Parliament: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित; उच्च सदन से कई अहम बिल पास
{"_id":"64d1c26b4a42fc2dbc060973","slug":"parliament-session-live-no-confidence-motion-discussion-rahul-gandhi-pm-modi-in-lok-sabha-news-updates-2023-08-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित; उच्च सदन से कई अहम बिल पास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 08 Aug 2023 10:38 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:38 PM IST
खास बातें
Sansad Monsoon Satra 2023, Lok Sabha and Rajya Sabha News Live: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी है। कांग्रेस की तरफ से चर्चा की शुरुआत गौरव गोगोई ने की और मणिपुर के मुद्दे पर जमकर सरकार को लताड़ा। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने जवाब में विपक्षी गठबंधन को आईना दिखाने की कोशिश की। इस दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन
संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:38 PM, 08-Aug-2023
राज्यसभा में दिखी नारी शक्ति
राज्यसभा में मंगलवार को कुछ समय के लिए तब विशेष क्षण देखने को मिला जब सभापति के आसन और सचिवालय की मेज का प्रबंधन महिलाओं के हाथ में था और एक महिला सांसद सदन में बोल रही थीं। अधिकारियों ने कहा कि यह ‘नारी शक्ति’ को समर्पित है। राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि जब राज्यसभा सदस्य ममता मोहंता सदन में बोल रही थीं, तब फान्गनोन कोन्याक कार्यवाही की अध्यक्षता कर रही थीं और सदन के बीचों बीच सदन की मेज पर सभी महिला अधिकारी बैठी थीं।

09:40 PM, 08-Aug-2023
रेलवे 2021-22 में अधिशेष अर्जित नहीं कर सका: CAG
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि रेलवे ने 2021-22 में 107.39 प्रतिशत का परिचालन अनुपात दर्ज किया है, जो राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर की अधिशेष उत्पन्न करने की कम क्षमता का संकेत देता है। मंगलवार को संसद में पेश रेलवे वित्त पर सीएजी की रिपोर्ट भारतीय रेलवे के वित्त और खातों की एक विश्लेषणात्मक समीक्षा मुहैया कराती है। यह 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए लेखा परीक्षित खातों पर आधारित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021-22 के दौरान सभी श्रेणियों की यात्री सेवाओं में 68,269 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, ऑडिटर ने कहा कि पिछले साल की तुलना में यह घाटा कम हुआ है।

09:38 PM, 08-Aug-2023
वित्त मंत्रालय सीमा शुल्क ‘रिफंड’ के लिए ऑनलाइन व्यवस्था बनाए: कैग
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने वित्त मंत्रालय से सीमा शुल्क ‘रिफंड’ के प्रसंस्करण के लिए जीएसटीएन की तर्ज पर एक ऑनलाइन प्रणाली बनाने का सुझाव दिया है। कैग का मानना है कि इससे सीमा शुल्क वापसी की प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाया जा सकता है। सीमा शुल्क अधिनियम के अनुसार, जब आयातित सामान में किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है या यह तय मानकों के अनुरूप नहीं होता, तो ऐसे मामलों में ‘रिफंड’ का दावा किया जा सकता है। इसके अलावा जब वस्तुओं का निर्यात शुल्क/उपकर के भुगतान के बाद किया जाता है और निर्यात किया गया उत्पाद निर्यातक के पास वापस आ जाता है, तो ऐसे मामलों में भी ‘रिफंड’ का दावा किया जा सकता है।

07:05 PM, 08-Aug-2023
कैसे-कैसे अनुबंध हो गए, नेवले और सांप के संबंध हो गए: एसपी सिंह बघेल
I.N.D.I.A पर बीजेपी सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को देखकर ही ये I.N.D.I.A बना है......मतलब में कैसे-कैसे अनुबंध हो गए, नेवले और सांप के संबंध हो गए।#WATCH | "...Nevle aur saanp ke sambandh ho gaye...," says BJP MP SP Singh Baghel on I.N.D.I.A. alliance. pic.twitter.com/qytyd3W7gy
— ANI (@ANI) August 8, 2023
06:42 PM, 08-Aug-2023
ओम बिरला से मिले अमित शाह
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच अहम बैठक हुई।06:20 PM, 08-Aug-2023
राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई है। अब सदन की कार्यवाही कल यानी बुधवार को सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:01 PM, 08-Aug-2023
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। अब सदन की कार्यवाही कल यानी बुधवार को सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगी।05:32 PM, 08-Aug-2023
राज्यसभा ने पास किए दो अहम विधेयक
राज्यसभा ने राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, 2023 और राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक, 2023 को ध्वनि मत से पारित कर दिया। दोनों विधेयक पहले लोकसभा से पारित हो चुके हैं।05:24 PM, 08-Aug-2023
वेणुगोपाल ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना
कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि सदन के नेता का कार्य सदन को सुचारू रूप से चलने देने का होता है, लेकिन जो शब्द संसदीय कार्य मंत्री और सुधांशु त्रिवेदी द्वारा इस्तेमाल किए गए, बल्कि कई भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी I.N.D.I.A शब्द से डरते हैं और इसी वजह से वह हर रोज I.N.D.I.A पर निशाना साध रहे हैं।

05:22 PM, 08-Aug-2023
मनीष तिवारी का केंद्र सरकार बड़ा हमला
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि मणिपुर का असर पूरे पूर्वोत्तर भारत पर पड़ रहा है। उन्होंने चीन के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार को घेरा।#WATCH | "When there is any unrest in any northeastern state it affects the entire northeast region and the country," says Congress MP Manish Tewari during no-confidence motion debate in Lok Sabha. pic.twitter.com/oAfW3BQ5i2
— ANI (@ANI) August 8, 2023