Presidential Election 2022: मतदान खत्म, यशवंत सिन्हा या द्रौपदी मुर्मू में कौन होगा राष्ट्रपति? 21 जुलाई को मिलेगा जवाब
{"_id":"62d4c4f7a6946d11a75caa05","slug":"president-election-2022-live-updates-rashtrapati-chunav-draupadi-murmu-yashwant-sinha-nda-bjp","type":"live","status":"publish","title_hn":"Presidential Election 2022: मतदान खत्म, यशवंत सिन्हा या द्रौपदी मुर्मू में कौन होगा राष्ट्रपति? 21 जुलाई को मिलेगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 18 Jul 2022 10:35 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:35 PM IST
खास बातें
भारत में 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया। वोटिंग में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायकों ने हिस्सा लिया। चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी लगभग तय है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं, महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है। नतीजों का एलान 21 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:26 PM, 18-Jul-2022
बिहार के सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह नहीं कर सके मतदान
बिहार के सहकारिता व और गोपालगंज से भाजपा विधायक सुभाष सिंह सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में वोट नहीं डाल सके। मतदान समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक व राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक संजय सरावगी ने कहा कि हमारी पार्टी के विधायक और राज्य मंत्री सुभाष सिंह बीमार होने के कारण वोट नहीं डाल सके। वह वर्तमान में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में भर्ती हैं।
बिहार के सहकारिता व और गोपालगंज से भाजपा विधायक सुभाष सिंह सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में वोट नहीं डाल सके। मतदान समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक व राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक संजय सरावगी ने कहा कि हमारी पार्टी के विधायक और राज्य मंत्री सुभाष सिंह बीमार होने के कारण वोट नहीं डाल सके। वह वर्तमान में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में भर्ती हैं।
05:24 PM, 18-Jul-2022
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान खत्म
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की अवधि शाम पांच बजे खत्म हो गई। इसी के साथ संसद में मतपेटियों को बंद कर दिया गया। अब 21 जुलाई को चुनाव के नतीजों का एलान होगा।
विज्ञापन
04:45 PM, 18-Jul-2022
तमिलनाडु: पीपीई किट पहनकर वोट देने पहुंचे पनीरसेल्वम
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में पीपीई किट पहनकर वोट देने पहुंचे। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।Former Deputy CM of Tamil Nadu O Panneerselvam casts his vote for the Presidential polls in PPE kit as he is suffering from COVID-19. pic.twitter.com/Qj8vZan5yE
— ANI (@ANI) July 18, 2022
04:32 PM, 18-Jul-2022
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालने के लिए राज्य विधानसभा पहुंची। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा टीएमसी छोड़कर ही उम्मीदवार बने हैं।
West Bengal CM Mamata Banerjee arrives at the State Assembly in Kolkata to cast her vote for the #PresidentialElections pic.twitter.com/iEo8uweSLy
— ANI (@ANI) July 18, 2022
04:16 PM, 18-Jul-2022
04:01 PM, 18-Jul-2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
Delhi | Congress MP Rahul Gandhi casts his vote for the Presidential elections pic.twitter.com/J9LE2hKmiQ
— ANI (@ANI) July 18, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
03:33 PM, 18-Jul-2022
वोट डालने पहुंचीं सोनिया गांधी
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।Delhi | Congress MPs Sonia Gandhi, Shashi Tharoor, and Mallikarjun Kharge cast their votes for the Presidential polls pic.twitter.com/7KoiIkOMGE
— ANI (@ANI) July 18, 2022
03:30 PM, 18-Jul-2022
हरभजन सिंह और गौतम गंभीर ने डाला वोट
आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की। इसके साथ ही भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने मतदान किया। दोनों ही नेता टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रहे हैं।
03:24 PM, 18-Jul-2022
हरियाणा: सीएम खट्टर ने डाला वोट
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।Chandigarh | Haryana CM Manohar Lal Khattar casts his vote for Presidential elections pic.twitter.com/fKlRUxbwC9
— ANI (@ANI) July 18, 2022
02:45 PM, 18-Jul-2022
मुलायम, शरद पवार, मनसुख मंडाविया ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, हरदीप सिंह पुरी, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

