Parliament Winter Session 2021: एनडीपीएस अधिनियम संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, दोनों सदन कल तक स्थगित
{"_id":"61b6d6c11d9b47392c2cd276","slug":"parliament-winter-session-2021-news-live-updates-today-in-hindi-congress-tmc-opposition-protest-ndps-act","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Winter Session 2021: एनडीपीएस अधिनियम संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, दोनों सदन कल तक स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 13 Dec 2021 11:01 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:01 PM IST
खास बातें
Parliament Winter Session 2021 Live Updates: संसद भवन पर 2001 में हुए कायराना आतंकी हमले की सोमवार को 20वीं बरसी थी। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया नायडू ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:00 PM, 13-Dec-2021
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।07:28 PM, 13-Dec-2021
लोकसभा: एनडीपीएस अधिनियम संशोधन विधेयक पारित
स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम में एक गलती को दुरुस्त करने के लिए एक विधेयक लोकसभा से पारित हो गया है।
विज्ञापन
06:38 PM, 13-Dec-2021
राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
06:18 PM, 13-Dec-2021
धरने पर बैठे निलंबित राज्यसभा सांसद
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम (12 सांसद) चेयरमैन की ओर से लिए गए हमें निलंबित करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन के तौर पर गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे हुए हैं। निलंबन का फैसला संविधान और सदन के नियमों के खिलाफ है। खड़गे ने कहा कि उन्हें निलंबन रद्द करना चाहिए और हमें सदन में अपने विचार रखने की अनुमति देनी चाहिए।
06:14 PM, 13-Dec-2021
लालू यादव से मिले निलंबित राज्यसभा सांसद
संसद के पिछले मानसून सत्र के दौरान अनुशासनहीनता करने के आरोप में मौजूदा शीत सत्र से निलंबित किए गए राज्यसभा के 12 सांसदों ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। विपक्षी दल शीत सत्र की शुरुआत से ही विधायकों के निलंबन का फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं और इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
06:08 PM, 13-Dec-2021
लोकसभा में पेश हुआ एनडीपीएस अधिनियम में संशोधन के लिए विधेयक
स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम में एक गलती को दुरुस्त करने के लिए एक विधेयक लोकसभा में पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे लेकर कहा कि इस विधेयक का बहुत सीमित उद्देश्य है। वहीं, बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद भर्तृहरि महताब ने इसका विरोध करते हुए इस विधेयक को गैरकानूनी करार दिया। इससे पहले इस विधेयक को छह दिसंबर को निचले सदन में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:59 PM, 13-Dec-2021
अधीर रंजन बोले, क्रिप्टोकरेंसी और पीएम के अकाउंट हैक पर रुख स्पष्ट करे सरकार
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में मांग की कि केंद्र सरकार क्रिप्टोकरेंसी और प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउट के हैक होने की घटना पर अपना रुख स्पष्ट करे। चौधरी ने शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट सुरक्षित नहीं है तो एक आम आदमी का अकाउंट कैसे सुरक्षित होगा। वहीं, क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार संसद में स्पष्ट करे कि क्या यह इसे मान्यता देने की तैयारी कर रही है।02:43 PM, 13-Dec-2021
न्यायाधीशों के वेतन और सेवाओं में संशोधन के विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा जारी
राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। न्यायाधीशों के वेतन और सेवाओं में संशोधन के विधेयक पर चर्चा हो रही है।01:12 PM, 13-Dec-2021
फारूक अब्दुल्ला बोले- भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक भूल थी
नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं राजनाथ सिंह से सहमत हूं कि भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक भूल थी। इसका खामियाजा भारतीय मुसलमानों को भुगतना पड़ रहा है। भारत-पाक लड़ाई धार्मिक तनाव को बढ़ाती है। इसे टाला जा सकता था अगर यह केवल एक राष्ट्र होता।
12:14 PM, 13-Dec-2021