PM Modi LIVE: केरल में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत पर बोले पीएम मोदी- स्वर्णिम युग की तरफ बढ़ रहा भारतीय रेलवे
{"_id":"64476d59e6bdc72fc40ba390","slug":"pm-narendra-modi-in-kerala-flag-off-states-first-vande-bharat-express-train-water-metro-news-and-updates-2023-04-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi LIVE: केरल में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत पर बोले पीएम मोदी- स्वर्णिम युग की तरफ बढ़ रहा भारतीय रेलवे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 25 Apr 2023 03:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:04 PM IST
खास बातें
PM Modi Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह ट्रेन केरल के तिरुवनंतपुरम से कासरगोड चलेगी। इससे पहले पीएम ने तिरुवनंतपुरम में रोड शो भी किया और यहां लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
03:03 PM, 25-Apr-2023
पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से कासरगोड के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में छात्रों से भी बात की।
#WATCH | PM Narendra Modi interacts with students onboard the Thiruvananthapuram Central-Kasaragod Vande Bharat Express train in Kerala pic.twitter.com/rgrRvhsLOJ
— ANI (@ANI) April 25, 2023
02:16 PM, 25-Apr-2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शहरी परिवहन के मुद्दों को सुलझाने के लिए मेड इन इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं। फिर चाहे सेमी हाई स्पीड ट्रेनें हो, रोपवे या फिर रो-रो फैसिलिटीज, जहां जैसी जरूरत वहां वैसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोच्चि का वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट भी मेड इन इंडिया है। इससे कोच्चि के इर्द-गिर्द अनेक द्वीपों पर रहने वाले लोगों को सस्ता और आधुनिक ट्रांसपोर्ट मिलेगा। इससे कोच्चि की ट्रैफिक समस्या भी कम होगी और बैक वाटर पर्यटन को भी नया आकर्षण मिलेगा।
विज्ञापन
02:08 PM, 25-Apr-2023
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की बढ़ती हुई शक्ति और ताकत का लाभ विदेश में रहने वाले प्रवासियों को भी मिल रहा है। बीते नौ सालों में भारत में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व स्पीड से, अभूतपूर्व स्केल से काम किया जा रहा है। देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर का पूरी तरह से कायाकल्प किया जा रहा है। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की तरफ बढ़ रहे हैं।
02:05 PM, 25-Apr-2023
केरल साक्षरता, कड़ी मेहनत, सक्षमता और बौद्धिकता की धरती रही है। दुनियाभर में आर्थिक संकट छाया हुआ है, इसके बावजूद भारत लगातार विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सहकारी संघवाद पर बल देती है। राज्यों के विकास को देश के विकास का सूत्र मानती है। केरल का विकास होगा तो देश का विकास और तेज होगा...हम इसी सेवा भावना के साथ काम कर रहे हैं।
02:05 PM, 25-Apr-2023
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज केरल को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है, आज कोच्चि को वाटर मेट्रो की सौगात मिली है। कनेक्टिविटी के साथ-साथ केरल के विकास से जुड़े और भी कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।
12:18 PM, 25-Apr-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी और कोच्चि वाटर मेट्रो एवं विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
#WATCH | Kerala: PM Narendra Modi lays the foundation stone of Digital Science Park in Thiruvananthapuram. pic.twitter.com/Lfns48pbMf
— ANI (@ANI) April 25, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
11:51 AM, 25-Apr-2023
कार्यक्रम में मौजूद रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन में बच्चों से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने इसके बाद वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सांसद शशि थरूर भी उनके साथ मौजूद रहें।11:34 AM, 25-Apr-2023
केरल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में रोड शो किया।
#WATCH | Kerala: PM Narendra Modi greets people as he arrives in the state capital Thiruvananthapuram. He will today flag off the Vande Bharat Express train at Thiruvananthapuram Central railway station. pic.twitter.com/EgSPZoFlm8
— ANI (@ANI) April 25, 2023
11:28 AM, 25-Apr-2023