Parliament Winter Session Live: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह तक स्थगित; DMK सांसद के बयान पर बवाल
Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
लाइव अपडेट
दोनों सदनों की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
द्रमुक के नेता टीआर बालू और तेलगू देसम पार्टी (तेदेपा) के सांसद जयदेव गल्ला ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि चक्रवात ‘मिचौंग’ के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हुए नुकसान के आकलन के लिए जल्द केंद्रीय दल भेजा जाए और इन राज्यों को सहायता उपलब्ध कराई जाए। दोनों नेताओं ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई।
DMK सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस. ने कहा कि इस देश के लोगों को यह सोचना चाहिए कि भाजपा की ताकत केवल हिंदी राज्यों में चुनाव जीतना है, जिन्हें हम आम तौर पर 'गौमूत्र' राज्य कहते हैं।
लोकसभा में जम्मू-कश्मीर विधेयकों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक देश में दो प्रधानमंत्री, दो संविधान और दो झंडे कैसे हो सकते हैं? जिन लोगों ने ऐसा किया, उन्होंने गलत किया। पीएम मोदी ने इसे ठीक किया। हम 1950 से कह रहे हैं कि देश में 'एक प्रधान, एक निशान, एक विधान' होना चाहिए और हमने यह किया।
आचार समिति की रिपोर्ट पेश करने के लिए लोकसभा स्पीकर के आदेश का इंतजार
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने महुआ मोइत्रा मामले में आचार समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश करने को लेकर कहा कि हम सिर्फ लोकसभा स्पीकर के आदेश का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही वह कहेंगे, हम रिपोर्ट संसद में पेश कर देंगे। रिपोर्ट पेश करने के बाद हम इस पर चर्चा के लिए भी तैयार हैं। मुझे लगता है कि रिपोर्ट में हर बात का ध्यान रखा गया है।#WATCH | On Ethics Committee report on TMC MP Mahua Moitra, BJP MP Aparajita Sarangi says, "Committee has already submitted its comprehensive report to Lok Sabha Speaker and yesterday it had figured in the agenda but for some reason, it could not be tabled. We are awaiting the… pic.twitter.com/2rv9p2RZih
— ANI (@ANI) December 5, 2023
संसद की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। साथ ही लोकसभा की कार्यवाही भी दो बजे तक स्थगित हो गई है।संसद भवन पहुंचे अमित शाह
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन संसद भवन पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह#WATCH | Winter Session of Parliament | Union Home Minister Amit Shah arrives at the Parliament on the second day of the winter session. pic.twitter.com/8LoWW2n41S
— ANI (@ANI) December 5, 2023
महुआ मोइत्रा को मिला कांग्रेस का साथ
महुआ मोइत्रा के समर्थन में उतरी कांग्रेस। जयराम रमेश बोले- राजनीतिक साजिश के तहत महुआ मोइत्रा को बनाया जा रहा निशाना।#WATCH | On Ethics Committee report on TMC MP Mahua Moitra, Congress General Secretary in-charge Communications, Jairam Ramesh says, "...our position is very clear, this is a political conspiracy to harass and target Mahua Moitra, we will oppose any measure that govt will bring… pic.twitter.com/TzVijhfhD2
— ANI (@ANI) December 4, 2023
शरद पवार भी पहुंचे संसद भवन
संसद भवन पहुंचे एनसीपी चीफ शरद पवार#WATCH | Delhi | NCP MPs and father-daughter duo Sharad Pawar and Supriya Sule arrive at the Parliament on the second day of the winter session. pic.twitter.com/2ugFAx69n4
— ANI (@ANI) December 5, 2023
महुआ के समर्थन में उतरीं जेएमएम की सांसद महुआ
झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माझी ने महुआ मोइत्रा मामले पर कहा कि उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ी है क्योंकि उनके खिलाफ लगे आरोप साबित भी नहीं हुए हैं। साथ ही जिस तरह से उनसे आचार समिति ने सवाल किए वो भी आपत्तिजनक थे। इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।#WATCH | JMM MP Mahua Maji says, "Yes, she is being harassed (Mahua Moitra) because the allegations against her haven't been proven. The kind of questions that have been asked of a woman candidate are objectionable too...This matter has been unnecessarily escalated...As far as IP… https://t.co/F2z6uX4hn0 pic.twitter.com/cCMHwNJuc9
— ANI (@ANI) December 5, 2023