फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Live: पीएम मोदी ने बृहदेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, कहा- भगवान शिव से देश की खुशहाली की प्रार्थना

Sun, 27 Jul 2025 03:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Jul 2025 03:40 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi Tamil Nadu Visit Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने अरियालुर में चोल साम्राज्य की समृद्ध विरासत और उसकी आधुनिक भारत के लिए प्रेरणा बनने वाली भूमिका को याद करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। आइए जानते है कि पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा....

विज्ञापन
PM Modi in Tamil Nadu Ariyalur Live Updates Commemorate 1000 Years of Rajendra Chola Maritime Expedition
तमिलनाडु में पीएम मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:35 PM, 27-Jul-2025

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जताई गर्व, कहा- भारत की सुरक्षा सर्वोपरि
इसके साथ ही पीएम मोदी ने तमिलनाडु में कहा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा को सबसे ऊपर मानता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि अगर कोई भारत की सुरक्षा और संप्रभुता पर हमला करता है, तो भारत उसकी भाषा में जवाब देना जानता है। पीएम मोदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत के दुश्मनों और आतंकवादियों के लिए दुनिया में कोई सुरक्षित जगह नहीं है। इस ऑपरेशन ने पूरे देश में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जगा दिया है और दुनिया को भारत की ताकत और संकल्प का एहसास कराया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देशवासियों में नई उम्मीद और विश्वास पैदा किया है और यह भारत की सुरक्षा नीति का एक बड़ा सफल कदम है।

03:26 PM, 27-Jul-2025

पीएम मोदी बोले – चोल साम्राज्य है विकसित भारत का प्राचीन रोडमैप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के अरियालुर में चोल साम्राज्य की ताकत और गौरव का जिक्र करते हुए कहा कि चोल काल में भारत ने आर्थिक और सैन्य क्षेत्र में जो ऊंचाइयाँ हासिल की थीं, वे आज भी हमें प्रेरणा देती हैं। उन्होंने बताया कि राजराजा चोल ने एक मजबूत नौसेना की नींव रखी थी, जिसे राजेंद्र चोल ने और अधिक ताकतवर बनाया।

पीएम मोदी ने कहा कि चोल साम्राज्य एक ऐसा प्राचीन मार्गदर्शक है जो हमें बताता है कि अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, तो हमें अपनी नौसेना, रक्षा बलों को मजबूत करना होगा और नई संभावनाओं की खोज करनी होगी। उन्होंने कहा कि आज का भारत इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है और हमारे प्राचीन इतिहास से सीख लेकर भविष्य की राह तय कर रहा है।

विज्ञापन
03:17 PM, 27-Jul-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया अस्थिरता, हिंसा और पर्यावरण जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, ऐसे समय में शिव की विचारधारा हमें समाधान का रास्ता दिखाती है। उन्होंने कहा कि प्रेम ही शिव है। अगर दुनिया इस विचार को अपना ले, तो ज़्यादातर संकट अपने आप खत्म हो सकते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत इस महान सोच को 'एक विश्व, एक परिवार, एक भविष्य' के रूप में आगे बढ़ा रहा है, जो वैश्विक एकता और शांति का संदेश देती है।

03:13 PM, 27-Jul-2025

पीएम मोदी बोले -काशी से लाया गया गंगाजल चोल साम्राज्य की विरासत को करता है सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज काशी से गंगाजल एक बार फिर यहां लाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं काशी का जनप्रतिनिधि हूं और मेरा मां गंगा से विशेष जुड़ाव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चोल राजाओं के कार्य और उनसे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं एक भारत, श्रेष्ठ भारत के महायज्ञ को नई ऊर्जा नई शक्ति और नया उत्साह देती हैं। उन्होंने चोल सम्राटों की विरासत को भारत की एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।

03:00 PM, 27-Jul-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान चोल राजाओं की विदेश नीति और व्यापारिक संबंधों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि चोल राजाओं ने श्रीलंका, मालदीव और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे देशों के साथ अपने राजनयिक और व्यापारिक संबंधों को काफी मजबूत किया था। उन्होंने कहा कि यह महज एक संयोग है कि मैं कल ही मालदीव से लौटा हूं और आज मुझे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि चोल साम्राज्य का विस्तार सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने समुद्र पार भी भारत की समृद्ध संस्कृति और ताकत को पहुंचाया। यह भारत के प्राचीन सामर्थ्य और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है।

02:50 PM, 27-Jul-2025

पीएम मोदी बोले- भगवान शिव से की देश की खुशहाली की प्रार्थना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान बृहदेश्वर के चरणों में पूजा करने का सौभाग्य मुझे मिला। मैंने 140 करोड़ देशवासियों की भलाई और भारत की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की है। मेरी कामना है कि सभी को भगवान शिव का आशीर्वाद मिले। यह मंदिर चोल वंश की स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है और पीएम मोदी की यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
02:35 PM, 27-Jul-2025

पीएम मोदी ने चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में जारी किया स्मृति सिक्का 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में ऐतिहासिक चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्मान में एक विशेष स्मृति सिक्का जारी किया। यह सिक्का सम्राट के महान योगदान और भारत के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

 

02:15 PM, 27-Jul-2025

तमिलनाडु के चोलपुरम में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
तमिलनाडु के गंगैकोंडा चोलपुरम पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय लोग और अधिकारी प्रधानमंत्री का अभिनंदन करने के लिए मौजूद थे।

02:06 PM, 27-Jul-2025

तमिलनाडु के गंगैकोंडा चोलपुरम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह में हिस्सा लिया। यह उत्सव आदि तिरुवाथिरै त्योहार के अवसर पर मनाया गया। पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और चोल वंश की संस्कृति और विरासत को याद किया। राजेंद्र चोल प्रथम ने चोल साम्राज्य को मजबूत बनाया और दक्षिण भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया। 

01:39 PM, 27-Jul-2025

प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर में पारंपरिक विधि से पूजा की और चोल सम्राट के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। राजेंद्र चोल प्रथम को भारत के सबसे शक्तिशाली और विजयी शासकों में गिना जाता है, जिन्होंने चोल साम्राज्य को दक्षिण भारत से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया तक फैलाया था। गंगैकोंडा चोलपुरम मंदिर चोल वंश की शक्ति, संस्कृति और कला का प्रतीक है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा तमिल संस्कृति और विरासत के प्रति उनके सम्मान को दर्शाती है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed