फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sahil-wakode-parents-hunger-strike-iit-bombay-justice-demand-arrest-Suryanarayana Doolla-Shireesh-Kedare

आईआईटी आत्महत्या केस: डूला-केदारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े साहिल के मां-बाप, भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Tue, 29 Sep 2026 03:37 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 29 Sep 2026 03:37 PM IST
सार

आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में उनके माता-पिता की भूख हड़ताल मुंबई के आजाद मैदान में दूसरे दिन भी जारी रही। परिवार के वकील ने कहा कि अब तक सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। माता-पिता प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और संस्थान के निदेशक शिरीष केदारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
sahil-wakode-parents-hunger-strike-iit-bombay-justice-demand-arrest-Suryanarayana Doolla-Shireesh-Kedare
आईआईटी बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या का मामला गरमाया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता ने अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में शुरू की गई भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रखी। परिवार के वकील निखिल कांबले ने मंगलवार को कहा कि अब तक सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में साहिल के माता-पिता रवींद्र और सोनाली वाकोडे एक अस्थायी मंच पर बैठे हैं। उनके पास साहिल की तस्वीर है और न्याय की मांग वाला संदेश लिखा है। कुछ अन्य लोग भी उनके समर्थन में धरने में शामिल हुए। 
विज्ञापन


प्रोफेसर डूला की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
परिवार के वकील निखिल कांबले ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से कोई भी व्यक्ति उनसे संपर्क करने नहीं आया है। 22 वर्षीय साहिल वाकोडे आईआईटी बॉम्बे में दूसरे वर्ष के छात्र थे। 18 सितंबर की शाम उन्हें हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका पाया गया था। इससे कुछ घंटे पहले उन्हें कथित तौर पर मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल के माता-पिता ने संस्थान में अपने बेटे के साथ जातिगत भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया है। परिवार प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। डूला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और जातिगत भेदभाव के आरोपों से जुड़ी पुलिस एफआईआर दर्ज है। परिवार आईआईटी बॉम्बे के निदेशक शिरीष केदारे की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहा है।

बेटे को न्याय मिलने तक जारी रहेगा विरोध :साहिल के माता-पिता
माता-पिता का कहना है कि जब तक उनके बेटे को न्याय नहीं मिलता और जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। आईआईटी बॉम्बे के बोर्ड ने इससे पहले साहिल की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित की थी। पुलिस एफआईआर में नामित प्रोफेसर डूला को निष्पक्ष जांच के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया है।

रवींद्र वाकोडे ने सोमवार शाम पत्रकारों से कहा था, "जब तक डूला और केदारे को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।" उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त से बात की है और पुलिस के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपना उपवास जारी रखने की बात कही है।

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में अब तक क्या सामने आया?
मुंबई क्राइम ब्रांच 18 सितंबर की घटनाओं का क्रम पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। पुलिस ने छात्रों, शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों से भी पूछताछ की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि साहिल के परीक्षा हॉल से कथित तौर पर बाहर निकलने के बाद क्या हुआ था।

साहिल ने आत्महत्या से पहले महिला मित्र को क्या बताया था? 
पुलिस अधिकारियों ने पहले कहा था कि साहिल ने अपनी जान देने से पहले 18 सितंबर की परीक्षा में कथित नकल को लेकर एक महिला मित्र से फोन पर बातचीत के दौरान पछतावा जताया था। पुलिस के अनुसार, उसे परीक्षा के दौरान कथित तौर पर नकल करते हुए पकड़ा गया था।


आईआईटी बॉम्बे परिसर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जांच प्रक्रिया में बदलाव की मांग की है। उन्होंने छात्रों के कल्याण और शिकायत निवारण व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ इससे पहले आजाद मैदान में वाकोडे परिवार से मिली थीं और उन्होंने परिवार को समर्थन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed