फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्विस प्रेसिडेंट का भारत दौरा लाइव: पीएम मोदी से गाई पार्मेलिन ने की मुलाकात, दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते

Mon, 05 Oct 2026 02:08 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 05 Oct 2026 02:08 PM IST
खास बातें

स्विस राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन सोमवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Swiss President's India visit LIVE Grand welcome at Rashtrapati Bhavan; to meet PM Modi.
स्विस राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन का भारत दौरा - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

02:06 PM, 05-Oct-2026

'भारत ने शांति की दिशा में सकारात्मक प्रयास किया'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत और स्विट्जरलैंड दोनों ही लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन, बातचीत और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। हम वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, भारत ने शांति की दिशा में हर सकारात्मक प्रयास का समर्थन किया है। हम इस बात पर भी सहमत हैं कि बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है। मैं स्विस राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं कि वे एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं। 7 अक्तूबर को हम इंडिया-ईएफटीए  बिजनेस लीडर्स प्रोस्पेरिटी समिट आयोजित करने जा रहे हैं।'
01:49 PM, 05-Oct-2026

'लोगों के बीच आपसी संबंध सबसे बड़ी ताकत'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'लोगों के बीच आपसी संबंध हमारी साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत हैं। माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट और यंग प्रोफेशनल्स एग्रीमेंट से स्विट्जरलैंड में भारतीय छात्रों, शोधकर्ताओं, पेशेवरों और युवाओं के लिए कई नए अवसर पैदा होंगे।'
विज्ञापन
01:40 PM, 05-Oct-2026

'साइंस और टेक्नोलॉजी सहयोग का एक मजबूत स्तंभ'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'साइंस और टेक्नोलॉजी में सहयोग भी हमारे आपसी सहयोग का एक मजबूत स्तंभ है। मुझे खुशी है कि हम जल्द ही हेल्थ, क्लीन एनर्जी और स्पेस जैसे अहम क्षेत्रों में संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं। भारतीय साइंस स्टार्टअप्स की क्षमता बढ़ाने के लिए, हम ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के साथ हुए समझौते का स्वागत करते हैं। योग और आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, हमने इन क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए सकारात्मक बातचीत की।'

01:39 PM, 05-Oct-2026

भारत-स्विट्जरलैंड को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत-स्विट्जरलैंड की दोस्ती सदियों पुरानी है। आज इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी हमारी नींव के मजबूत स्तंभ हैं। आज के शिखर सम्मेलन से हम अपनी साझेदारी को नई गति और नई ऊंचाइयां देंगे।'
01:36 PM, 05-Oct-2026

निवेश बढ़ाने के लिए कई फैसले

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'हमने स्विट्जरलैंड को भारत के एक्सपोर्ट के लिए मार्केट तक पहुंच बढ़ाने और दोनों देशों के बीच निवेश को और आसान बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इससे स्विट्जरलैंड को भारत के एग्रीकल्चर, फार्मा, टेक्सटाइल और इंजीनियरिंग सामान का एक्सपोर्ट बढ़ेगा, और हम भारत के बायोटेक, लाइफ साइंसेज, बैंकिंग, इंश्योरेंस, फूड प्रोसेसिंग और सस्टेनेबिलिटी जैसे अहम क्षेत्रों में नया स्विस निवेश आकर्षित करेंगे। इन पहलों के साथ, हम मिलकर पूरी दुनिया के लिए भरोसेमंद सप्लाई चेन और विश्वसनीय समाधान विकसित करेंगे।'
01:34 PM, 05-Oct-2026

पीएम मोदी ने क्या कहा?

संयुक्त बयान में, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज हमने मिलिट्री एक्सचेंज और डिफेंस प्रोडक्शन में सहयोग के नए मौकों की पहचान की। हम न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर भी सहमत हुए। वाराणसी का रोपवे, नोएडा का जेवर एयरपोर्ट और पहाड़ों में रेलवे व टनलिंग प्रोजेक्ट्स हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग के बेहतरीन उदाहरण हैं। इस सहयोग को और मजबूत करने के लिए हमने ट्रांसपोर्ट, मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हम स्विट्जरलैंड की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने और क्षमता-निर्माण, डिजाइन व मैन्युफैक्चरिंग में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
01:18 PM, 05-Oct-2026

राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन ने क्या कहा?

राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन ने सोमवार को कहा कि भारत की उनकी यात्रा दोनों देशों को जोड़ने वाली घनिष्ठ और दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक पहला कदम है। औपचारिक स्वागत समारोह के बाद प्रेस के सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति परमेलिन ने कहा, यह दौरा इस बात पर जोर देने का एक उत्कृष्ट अवसर है कि स्विट्जरलैंड और भारत दोनों इस रिश्ते को कितना महत्व देते हैं।'
01:14 PM, 05-Oct-2026

दोनों नेताओं की मौजूदगी में हुए समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विस के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में भारत और स्विस परिसंघ के बीच समझौता ज्ञापनों (MoUs) का हुए।


 
11:42 AM, 05-Oct-2026

पीएम मोदी से की मुलाकात

 राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी और आपसी सहयोग पर बातचीत हुई। 

11:39 AM, 05-Oct-2026

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति गाइ परमेलिन अपनी आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पर आयोजित पुष्पांजलि समारोह में शामिल हुए। उनके साथ उनकी पत्नी कैरोलिन मेरोटो भी मौजूद हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed