फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session: पुराने संसद भवन का नाम अब संविधान सदन; लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा कल

Tue, 19 Sep 2023 11:20 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:20 PM IST
खास बातें

Special Parliament Session News Live Updates: संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में शुरू हो गई। इससे पहले सांसदों ने पुराने संसद भवन में फोटोशूट कराया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति लेकर नए भवन में प्रवेश किया। 

विज्ञापन
Parliament special session day 2 proceeding in new parliament house News update in hindi
पीएम मोदी का संसद में संबोधन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:22 PM, 19-Sep-2023
भाजपा की ओर से इन नेताओं को मिल सकता है बोलने का मौका
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान भाजपा की ओर से निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, भारती पवार और अपराजिता सारंगी बोलेंगी।
08:37 PM, 19-Sep-2023
कांग्रेस की मुख्य वक्ता होंगी सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कल लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के लिए कांग्रेस की मुख्य वक्ता होंगी।
विज्ञापन
08:33 PM, 19-Sep-2023
पुराना संसद भवन का नाम 'संविधान सदन'
लोकसभा अध्यक्ष ने पुराने संसद भवन का 'संविधान सदन' करने की अधिसूचना जारी कर दी कर दी है। लोकसभा सचिवालय ने कहा कि स्पीकर को इसे अधिसूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है। ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि पुराने संसद भवन को अब 'संविधान सदन' के नाम से जाना जाएगा। अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि अब लोकसभा की कार्यवाही में उपयोग किए जाने वाले 'सदन', 'लॉबी' और 'गैलरी' जैसे शब्द नई इमारत को संदर्भित करेंगे।

लोकसभा सचिवालय द्वारा शाम को जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि लोकसभा अध्यक्ष पुराने संसद भवन को आज से ‘संविधान सदन’ के रूप में अधिसूचित करते हैं। हालांकि, राज्यसभा में आज सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं माननीय सदस्यों को इंगित करना चाहता हूं कि सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा लोकसभा अध्यक्ष के साथ हुए मेरे विचार विमर्श के बाद केंद्रीय कक्ष अब से संविधान सदन के नाम से जाना जाएगा।

08:32 PM, 19-Sep-2023
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि जैसा कि हम एक नई संसद में जा रहे हैं, हम उस प्रतिष्ठित संसद को याद करते हैं जो न केवल एक संरचना के रूप में, बल्कि दशकों से हमारे देश की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत के प्रमाण के रूप में खड़ी है। हर ईंट उन लोगों की बहस, निर्णय और समर्पण को प्रतिबिंबित करती है, जिन्होंने भारत को आकार दिया। हम हमेशा उन महान पुरुषों और महिलाओं से प्रेरित होंगे जिन्होंने यहां सेवा की और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान दिया। 
08:32 PM, 19-Sep-2023
महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में वाईएसआर कांग्रेस
आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ट्वीट किया कि महिला आरक्षण विधेयक को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का समर्थन देने पर मुझे गर्व है। हमारी महिलाओं को सशक्त बनाना हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
04:54 PM, 19-Sep-2023
राजनीति के अलावा सोच ही नहीं सकते हैं: सिब्बल
महिला आरक्षण बिल पर सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि इसमें क्या एतिहासिक है? यह कहते हैं कि आपको महिला आरक्षण 2029 में मिलेगा। इसमें परिसीमन होना जरूरी है। अगर यह (परिसीमन) नहीं होगा तो क्या होगा? यह महिलाओं को एक सपना दिखा रहे हैं कि आपको 2029 में आरक्षण मिलेगा। इनको आज महिला आरक्षण की याद क्यों आ रही हैं? इनकी सोच राजनीतिक है। यह राजनीति के अलावा सोच ही नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:53 PM, 19-Sep-2023
महिलाओं को अब और कितने दिनों तक इंतजार करना होगा: वेणुगोपाल
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बिल आया अच्छी बात है, लेकिन इसमें कुछ और करने की जरूरत थी, महिलाओं के आरक्षण के तहत SC, ST का आरक्षण तो ठीक है लेकिन अन्य OBC समुदाय भी आरक्षण का इंतजार कर रहा है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे ओबीसी के लिए क्या करने जा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि परिसीमन के बाद ही इसे लागू किया जाएगा तो महिलाओं को अब और कितने दिनों तक इंतजार करना होगा।
04:53 PM, 19-Sep-2023
देश के उत्थान में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी होगी: वीके सिंह 
महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा कि  अब जरूरत थी कि नई संसद के साथ एक नई शुरुआत हो और जो चीज अटकी हुई है उसको आगे लाया जाए। बहुत अच्छी बात है कि महिला आरक्षण बिल की शुरुआत की गई है। इससे महिलाओं को अधिकार मिलेगा, महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और देश के उत्थान में उनकी भागीदारी होगी।
04:53 PM, 19-Sep-2023
एसटी हसन ने कही यह बात
समाजवादी पार्टी सांसद एसटी हसन ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के हम समर्थन में हैं क्योंकि अभी नहीं पता कि इसमें SC/ST, OBC और मुस्लिम का आरक्षण है या नहीं। हम चाहते हैं कि इसमें भी इनका आरक्षण हो। हमारी मांग की यह बिल चुनाव आयोग के ऊपर ना डाला जाए, बल्कि पार्टियों को जरूरी किया जाए कि वे अपने हिसाब से अपने प्रतिनिधियों को टिकट दें।
04:52 PM, 19-Sep-2023
अगर यह बिल पास हो गया तो आप मुझे 2026 में देखेंगे: ईशा गुप्ता
महिला आरक्षण बिल पर अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने कहा कि नए संसद का आज पहला सत्र था और कितनी बड़ी बात है कि आज महिला आरक्षण बिल पेश हुआ। इससे यह दिख रहा है कि भारत कितनी तरक्की करेगा, अगर हम लक्ष्मी से शुरुआत करें। मैंने बचपन से ही राजनीति में आने के बारे में सोचा था। देखते हैं कि अगर यह बिल पास हो गया तो आप मुझे 2026 में देखेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed