फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Gujarat Live: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी जाति को देखे बिना मुझे चुनाव जिताया; मंदिर में पूजा भी की

Sun, 09 Oct 2022 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 09 Oct 2022 09:39 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से गुजरात और मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे गुजरात में 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी मध्य प्रदेश में ‘महाकाल लोक’ का उद्घाटन करेंगे, जो महाकालेश्वर मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। लाइव कवरेज के लिए पढ़ते रहें अमर उजाला...

विज्ञापन
PM Narendra Modi Live Gujarat Madhya Pradesh Visit Ahmedabad Modhera to inaugurate projects various programmes
PM Modi - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:23 PM, 09-Oct-2022

पीएम मोदी ने देखा 3D शो

गुजरात के मोढेरा में सूर्य मंदिर में 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग लाइट एंड साउंड शो का पीएम मोदी ने भी आनंद लिया।


07:48 PM, 09-Oct-2022

मोढेरा में सूर्य मंदिर में 3डी प्रोजेक्शन लाइट एंड साउंड शो


विज्ञापन
07:05 PM, 09-Oct-2022

हेरिटेज लाइटिंग का उद्घाटन

Gujarat - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोढेरा के सूर्य मंदिर में हेरिटेज लाइटिंग का उद्घाटन किया।



 
07:01 PM, 09-Oct-2022

पीएम मोदी ने कही यह बड़ी बात

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य के लोगों ने उन्हें पिछले दो दशकों से आशीर्वाद दिया है और उनकी जाति को देखे बिना उन्हें वोट दिया है। पीएम ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात के लोगों ने मेरी जाति को देखे बिना, मेरी राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखे बिना पिछले दो दशकों से मुझे आशीर्वाद दिया है। गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए चुनाव महत्वपूर्ण हैं, जिसका उद्देश्य पीएम मोदी के गृह राज्य में सत्ता बनाए रखना है, जबकि कांग्रेस को राज्य में 27 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद जीत की उम्मीद है।


06:42 PM, 09-Oct-2022

PM ने मोधेश्वरी माता मंदिर में पूजा की

PM Modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोढेरा के मोधेश्वरी माता मंदिर में पूजा की।


05:53 PM, 09-Oct-2022

प्रोजेक्टस रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे: पीएम

उन्होंने कहा कि गुजरात का यही तो सामर्थ्य है, जो आज मोढेरा में नजर आ रहा है। वो गुजरात के हर कोने में मौजूद है। ये प्रोजेक्टस रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। किसानों और पशु पालकों की आय बढ़ाने में मदद करेंगे और इस पूरे क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं को भी विस्तार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:47 PM, 09-Oct-2022

आज सपना सिद्ध होता देख रहे हैं: पीएम

उन्होंने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती का पावन अवसर है। महर्षि वाल्मीकि ने हमें भगवान राम के समरस जीवन के दर्शन करवाए और समानता का संदेश दिया। बीते कुछ दिनों से सूर्य ग्राम को लेकर के मोढेरा को लेकर के पूरे देश में चर्चा चल पड़ी है। कोई कहता है कभी सोचा नहीं था कि सपना हमारी आंखों के सामने साकार हो सकता है।  आज सपना सिद्ध होता देख रहे हैं। 
05:34 PM, 09-Oct-2022

मोढेरा भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले के मोढेरा गांव को भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया।
05:33 PM, 09-Oct-2022

PM ने महर्षि वाल्मीकि का भी जिक्र किया

पीएम मोदी ने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती का पावन अवसर है। महर्षि वाल्मीकि ने हमें भगवान राम के समरस जीवन के दर्शन करवाए और समानता का संदेश दिया।
05:31 PM, 09-Oct-2022

पूरे नॉर्थ गुजरात के लिए विकास की नई ऊर्जा का संचार हुआ: PM

पीएम मोदी ने कहा कि आज मोढेरा के लिए, मेहसाणा के लिए और पूरे नॉर्थ गुजरात के लिए विकास की नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बिजली, पानी से लेकर रोड, रेल तक डेयरी से लेकर कौशल विकास और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का आज लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed