{"_id":"6a9eae67b05447512c093f99","slug":"ketan-agarwal-murder-ritesh-hange-involved-in-conspiracy-say-pune-police-siya-goyal-chetan-chaudhary-friend-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: साजिश में शामिल था ये करीबी शख्स, सिया को कैसे जानता था? पुलिस ने खोले कई राज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: साजिश में शामिल था ये करीबी शख्स, सिया को कैसे जानता था? पुलिस ने खोले कई राज
Mon, 07 Sep 2026 06:00 PM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:00 PM IST
सार
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार रितेश हांगे हत्या की साजिश में शामिल था। पुलिस के मुताबिक, हांगे ने मुख्य आरोपी चेतन चौधरी के साथ हत्या की योजना पर चर्चा की थी और वारदात के बाद की घटनाओं की जानकारी भी उसे मिलती रही। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के दौरान बरामद डेटा से हांगे की कथित भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन
केतन अग्रवाल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में चार सितंबर को गिरफ्तार किए गए रितेश हांगे ने अन्य आरोपियों चेतन चौधरी और सिया गोयल के साथ मिलकर हत्या की साजिश में हिस्सा लिया था। हालांकि, पुलिस अभी यह पता लगा रही है कि वारदात के दिन वह घटनास्थल पर मौजूद था या नहीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, 18 जून को सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर अग्रवाल को लोहगढ़ किले से नीचे धकेल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में 23 वर्षीय हांगे तीसरा आरोपी है। वह चौधरी का करीबी दोस्त है।
केतन हत्याकांड की जांच में हुई क्या नया खुलासा?
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा, "जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और बरामद किए गए डेटा के आधार पर पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश में रितेश हांगे की कथित भूमिका सामने आई है। डेटा से जो भी जानकारी मिली, उसमें उसके खिलाफ आपत्तिजनक साक्ष्य मिले हैं।"
विज्ञापन
साजिश में किस हद कर शामिल था रितेश हांगे?
अधिकारी के मुताबिक, हांगे और चौधरी के बीच लगातार बातचीत होती थी। जांच में सामने आया है कि चौधरी ने हांगे से हत्या की योजना पर चर्चा की थी और हत्या के बाद की घटनाओं समेत घटनाक्रम की जानकारी भी उसे देता रहा। गिल ने कहा, "पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि वारदात के दिन हांगे घटनास्थल पर मौजूद था या नहीं। हालांकि, वह साजिश में निश्चित रूप से शामिल था।"
सिया गोयल को कैसे जानता था राजेश हांगे?
उन्होंने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि हांगे को केवल हत्या की योजना की जानकारी ही नहीं थी, बल्कि उसने साजिश की योजना बनाने में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था। पुलिस के अनुसार, हांगे और चौधरी ने एक साथ कॉलेज में पढ़ाई की थी। हांगे, गोयल को भी जानता था। गिल ने कहा कि चौधरी और हांगे के बीच अगर कोई वित्तीय लेन-देन हुआ था तो उसकी जांच अभी की जानी बाकी है।