फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha: लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित; कल सदन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Fri, 13 Dec 2024 08:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 13 Dec 2024 08:17 PM IST
खास बातें

Parliament Session Special Discussion On Constitution In Lok Sabha Updates In Hindi: देश में संविधान को अपनाए जाने के 75वें वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बहस की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बहस का जवाब देंगे।

विज्ञापन
Parliament Winter Session 2024 Live Updates Discussion on Constitution PM Modi Rajnath Singh News in Hindi
लोकसभा में चर्चा लाइव - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:05 PM, 13-Dec-2024

लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई। 
 
07:44 PM, 13-Dec-2024

'उन्होंने कई ऐसे संस्कार प्रदर्शित किए जिन्होंने उन्हें भारत के लोगों से जोड़ा'

कांग्रेस सासंद कार्ति चिदंबरम ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले भाषण पर कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे इस देश में हो रहे अन्याय को व्यक्तिगत रूप देकर लोगों से जुड़ने में सक्षम रहीं... उन्होंने कई ऐसे संस्कार प्रदर्शित किए जिन्होंने उन्हें भारत के लोगों से जोड़ा।
 
विज्ञापन
07:32 PM, 13-Dec-2024

प्रियंका गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले भाषण पर कहा, वे क्या बोलना चाह रही थीं ये समझ नहीं आया लेकिन कहते-कहते उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सरकार पर भी आरोप लगा दिया। शायद उनके दिमाग से निकल गया होगा कि हिमाचल प्रदेश में उनकी सरकार है।
 
06:59 PM, 13-Dec-2024

लोकसभा की कार्यवाही रात 8 बजे तक बढ़ाई गई

लोकसभा की कार्यवाही रात 8 बजे तक बढ़ाई गई।
 
06:31 PM, 13-Dec-2024

आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी- केसी वेणुगोपाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'दुर्भाग्य से राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी का जिक्र नहीं किया जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी...किस संत ने आजादी के लिए बलिदान दिया?...किसने आजादी की लड़ाई लड़ी? कांग्रेस पार्टी ने लड़ी...उन्होंने (राजनाथ सिंह) उन सभी नामों का जिक्र नहीं किया। इसका मतलब यह है कि जब भी संविधान पर चर्चा होगी, वह केवल एक ही बात कहेंगे कि 'कांग्रेस ने ऐसा किया या वैसा किया'..."
 
06:18 PM, 13-Dec-2024

लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू

लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:12 PM, 13-Dec-2024

लोकसभा की कार्यवाही फिर स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, शाम 6:15 बजे फिर शुरू होगी
 
05:45 PM, 13-Dec-2024
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद हमले की 23वीं बरसी पर कहा, मुझे वह दिन याद है, जब मैंने सुना, मुझे अपनी मां और भाई की चिंता हुई... जो इसके लिए शहीद हुए, जिन्होंने संसद भवन की सुरक्षा की, उन्हें मैं श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
 
05:30 PM, 13-Dec-2024

आधे घंटे के लिए स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस सदस्य महुआ मोइत्रा के बयान पर सत्तापक्ष की आपत्ति के बाद दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच सदन की कार्यवाही शाम 5.23 बजे आधे घंटे के लिए स्थगित।
 
05:05 PM, 13-Dec-2024

'हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमें समान अधिकार नहीं मिलता'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में हुए हंगामे पर कहा, 'हम सदन में जो भी कहना चाहते थे, जनता के मुद्दे उठाना चाहते थे लेकिन हमें बोलने का कोई मौका नहीं मिला। वहीं सत्ता पक्ष अगर कानून के खिलाफ भी बोलता है तो उसे बोलने का मौका मिलता है। जो लोग खुद किसी विषय पर नहीं बोलना चाहते, वो हमारी बात का विरोध करते रहते हैं और उन्हें चेयर से भी प्रोत्साहन मिलता है... हम चेयरमैन से अनुरोध करते हैं कि वे अंपायर जैसे हैं, उन्हें किसी का पक्ष नहीं लेना चाहिए, दोनों को बराबर का दर्जा दिया जाना चाहिए। एक तरफ सदन के नेता जे.पी. नड्डा को बोलने का मौका दिया जाता है, दूसरी तरफ जब हम बोलना चाहते हैं तो हमें मौका नहीं मिलता। ऐसा पक्षपात नहीं होना चाहिए... जब मैं बोलता हूं तो वो मुझे 2 मिनट का समय भी नहीं देते, जब हमें समय नहीं मिलता तो हम अपनी बात कैसे रख सकते हैं?... चेयरमैन साहब को ध्यान देना चाहिए, वे कहते हैं कि वो किसान के बेटे हैं, हम भी किसान-मजदूर के बेटे हैं... मैं डरने वाला नहीं हूं, हम अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ेंगे, हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमें समान अधिकार नहीं मिल जाते।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed