{"_id":"6a9e9e1b38475fbf28056620","slug":"vice-president-c-p-radhakrishnan-visits-meghalaya-receives-traditional-welcome-from-conrad-sangma-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर के दौरे पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: मेघालय में पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत; कल इंफाल जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्वोत्तर के दौरे पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: मेघालय में पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत; कल इंफाल जाएंगे
Mon, 07 Sep 2026 05:10 PM IST
शिवम गर्ग
एन. अर्जुन, शिलांग।
एन. अर्जुन, शिलांग।
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:10 PM IST
सार
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पूर्वोत्तर के चार राज्यों के दौरे पर सोमवार को मेघालय पहुंचे। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। शिलांग में नागरिक अभिनंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का पूर्वोत्तर दौरा
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सोमवार को मेघालय पहुंचे। उमरोई हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग, राज्य सरकार के मंत्री सनबोर शुल्लाई समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी उपराष्ट्रपति की अगवानी की। मेघालय पहुंचने पर स्थानीय परंपरा और संस्कृति की झलक के बीच उनका स्वागत किया गया। चार पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे के तहत उपराष्ट्रपति असम के बाद मेघालय पहुंचे हैं। उनका यह दौरा पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ संवाद और क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता को करीब से समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज शिलांग में नागरिक अभिनंदन
उपराष्ट्रपति सोमवार शाम शिलांग के सोसो थाम सभागार में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मेघालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की जाएगी। राज्य के विभिन्न समुदायों के कलाकार पारंपरिक प्रस्तुतियां देंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान राज्य में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं के जरिए आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं को मजबूत करने पर जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कल इंफाल जाएंगे
मेघालय दौरा पूरा करने के बाद उपराष्ट्रपति मंगलवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल जाएंगे। वहां वे मोइरांग स्थित आजाद हिंद फौज संग्रहालय और युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। इसके अलावा सैनिक स्कूल इंफाल भी जाएंगे। मणिपुर के कार्यक्रमों के बाद उनका अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर रवाना होने का कार्यक्रम है।