बजे यह घोषणा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की उच्च-स्तरीय समिति ने शुक्रवार को उन्हें यह घोषणा करने के लिए अधिकृत किया था। हालांकि वामपंथी दलों ने पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन थिरुमावलवन शुक्रवार शाम से ही इस घोषणा को टालते आ रहे हैं।
01:09 PM, 09-May-2026

टीटीवी दिनाकरण ने टीवीके के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी एएमएमके ने गुइंडी पुलिस थाने में टीवीके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में एएमएमके ने आरोप लगाया है कि टीवीके ने उनके समर्थन का फर्जी पत्र इस्तेमाल किया ताकि बहुमत साबित किया जा सके। यह शिकायत एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरण ने दर्ज कराई है। अधिकारियों का कहना है कि अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एएमएमके के राज्य में एकमात्र विधायक मन्नारगुडी सीट से विधायक एस कामराज हैं। दिनाकरण ने कहा टीवीके, जो खुद को पवित्र बताती है, वह फर्जीवाड़े और विधायकों की खरीद फरोख्त में शामिल है। हालांकि टीवीके ने एएमएमके के आरोपों को खारिज कर दिया और एक वीडिया जारी किया, जिसमें विधायक कामराज खुद समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करते दिखे।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed