फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Session Live: मणिपुर मुद्दे पर लोकसभा की कार्यवाही बाधित; शोर-शराबे के बीच तीन विधेयक पारित

Tue, 01 Aug 2023 08:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 01 Aug 2023 08:16 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session Live News in Hindi: संसद का मानसून सत्र मणिपुर मुद्दे की वजह से अब तक खासा हंगामेदार रहा है। आज भी हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Live Updates Delhi Ordinance Bill Amit Shah PM Modi Opposition India Manipur News
संसद का मानसून सत्र - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:15 PM, 01-Aug-2023

आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को राजस्थान नहीं सहेगा: अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार ने जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। वह शर्मनाक है। भाजपा ने आह्वान किया था और राज्य भर से कार्यकर्ता दलितों, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर अत्याचार को लेकर राज्य सचिवालय का घेराव करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि वे सुशासन दे रहे हैं। क्या यही शासन है? हमारे कई कार्यकर्ता घायल हो गए। हम इसकी निंदा करते हैं और उन्हें चेतावनी देते हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को राजस्थान नहीं सहेगा।
08:14 PM, 01-Aug-2023

सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार: प्रह्लाद जोशी

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारत सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार चाहती है कि मणिपुर पर चर्चा हो और अब वे (विपक्ष) नियम 267 के तहत चर्चा की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी पूर्वोत्तर में कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो चुकी हैं। उस समय गृह मंत्री वहां गये भी नहीं थे। कोई चर्चा नहीं हुई। यदि कोई चर्चा हुई तो राज्य मंत्री ने उत्तर दिया, लेकिन इस बार हमारे गृह मंत्री कह रहे हैं कि वह चर्चा चाहते हैं और जवाब देना चाहते हैं। समस्या यह है कि पीएम मोदी के सत्ता में आने के 9 साल बाद भी वे इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि लोगों ने उन्हें यह फैसला सुनाया है। गांधी परिवार को लगता है कि पीएम की कुर्सी पर बैठना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है।
विज्ञापन
07:44 PM, 01-Aug-2023

2018 से अब तक 10 लोगों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया: सरकार

शराब कारोबारी विजय माल्या और हीरा व्यापारी नीरव मोदी सहित 10 लोगों को 2018 से अदालतों ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम (FEOA) को 2018 में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा उन लोगों पर नकेल कसने के लिए लागू किया गया था, जिन पर उच्च मूल्य की आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप है और कानून से बचने के लिए देश से फरार हैं। वित्त राज्य मंत्री (MoS) पंकज चौधरी ने एक लिखित उत्तर में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक 19 लोगों के खिलाफ FEOA आवेदन दायर किए हैं।

उन्होंने बताया कि 10 लोग विजय माल्या, नीरव मोदी, नितिन जयंतीलाल संदेसरा, चेतन जयंतीलाल संदेसरा, दीप्ति चेतन जयंतीलाल संदेसरा, हितेश कुमार नरेंद्रभाई पटेल, जुनैद इकबाल मेमन, हाजरा इकबाल मेमन, आसिफ इकबाल मेमन और रामचंद्रन विश्वनाथन को अदालतों द्वारा भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है। इन मामलों में शामिल धोखाधड़ी की राशि 40,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
07:08 PM, 01-Aug-2023

भाजपा सांसद ने वीर सावरकर को भारत रत्न की मांग का मुद्दा उठाया

लोकसभा में मंगलवार को भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने वीर सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से इस संबंध में अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी मांगी। निचले सदन में भाजपा सांसद के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने की सिफारिशें अलग-अलग स्रोतों से नियमित रूप से प्राप्त होती हैं। इस पुरस्कार के लिए किसी औपचारिक सिफारिश की आवश्यकता नहीं है।
07:00 PM, 01-Aug-2023

साइबर धोखाधड़ी के शिकार लोगों को तत्काल मुआवजा मिलना चाहिए: संसदीय समिति

संसद की एक समिति ने साइबर धोखाधड़ी के शिकार लोगों को वित्तीय संस्थानों द्वारा तत्काल मुआवजा दिए जाने की वकालत की है। समिति ने कहा कि यह उपभोक्ता संरक्षण की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा और इन कंपनियों को उनके सुरक्षा उपाय मजबूत करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।
06:59 PM, 01-Aug-2023

मध्यस्थता की प्रक्रिया को सुगम बनाने के प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी

राज्यसभा ने देश में मध्यस्थता की प्रक्रिया को सुगम बनाने और अदालतों में लंबित मामलों की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से एक विधेयक को मंगलवार को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। इस विधेयक में भारतीय मध्यस्थता परिषद स्थापित करने का भी प्रावधान है। राज्यसभा ने मध्यकता विधेयक 2021 को चर्चा के बाद सरकार द्वारा लाए गए विभिन्न संशोधनों के साथ ध्वनिमत से मंजूरी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:58 PM, 01-Aug-2023

संसद ने दी ‘जैव विविधता (संशोधन) विधेयक, 2023 को मंजूरी

जैव विविधता (संशोधन) विधेयक 2023 राज्यसभा में पारित हो गया। यह विधेयक लोकसभा से पहले ही पारित हो चुका है। इसमें जैव संसाधनों के संरक्षण, पेटेंट संबंधी आवेदन की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर जोर दिया गया है। राज्यसभा ने विधेयक को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
06:12 PM, 01-Aug-2023

कल राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्षी नेता

मणिपुर का दौरा करने वाले 21 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्लोर लीडर्स कल सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। नेता उनके सामने मणिपुर मुद्दा, हरियाणा मुद्दा और संसद की कार्यप्रणाली उठाएंगे।
05:53 PM, 01-Aug-2023

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एसओपी को अंतिम रूप दिया जा रहा: सरकार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार पत्रकारों और मीडियाकर्मियों समेत सभी नागरिकों की सुरक्षा को अहमियत देती है। सरकार इस संबंध में अनेक एजेंसियों और हितधारकों से परामर्श करते हुए एक मानक परिचालन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को समय-समय पर परामर्श जारी कर कानून व्यवस्था बनाकर रखने को कहा है।

05:52 PM, 01-Aug-2023

राज्यसभा में अधिवक्ता संशोधन विधेयक व प्रेस और पत्रिका पंजीकरण विधेयक पेश

सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023 पेश किया। इसके अलावा प्रेस और पत्रिका पंजीकरण विधेयक 2023 भी सदन में पेश किया गया। विधेयक के कारणों एवं उद्देश्य में कहा गया है कि यह प्रेस और पत्रिका पंजीकरण (पीआरबी) अधिनियम, 1867’ की जगह लेगा जिसमें देश में मुद्रण और प्रकाशन उद्योग के पंजीकरण से संबंधित प्रावधान हैं।

कानून एवं विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उच्च सदन में अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023 पेश किया। इस विधेयक के कारणों एवं उद्देश्यों के अनुसार भारत के विधि आयोग की रिपोर्ट में की गयी सिफारिशों के अनुसार अधिवक्ता के पेशे से संबंधित विभिन्न प्रावधान किए गए है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed