फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

President Oath Ceremony Live: महामहिम मुर्मू को दी गई 21 तोपों की सलामी, कोविंद की हुई विदाई

Mon, 25 Jul 2022 01:52 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 25 Jul 2022 01:52 PM IST
खास बातें

Draupadi Murmu Oath Ceremony Live News in Hindi: द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें शपथ दिलाई। बता दें कि मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

विज्ञापन
Presidential Oath Ceremony Live Updates India's 15th President Draupadi Murmu PM Modi News in Hindi
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

12:36 PM, 25-Jul-2022

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद अपने नए आवास पहुंचे

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने नए आवास 12 जनपथ पहुंचे।
12:09 PM, 25-Jul-2022

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद राष्ट्रपति भवन से हुए विदा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से विदा हो गए हैं। विदाई के दौरान  कोविंद को ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

 
विज्ञापन
12:06 PM, 25-Jul-2022

द्रौपदी मुर्मू को दी गई 21 तोपों की सलामी

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

यहां देखें वीडियो...

पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
11:04 AM, 25-Jul-2022

मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि : द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैंने ओडिशा के गांव से जीवन यात्रा शुरू की है। ये पद मेरी उपलब्धि नहीं, बल्कि देश के गरीबों की उपलब्धि है। लोकतंत्र की शक्ति से यहां पहुंची हूं। मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि है।
10:55 AM, 25-Jul-2022

हमारी सभी बहनें व बेटियां अधिक से अधिक सशक्त हों

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं चाहती हूं कि हमारी सभी बहनें व बेटियां अधिक से अधिक सशक्त हों तथा वे देश के हर क्षेत्र में अपना योगदान बढ़ाती रहें।
10:52 AM, 25-Jul-2022

मैं आप सब के विश्वास को बनाए रखूंगी

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि जगत कल्याण की भावना के साथ, मैं आप सब के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा व लगन से काम करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:51 AM, 25-Jul-2022

मेरी जनजाति ने प्रकृति के साथ ताल-मेल बनाकर जीवन को आगे बढ़ाया

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरा जन्म तो उस जनजातीय परंपरा में हुआ है जिसने हजारों वर्षों से प्रकृति के साथ ताल-मेल बनाकर जीवन को आगे बढ़ाया है। मैंने जंगल और जलाशयों के महत्व को अपने जीवन में महसूस किया है। हम प्रकृति से जरूरी संसाधन लेते हैं और उतनी ही श्रद्धा से प्रकृति की सेवा भी करते हैं। मैंने अपने अब तक के जीवन में जन-सेवा में ही जीवन की सार्थकता को अनुभव किया है। जगन्नाथ क्षेत्र के एक प्रख्यात कवि भीम भोई जी की कविता की एक पंक्ति है। “मो जीवन पछे नर्के पड़ी थाउ, जगत उद्धार हेउ”। अर्थात, अपने जीवन के हित-अहित से बड़ा जगत कल्याण के लिए कार्य करना होता है।
10:49 AM, 25-Jul-2022

मैं देश के युवाओं को पूरा सहयोग करूंगी

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं अपने देश के युवाओं से कहना चाहती हूं कि आप न केवल अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं बल्कि भविष्य के भारत की नींव भी रख रहे हैं। देश के राष्ट्रपति के तौर पर मेरा हमेशा आपको पूरा सहयोग रहेगा।
10:47 AM, 25-Jul-2022

अनगिनत स्वाधीनता सेनानियों ने राष्ट्र के स्वाभिमान को सर्वोपरि रखने की शिक्षा दी

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, नेहरू जी, सरदार पटेल, बाबा साहेब आंबेडकर, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू, चन्द्रशेखर आज़ाद जैसे अनगिनत स्वाधीनता सेनानियों ने हमें राष्ट्र के स्वाभिमान को सर्वोपरि रखने की शिक्षा दी थी। रानी लक्ष्मीबाई, रानी वेलु नचियार, रानी गाइदिन्ल्यू और रानी चेन्नम्मा जैसी अनेकों वीरांगनाओं ने राष्ट्ररक्षा और राष्ट्रनिर्माण में नारीशक्ति की भूमिका को नई ऊंचाई दी थी।
 
10:45 AM, 25-Jul-2022

संविधान के आलोक में, मैं पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संविधान के आलोक में, मैं पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी। मेरे लिए भारत के लोकतांत्रिक-सांस्कृतिक आदर्श और सभी देशवासी हमेशा मेरी ऊर्जा के स्रोत रहेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed