फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: जन्मभूमि से लेकर कर्मभूमि तक जगमगाए आशीर्वाद के दीये, देशभर में जश्न का माहौल

Thu, 17 Sep 2026 07:48 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 17 Sep 2026 07:48 PM IST
खास बातें

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के सांविधानिक पदों पर आसीन हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं। पीएम मोदी को विदेश से भी जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए पीएम मोदी के जन्मदिन पर समारोह, संदेश आदि से जुड़े तमाम अपडेट्स

विज्ञापन
PM Modi Birthday Greetings Prez Murmu VP Radhakrishnan Amit Shah Shivraj Rajnath Singh and others wished BJP
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:49 PM, 17-Sep-2026

उत्तराखंड में सीएम धामी ने की आरती, कालसी में हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कालसी में आरती की। इस दौरान धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के कालसी में भी कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने आरती में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर भी लोगों की मौजूदगी रही।
07:46 PM, 17-Sep-2026

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में शामिल हुए नितिन नबीन और मोहन यादव

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर गुरुवार को आरती की गई। इसके बाद शाम को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान शिप्रा तट पर धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
02:21 PM, 17-Sep-2026

उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दी बधाई

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। उमर अब्दुल्ला ने इस मौके पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस मिल जाए तो उन्हें और क्या चाहिए।

 
02:18 PM, 17-Sep-2026

गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज विश्वकर्मा पूजा भी है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि लोग प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना के साथ रक्तदान कर रहे हैं।
 
02:14 PM, 17-Sep-2026

सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष भारत के विकास के लिए समर्पित रहे हैं।
 
02:07 PM, 17-Sep-2026

प्रवेश वर्मा ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देशवासी यह दिन खुशी के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत का नाम वैश्विक मंच पर पहुंचाया है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि देश के किसान, युवा और नागरिक आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, ताकि वे लगातार देश की सेवा करते रहें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 PM, 17-Sep-2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में रक्तदान अभियान

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और संकल्प के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि इस दिन समाज में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के साथ अच्छे काम करने का संकल्प लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 2,500 से अधिक यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। 
01:26 PM, 17-Sep-2026

पीएम के जन्मदिन का जश्न: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली

भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशव्यापी जश्न मना रही है। आज गुजरात में उनके जन्मस्थान वडनगर से संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक बाइक रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं। 
01:03 PM, 17-Sep-2026

पुतिन ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर भेजा बधाई संदेश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। संदेश में पुतिन ने कहा कि मोदी को देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक स्तर पर बड़ी प्रतिष्ठा हासिल है। उन्होंने भारत-रूस के विशेष और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान का जिक्र किया। पुतिन ने हालिया दिल्ली यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भी आभार जताया और कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग जारी रहेगा।
12:22 PM, 17-Sep-2026

 पीएम मोदी के 25 साल गरीब कल्याण के लिए याद किए जाएंगे- अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वडनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। उन्होंने पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को गरीब कल्याण और देश की समृद्धि की नींव रखने वाला दौर बताया। शाह ने कहा कि यह समय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस अवधि में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। शाह ने आवास, शौचालय, नल का पानी, बिजली, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए गए कार्यों का भी जिक्र किया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed