Live
स्विस प्रेसिडेंट का भारत दौरा लाइव: पीएम मोदी से गाई पार्मेलिन ने की मुलाकात, दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते
स्विस राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन सोमवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।
लाइव अपडेट
'भारत ने शांति की दिशा में सकारात्मक प्रयास किया'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत और स्विट्जरलैंड दोनों ही लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन, बातचीत और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। हम वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, भारत ने शांति की दिशा में हर सकारात्मक प्रयास का समर्थन किया है। हम इस बात पर भी सहमत हैं कि बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है। मैं स्विस राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं कि वे एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं। 7 अक्तूबर को हम इंडिया-ईएफटीए बिजनेस लीडर्स प्रोस्पेरिटी समिट आयोजित करने जा रहे हैं।''लोगों के बीच आपसी संबंध सबसे बड़ी ताकत'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'लोगों के बीच आपसी संबंध हमारी साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत हैं। माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट और यंग प्रोफेशनल्स एग्रीमेंट से स्विट्जरलैंड में भारतीय छात्रों, शोधकर्ताओं, पेशेवरों और युवाओं के लिए कई नए अवसर पैदा होंगे।''साइंस और टेक्नोलॉजी सहयोग का एक मजबूत स्तंभ'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'साइंस और टेक्नोलॉजी में सहयोग भी हमारे आपसी सहयोग का एक मजबूत स्तंभ है। मुझे खुशी है कि हम जल्द ही हेल्थ, क्लीन एनर्जी और स्पेस जैसे अहम क्षेत्रों में संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं। भारतीय साइंस स्टार्टअप्स की क्षमता बढ़ाने के लिए, हम ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के साथ हुए समझौते का स्वागत करते हैं। योग और आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, हमने इन क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए सकारात्मक बातचीत की।'
भारत-स्विट्जरलैंड को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत-स्विट्जरलैंड की दोस्ती सदियों पुरानी है। आज इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी हमारी नींव के मजबूत स्तंभ हैं। आज के शिखर सम्मेलन से हम अपनी साझेदारी को नई गति और नई ऊंचाइयां देंगे।'निवेश बढ़ाने के लिए कई फैसले
पीएम मोदी ने क्या कहा?
संयुक्त बयान में, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज हमने मिलिट्री एक्सचेंज और डिफेंस प्रोडक्शन में सहयोग के नए मौकों की पहचान की। हम न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर भी सहमत हुए। वाराणसी का रोपवे, नोएडा का जेवर एयरपोर्ट और पहाड़ों में रेलवे व टनलिंग प्रोजेक्ट्स हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग के बेहतरीन उदाहरण हैं। इस सहयोग को और मजबूत करने के लिए हमने ट्रांसपोर्ट, मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हम स्विट्जरलैंड की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने और क्षमता-निर्माण, डिजाइन व मैन्युफैक्चरिंग में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।'राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन ने क्या कहा?
राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन ने सोमवार को कहा कि भारत की उनकी यात्रा दोनों देशों को जोड़ने वाली घनिष्ठ और दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक पहला कदम है। औपचारिक स्वागत समारोह के बाद प्रेस के सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति परमेलिन ने कहा, यह दौरा इस बात पर जोर देने का एक उत्कृष्ट अवसर है कि स्विट्जरलैंड और भारत दोनों इस रिश्ते को कितना महत्व देते हैं।'दोनों नेताओं की मौजूदगी में हुए समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विस के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में भारत और स्विस परिसंघ के बीच समझौता ज्ञापनों (MoUs) का हुए।#WATCH | Delhi: India and the Swiss Confederation exchange MoUs in the presence of Prime Minister Narendra Modi and President of the Swiss Confederation Guy Parmelin, at Hyderabad House. (Video: DD News) https://t.co/QdKUhvZt7q
— ANI (@ANI) October 5, 2026
पीएम मोदी से की मुलाकात
राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी और आपसी सहयोग पर बातचीत हुई।#WATCH | Delhi: President of the Swiss Confederation Guy Parmelin meets with Prime Minister Narendra Modi at Hyderabad House. (Source: DD) https://t.co/buFo6L2wrN
— ANI (@ANI) October 5, 2026