फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Kuwait Visit LIVE: 'किसी प्रधानमंत्री को यहां आने में चार दशक लग गए'; भारतीय प्रवासियों से बोले पीएम

Sat, 21 Dec 2024 03:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 03:09 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi Kuwait Visit Live Updates : प्रधानमंत्री कुवैत के शेख मेशाल अल अहमद अल जबार अल सबाह के बुलावे पर कुवैत गए हैं। यह बीते 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला कुवैत दौरा है।

विज्ञापन
PM Modi Kuwait Visit Live Updates: Hala Modi Mega Diaspora Event News in Hindi
कुवैत में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:36 PM, 21-Dec-2024
'किसी प्रधानमंत्री को यहां आने में चार दशक लग गए'
कुवैत में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरे लिए यह पल बहुत खास है। चार दशक से भी ज्यादा समय यानी 43 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री कुवैत आया है। हिंदुस्तान से यहां आने में चार घंटे लगते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को यहां आने में चार दशक लग गए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत, दुनिया के उन पहले देशों में से एक है, जिसने कुवैत की स्वतंत्रता के बाद उसे मान्यता दी थी। इसलिए जिस देश से, जिस समाज से इतनी सारी यादें जुड़ी हैं... वहां आना मेरे लिए बहुत यादगार है। मैं कुवैत के लोगों और यहां की सरकार का बहुत आभारी हूं।
07:32 PM, 21-Dec-2024
'कुवैत में 60-65 साल पहले चलता था भारतीय रुपया'
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कुवैत के प्रसिद्ध व्यापारी अब्दुल लतीफ अल-अब्दुल रज्जाक की किताब 'हाउ टू कैल्कुलेट पर्ल वेट' मुंबई में छपी थी। कुवैत के बहुत सारे व्यापारियों ने निर्यात और आयात के लिए मुंबई, कोलकाता, पोरबंदर और गोवा में अपने कार्यालय खोले हैं। कुवैत के बहुत सारे परिवार आज भी मुंबई की मोहम्मद अली गली में रहते हैं। बहुत सारे लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि 60-65 साल पहले कुवैत में भारतीय रुपये वैसे ही चलते थे, जैसे भारत में चलते हैं। यानी यहां किसी दुकान में कुछ खरीदने पर भारतीय रुपये ही स्वीकार किए जाते थे। तब भारतीय मुद्रा की जो शब्दावली थी, जैसे रुपया, पैसा, आना, ये भी कुवैत के लोगों के लिए बहुत सामान्य था। 

 
विज्ञापन
07:26 PM, 21-Dec-2024
'कुवैती व्यापारियों ने गुजराती भाषा में लिखीं किताबें'
प्रधानमंत्री ने कहा, गुजरात में तो हम बड़े-बुजुर्गों से सुनते आए हैं कि पिछली शताब्दियों में कुवैत से कैसे लोगों का व्यापारी-कारोबारियों का आना-जाना रहता था। खासतौर पर 19वीं शताब्दी में ही कुवैत से व्यापारी सूरत आने लगे थे। तब सूरत कुवैत के मोतियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार हुआ करता था। सूरत हो या पोरबंदर हो, गुजरात के बंदरगाह इन पुराने संबंधों के साधी हैं। कुवैती व्यापारियों ने गुजराती भाषा में अनेक किताबें भी प्रकाशित की हैं। गुजरात के बाद कुवैत के व्यापारियों ने मुंबई और दूसरे बाजारों में भी अलग पहचान बनाई थी। 
07:09 PM, 21-Dec-2024
'डिप्लोमेसी ही नहीं, दिलों ने भी भारत-कुवैत को आपस में जोड़ा'
प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत और कुवैत का रिश्ता सभ्यताओं का है। सागर का है। स्नेह का है। व्यापार का है। भारत और कुवैत अरब सागर के दो किनारों पर बसे हैं। हमें सिर्फ डिप्लोमेसी ने ही नहीं, बल्कि दिलों ने आपस में जोड़ा है। हमारा  वर्तमान ही नहीं, बल्कि हमारा अतीत भी हमें जोड़ता है। एक समय था जब कुवैत से मोती, खजूर और शानदार नस्ल के घोड़े भारत जाते थे और भारत से भी बहुत सारा सामान यहां आता रहा। भारत के चावल, चाय, मसाले, कपड़े, लकड़ी यहां आती थी। भारत की नावों में सवार होकर कुवैत की नाविक लंबी यात्रा करते थे। कुवैत के मोती भारत के लिए किसी हीरे से कम नहीं रहे हैं। आज भारत की ज्वैलरी की पूरी दुनिया में धूम है, तो उसमें कुवैत के मोतियों का भी योगदान है।  
 
03:53 PM, 21-Dec-2024
रामायण और महाभारत अरबी भाषा में भी प्रकाशित हुए हैं। पुस्तक के प्रकाशक अब्दुल्ला लतीफ अलनेसेफ और रामायण-महाभारत को अरबी में अनुवाद करने वाले अब्दुल्ला बैरन ने कुवैत सिटी में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। तलीफ अलनेसेफ ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। पीएम मोदी इससे बहुत खुश हुए। ये पुस्तकें बहुत महमत्वपूर्ण हैं। उन्होंने (पीएम मोदी) दोनों पुस्तकों पर हस्ताक्षर किए। 

03:42 PM, 21-Dec-2024
कुवैत पहुंचने पर पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कुवैत पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है और यह यात्रा निसंदेह विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कुवैत दोस्ती को मजतबूत करेगी। मैं आज और कल के लिए तय कार्यक्रमों का इंतजार कर रहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:38 PM, 21-Dec-2024
पीएम मोदी के दौरे पर प्रवासी भारतीयों ने जताई खुशी
एक भारतीय प्रवासी महिला ने कहा, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए खुश हैं। वह एक दूरदर्शी नेता हैं। वहीं, प्रवासी भारतीय समुदाय के एक और सदस्य ने कहा, सभी भारतीय नागरिक कुवैत में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए खुश हैं। पीएम मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आमंत्री पर दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। 


 
03:31 PM, 21-Dec-2024
पीएम मोदी ने 101 वर्षीय पूर्व आईएफएस अधिकारी से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 101  वर्षीय पूर्व आईएफएस अधिकारी मंगल सैन हांडा से कुवैत में मुलाकात की। उनके बेटे दिलीप हांडा ने कहा, यह जीवनभर का अनुभव है। पीएम मोदी ने कहा कि वह खासतौर पर यहां उनसे (उनके पिता) मिलने यहां आए हैं। हम पीएम मोदी के आभारी हैं। 
03:05 PM, 21-Dec-2024
प्रधानमंत्री ने कुवैत सिटी में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। हाथों में तिरंगा थामे भारतीय मूल के लोगों का उत्साह भी इस दौरान देखने लायक रहा। प्रधानमंत्री से मिलकर भारतीय समुदाय के लोग बेहद खुश दिखाई दिए।
 
 
02:24 PM, 21-Dec-2024

कुवैत पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed