Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Rubbing salt into wounds of Pahalgam victims' families': Cong on Pak minister's visit for SCO event

'जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा': पाकिस्तानी मंत्री के भारत दौरे पर भड़की कांग्रेस; सरकार से पूछे सवाल

Fri, 20 Nov 2026 07:12 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Nov 2026 07:12 PM IST
सार

पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा है। विपक्षी पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों का जिक्र कर सरकार के फैसले पर सवाल उठाए। सुप्रिया श्रीनेत ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
'Rubbing salt into wounds of Pahalgam victims' families': Cong on Pak minister's visit for SCO event
सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/यूट्यूब/कांग्रेस

विस्तार

कांग्रेस ने पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक को भारत बुलाने पर नरेंद्र मोदी सरकार से सवाल किए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि एससीओ सभ्यता संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तानी मंत्री को बुलाना गलत है। उनका स्वागत करने के लिए रेड कार्पेट बिछाना पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक शुक्रवार को भारत पहुंचे। वह यहां अलग-अलग सभ्यताओं के बीच बातचीत पर अपने देश का पक्ष रखेंगे।
 
कांग्रेस ने क्या कहा?
सरकार पर निशाना साधते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भारत में शनिवार और रविवार को एससीओ सभ्यता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सवाल यह है कि इस कार्यक्रम में पाकिस्तान को क्यों बुलाया गया?
विज्ञापन


उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'आपने पाकिस्तान को क्यों बुलाया? वह देश जो भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। आपने पाकिस्तान को बुलाया और उसका मंत्री मुसादिक मलिक यहां पहुंच गया है'। श्रीनेत ने कहा कि वह मुस्कुराते हुए यहां मिल रहे स्वागत का आनंद ले रहा है। यही वह व्यक्ति है, जिसने कुछ महीने पहले खुलेआम भारतीयों के हाथ काटने और हमारा खून बहाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बातचीत से सुलझेंगे मुद्दे': एससीओ के सभ्यता संवाद मंच में शामिल हुए पाकिस्तानी मंत्री; आतंकवाद पर क्या बोले?

श्रीनेत ने कहा, 'सवाल यह है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार उसके प्रतिनिधियों के स्वागत में जुटी है। क्या मुसादिक मलिक को बिरयानी, कबाब और खीर परोसी जाएगी?'

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार मलिक के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछा रही है। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, 'आपका काम पाकिस्तान के बिना क्यों नहीं चलता, जो भारत के खिलाफ काम करता है?'

श्रीनेत ने कहा, आपको वही बात कहनी और करनी चाहिए, जो राहुल गांधी ने साफ तौर पर कही है। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना जारी रखेगा, तब तक उसके साथ कोई बातचीत संभव नहीं है। 

उन्होंने मोदी सरकार पर अपना रुख बदलने का भी आरोप लगाया। श्रीनेत ने कहा, 'कभी आप वहां जाते हैं, कभी लाहौर पहुंच जाते हैं। कभी अचानक ऑपरेशन सिंदूर रोक देते हैं और अब उन्हें यहां बुला रहे हैं। आखिर प्रधानमंत्री मोदी कर क्या रहे हैं?' 

उन्होंने कहा, 'पहलगाम नरसंहार में शहीद हुए लोगों की चिताओं की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है। और आप उनके परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं'।


पाकिस्तानी मंत्री के स्वागत पर एयरपोर्ट पर मौजूद थे दो अधिकारी
एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक के स्वागत में भारतीय अधिकारी नहीं भेजे जाने के दावे पर विवाद खड़ा हो गया। पाकिस्तानी विश्लेषक खुर्रम अब्बास ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि मलिक का स्वागत केवल पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों ने किया।

हालांकि, भारतीय सरकारी सूत्रों ने इस दावे को खारिज करते हुए बताया कि संस्कृति मंत्रालय के एक निदेशक और विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान विभाग के एक अवर सचिव हवाई अड्डे पर मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, सभी एससीओ सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के लिए समान स्वागत प्रोटोकॉल अपनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed