PM Modi Gujarat Visit Live: PM मोदी ने की अपील, त्योहारों पर खादी ग्रामोद्योग के उत्पाद ही उपहार में दें
{"_id":"630990d986eba425355d5fdf","slug":"pm-modi-gujarat-visit-live-updates-inauguration-of-sabarmati-riverfront-fob-today-in-ahmedabad","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Gujarat Visit Live: PM मोदी ने की अपील, त्योहारों पर खादी ग्रामोद्योग के उत्पाद ही उपहार में दें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 27 Aug 2022 07:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 27 Aug 2022 07:18 PM IST
खास बातें
PM Modi Gujarat Visit Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। वह आज साबरमती नदी पर फुट ओवर ब्रिज 'अटल पुल' का उद्धाटन करेंगे। इसके अलावा रविवार को पीएम मोदी कच्छ के अंजार कस्बे में वीर बालक स्मारक का भी अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया अटल पुल का उद्घाटन।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
06:41 AM, 27-Aug-2022
विदेश से मंगाए जाने वाले खिलौनों में आई है भारी गिरावट
पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशकों में विदेशी खिलौनों की होड़ में, भारत का अपना समृद्ध खिलौना उद्योग तबाह हो रहा था। सरकार के प्रयास से, खिलौना उद्योगों से जुड़े हमारे भाई-बहनों के परिश्रम से अब स्थिति बदलने लगी है। अब विदेश से मंगाए जाने वाले खिलौनों में भारी गिरावट आई है।06:36 AM, 27-Aug-2022
पीएम मोदी ने कहा कि 'खादी sustainable clothing का उदाहरण है। खादी eco-friendly clothing का उदाहरण है। खादी से carbon footprint कम से कम होता है। बहुत सारे देश हैं जहां तापमान ज्यादा रहता है, वहां खादी Health की दृष्टि से भी बहुत अहम है इसलिए खादी वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है।'
विज्ञापन
06:34 AM, 27-Aug-2022
पीएम मोदी ने की देशवासियों से अपील
पीएम मोदी ने देश वासियों से अपील करते हुए कहा कि 'मैं देशभर के लोगों से एक अपील भी करना चाहता हूं। आने वाले त्योहारों में इस बार खादी ग्रामोद्योग में बना उत्पाद ही उपहार में दें। आपके पास अलग-अलग तरह के फैब्रिक से बने कपड़े हो सकते हैं, लेकिन उसमें आप खादी को भी जगह देंगे, तो वोकल फॉर लोकल अभियान को गति मिलेगी।'06:30 AM, 27-Aug-2022
पंच-प्रणों को फिर याद दिलाया
पीएम मोदी ने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से मैंने पंच-प्रणों की बात कही है। साबरमती के तट पर, इस पुण्य जगह पर मैं पंच-प्रणों को फिर दोहराना चाहता हूं। पहला- देश के सामने विराट लक्ष्य, विकसित भारत बनाने का लक्ष्य, दूसरा- गुलामी की मानसिकता का पूरी तरह त्याग, तीसरा- अपनी विरासत पर गर्व, चौथा- राष्ट्र की एकता बढ़ाने का पुरजोर प्रयास और पांचवा - नागरिक कर्तव्य।06:21 AM, 27-Aug-2022
खादी का एक-एक धागा, आजादी के आंदोलन की ताकत
पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि खादी का एक-एक धागा, आजादी के आंदोलन की ताकत बन गया। उसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया। खादी का वही धागा, विकसित भारत के प्रण को पूरा करने का, आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का प्रेरणा-स्रोत बन सकता है।Celebrating the vibrant Khadi tradition of India! Joined 'Khadi Utsav' at Sabarmati Riverfront. https://t.co/uiRB4JfeOZ
— Narendra Modi (@narendramodi) August 27, 2022
06:17 AM, 27-Aug-2022
अटल ब्रिज डिजाइन और इनोवेशन में भी अभूतपूर्व
अटल ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अटल ब्रिज साबरमती नदी के दो किनारों को ही आपस में नहीं जोड़ रहा बल्कि ये डिजाइन और इनोवेशन में भी अभूतपूर्व है। इसकी डिजाइन में गुजरात के मशहूर पतंग महोत्सव का भी ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:15 AM, 27-Aug-2022
7,500 बहनों-बेटियों ने चरखे पर सूत कातकर रचा इतिहास
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 'खादी उत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि साबरमती का ये किनारा आज धन्य हो गया है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7,500 बहनों-बेटियों ने एक साथ चरखे पर सूत कातकर नया इतिहास रच दिया है।06:01 AM, 27-Aug-2022
पीएम मोदी ने किया अटल पुल का उद्घाटन
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 'खादी उत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती नदी पर बने अटल पुल का उद्घाटन किया। यह पुल पैदल यात्रियों के लिए है।
05:50 AM, 27-Aug-2022
चरखा चलाते नजर आए पीएम मोदी
दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में 'खादी उत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। इस उत्सव में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने चरखा चला कर सूत भी काता।#WATCH | PM Narendra Modi attends 'Khadi Utsav' event in Ahmedabad, Gujarat pic.twitter.com/WEWqUsuicd
— ANI (@ANI) August 27, 2022
02:44 PM, 27-Aug-2022
पीएम मोदी ने साझा कीं पुल की तस्वीरें
गुजरात दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल पुल की तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने लिखा है, "अटल पुल दर्शनीय लगता है!" पढ़ें पूरी खबर...