फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूएनएससी: समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर खुली बहस, प्रधानमंत्री मोदी ने बताए पांच मूल सिद्धांत

Mon, 09 Aug 2021 06:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 09 Aug 2021 06:29 PM IST
खास बातें

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर खुली बहस की शुरुआत हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हो रही इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। बता दें कि नरेंद्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इस बैठक का उद्देश्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर अपनी स्थिति को मजबूत करना है। बता दें कि अगस्त के लिए यूएनएससी की अध्यक्षता भारत के पास है। बहस शुरू होने से पहले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्री सुरक्षा के लिए पांच मूल सिद्धांतों पर जोर दिया।

विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:27 PM, 09-Aug-2021

समुद्र हमारी साझा धरोहर हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि समुद्र हमारी साझा धरोहर हैं। हमारे समुद्री रास्ते अंतरराष्ट्रीय व्यापार की लाइफ लाइन हैं। हमारी इस साझा समुद्री धरोहर को आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई देशों के बीच समुद्री विवाद हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए हमें आपसी समझ और सहयोग का एक फ्रेमवर्क बनाना चाहिए। ऐसा फ्रेमवर्क कोई देश अकेले नहीं बना सकता, यह साझा प्रयास से ही साकार हो सकता है।
06:21 PM, 09-Aug-2021

जिम्मेदार समुद्री संपर्क को प्रोत्साहन दिया जाए

पीएम मोदी ने कहा कि पांचवां सिद्धांत ये है कि हमें जिम्मेदार समुद्री संपर्क को प्रोत्साहन देना चाहिए। यह स्पष्ट है कि समुद्री व्यापार को बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण आवश्यक है। लेकिन ऐसी परियोजनाओं के विकास में देशों की वित्तीय स्थिरता और अवशोषण क्षमता को भी ध्यान में रखना होगा।
विज्ञापन
06:18 PM, 09-Aug-2021

संजो कर रखने होंगे समुद्री संसाधन व पर्यावरण

प्रधानमंत्री ने कहा कि चौथा सिद्धांत ये है कि हमें समुद्री पर्यावरण और समुद्री संसाधनों को संजो कर रखना होगा। जैसा कि हम जानते हैं कि समुद्रों का जलवायु पर सीधा प्रभाव होता है। इसलिए हमें अपने समुद्री पर्यावरण को प्लास्टिक और तेल गिरने जैसे प्रदूषणों से बचाना होगा।
06:14 PM, 09-Aug-2021

मिलकर करना होगा समुद्री खतरों का सामना

तीसरा सिद्धांत बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें प्राकृतिक आपदाओं और नॉन स्टेट एक्टर्स की ओर से पैदा किए गए समुद्री खतरों का मिलकर सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए भारत ने कई कदम लिए हैं। चक्रवात, सुनामी और प्रदूषण से संबंधित समुद्री आपदाओं में हम पहली प्रतिक्रिया देने वालो में रहे हैं।
06:13 PM, 09-Aug-2021

शांतिपूर्ण तरीके से हो समुद्री विवादों का हल

प्रधानमंत्री ने दूसरा सिद्धांत बताते हुए कहा कि समुद्री विवादों का समाधान शांतिपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर ही होना चाहिए। आपसी भरोसे और विश्वास के लिए यह अति आवश्यक है। इसी माध्यम से हम वैश्विक शांति और स्थिरता सुनिश्चित कर सकते हैं।
06:11 PM, 09-Aug-2021

पीएम मोदी ने बताए पांच मूल सिद्धांत

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आपके सामने पांच मूल सिद्धांत रखना चाहूंगा। पहला सिद्धांत ये कि हमें वैध समुद्री व्यापार से प्रतिबंध हटाने चाहिए। हम सभी की समृद्धि समुद्री व्यापार के सक्रिय फ्लो पर निर्भर करती है। इसमें आई अड़चनें पूरी वैश्विक व्यवस्था के लिए चुनौती हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:45 PM, 09-Aug-2021

यूएनएससी: समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर खुली बहस, प्रधानमंत्री मोदी ने बताए पांच मूल सिद्धांत

यूएनएससी की इस खुली परिचर्चा के केंद्र में समुद्री अपराध और इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना होगा। इससे पहले भी यूएनएससी ने समुद्री सुरक्षा और समुद्री अपराध के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है और कई प्रस्ताव पारित किए हैं। लेकिन, यह पहली बार है कि इस मुद्दे पर उच्च स्तरीय और खुली चर्चा गहन तरीके से हो रही है। भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे लेकर कहा है कि कोई एक देश समुद्री सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की चिंता नहीं कर सकता। लिहाजा यूएनएससी में इसे व्यापक विषय के रूप में आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है। समुद्री सुरक्षा में एक व्यापक दृष्टिकोण होना चाहिए, जिससे वैध समुद्री गतिविधियों की रक्षा हो सके और साथ ही समुद्री क्षेत्र के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों से निपटा जा सके।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed