Parliament Session Live: उच्च सदन में पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा, राज्यसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित
{"_id":"6684cff3deee97eb67089e49","slug":"parliament-session-2024-live-updates-pm-narendra-modi-speech-in-rajya-sabha-news-in-hindi-2024-07-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Session Live: उच्च सदन में पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा, राज्यसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 03 Jul 2024 02:13 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:13 PM IST
खास बातें
Parliament Session Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की ओर से लगाए गए कई आरोपों का भी जवाब दिया। इससे पहले बीते दिन उन्होंने लोकसभा में विपक्षी दल कांग्रेस को जमकर घेरा था। आइए जानते हैं संसद की कार्यवाही से जुड़े पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
संसद सत्र LIVE
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
02:09 PM, 03-Jul-2024
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद राज्यसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुआ।
01:44 PM, 03-Jul-2024
उन्होंने कहा, 'भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ाई को बहुत नीचे तक ले जाना पड़ेगा। सभी मिलकर काम करेंगे तो लोगों को इससे मुक्ति दिला सकते हैं।'
विज्ञापन
01:40 PM, 03-Jul-2024
पीएम मोदी ने कहा, 'मणिपुर की स्थिति सामान्य करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। वहां जो घटनाएं घटीं, 11 हजार से ज्यादा FIR की गईं हैं, 500 से ज्यादा लोग अरेस्ट हुए हैं। इस बात को भी हमें स्वीकार करना होगा कि मणिपुर में लगातार हिंसा की घटनाएं कम होती जा रही हैं। मणिपुर में भी स्कूल-कॉलेज संस्थान खुले हुए हैं। जैसे देश में परीक्षाएं हुईं, वहां भी परीक्षाएं हुई हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार सभी से बातचीत करके सौहार्द का रास्ता खोलने की कोशिश कर रही है। छोटे-छोटे ग्रुपों से बात की जा रही है। गृहमंत्री वहां जाकर कई दिन रहे हैं। अधिकारी भी लगातार जा रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए हर प्रकार से प्रयास किया जा रहा है। केंद्र राज्य के साथ मिलकर काम कर रही है। प्राकृतिक समस्याओं से निपटने के लिए हम काम कर रहे हैं। लोगों को राजनीति से उठकर वहां के लिए मिलकर काम करना चाहिए। राजनीति करने वालों से आग्रह कि ऐसा करना बंद कर दें, नहीं तो मणिपुर के लोग ही आपको रिजेक्ट कर देंगे।'
01:35 PM, 03-Jul-2024
पीएम मोदी ने कहा, 'बीते अनेक दशकों में बंद, हड़ताल, आतंकी धमकियां, इधर-उधर बम धमाकों की कोशिशें एक प्रकार से लोकतंत्र पर ग्रहण बनी हुई थीं। इस बार लोगों ने संविधान पर अटूट विश्वास रखते हुए अपने भाग्य का फैसला लिया है। मैं जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं। राज्यों के बीच सीमा विवाद संघर्षों को जन्म देता रहा है और आजादी के बाद से ये निरंतर चलता रहा है। हम राज्यों के साथ इसे हल करते जा रहे हैं। ये नॉर्थईस्ट की बहुत बड़ी सेवा है। हिंसा से जुड़े संगठन, जो हथियारबंद गिरोह थे जो लड़ाई लड़ते रहते थे, आज उनको साथ लेकर स्थायी समझौते हो रहे हैं। जिनके खिलाफ गंभीर मामले हैं, वे अदालत में जाने के लिए तैयार हो रहे हैं। न्यायतंत्र में भरोसा बढ़ना महत्वपूर्ण बात है। हमने पिछले पांच साल में जितना काम किया है, उतना काम करना होता तो कांग्रेस को 20 साल लग जाते। नॉर्थईस्ट में स्थायी शांति के लिए 10 साल निरंतर प्रयास किए गए हैं। बिना रुके, बिना थके प्रयास किए गए हैं। उसकी चर्चा देश में कम हुई है, लेकिन परिणाम व्यापक रहे हैं।'
01:31 PM, 03-Jul-2024
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हमारे लिए मिशन है। ये हमारे लिए चुनाव में हार-जीत का विषय नहीं है। हमने 2014 में जब सरकार बनाई तब हमने कहा था कि हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम करेगी। हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेगी, कालेधन पर वार करेगी। हम गरीब कल्याण की योजनाएं चला रहे हैं। हमने कालेधन के खिलाफ कानून बनाया। हमने डीबीटी शुरू किया। हमने डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग किया। लीकेज दूर किया और आज एक नया पैसा लीक नहीं होता है। जब आम आदमी तक योजनाएं पहुंचती हैं, तब उसका लोकतंत्र में भरोसा बढ़ता है और इसी का परिणाम है कि तीसरी बार यहां बैठा हूं। हम चाहते थे कि पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न हो, लेकिन विपक्ष को इसकी आदत है। मैं भारत के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त सजा मिले, इसके लिए एक्शन लिए जा रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, ''कई आरोप लगाए गए, कुछ आरोप ऐसे हैं, जिनका जवाब घटनाएं खुद दे देती हैं। जम्मू-कश्मीर में हाल में हुए लोकसभा चुनाव में मतदान के जो आंकड़े हैं, वो पिछले 4 दशक के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं। ये भारत के संविधान को, भारत के लोकतंत्र को, भारत के चुनाव आयोग को स्वीकृति देते हैं। ये बहुत बड़ी सफलता है।'
01:26 PM, 03-Jul-2024
पीएम मोदी ने राज्यसभा में संबोधन जारी रखा। उन्होंने कहा, 'मैं बिना लाग-लपेट के कह रहा हूं, हमने एजेंसियों को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दे रखी है। हां, वो ईमानदारी से ईमानदारी के लिए काम करे। कोई भी भ्रष्टाचारी बच नहीं पाएगा, ये मोदी की गारंटी है।' उन्होंने कहा, 'पेपर लीक को राष्ट्रपति ने एक बड़ी समस्या बताया है। मैं चाहता था कि सब दल इस पर अपनी बात रखें, लेकिन इन लोगों ने इस मुद्दे को भी राजनीति की भेंट चढ़ा दिया। देशवासियों से कहना चाहता हूं कि आपके साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले इसके लिए कार्रवाई की जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
01:21 PM, 03-Jul-2024
पीएम मोदी ने कहा, 'जांच एजेंसियों का दुरुपयोग पहले कैसे होता था, यह बताता हूं। मुलायम सिंह ने बताया था कि कांग्रेस कैसे एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी। नेता जी कभी झूठ नहीं बोलते थे। मैं मानता हूं कि भ्रष्ट एक दीमक है। जो देश को खराब करता है। मैं जी जान से इससे देश को छुटकारा दिलाने के लिए जुटा हूं। काले धंधे के खिलाफ कानून बनाए। हम गरीब कल्याण की योजनाएं चला रहे हैं। हमने कालेधन के खिलाफ कानून बनाया। हमने डीबीटी शुरू किया। हमने डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग किया। लीकेज दूर किया और आज एक नया पैसा लीक नहीं होता है। जब आम आदमी तक योजनाएं पहुंचती हैं, तब उसका लोकतंत्र में भरोसा बढ़ता है और इसी का परिणाम है कि तीसरी बार यहां बैठा हूं।'
01:17 PM, 03-Jul-2024
पीएम मोदी ने कहा, 'भ्रष्टाचारियों को बचाव का अभियान चलाने लगे हैं। इन्हें शर्म नहीं आ रही है। आज जब भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं तो ये विरोध कर रहे हैं। जांच एजेंसियों का सरकार दुरुपयोग कर रही ऐसे ये लोग आरोप लगा रहे हैं। भ्रष्टाचार आप करें, शराब घोटाला करें आप, बच्चों के क्लासरूम बनाने में घोटाला करे AAP, पानी तक में घोटाला करें आप। आप की शिकायत करे कांग्रेस। AAP को कोर्ट तक घसीट कर ले जाए कांग्रेस। कार्रवाई हो तो गाली दें मोदी को। अब साथी बन गए हैं। अगर हिम्मत है तो सदन में खड़े होकर जवाब मांगे। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर सबूत पेश किए। अब यही बताएं कि सबूत सही थे या नहीं। मगर मुझे विश्वास है कि यह जवाब नहीं दे पाएंगे। यह दोगले लोग है।'
01:15 PM, 03-Jul-2024
राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस अपने काले कारनामे छिपाने का काम कर रही है। कांग्रेस का पदजीवी युग शुरू हुआ है। जहां खुद मैदान में उतरे वहां हार हुई। किसी और के कंधों पर आए तो जीत मिली। जनता जनार्दन का विश्वास जीतने के लिए यह कुछ नहीं कर पा रहे हैं।'
01:11 PM, 03-Jul-2024
उन्होंने कहा, 'आज यह संविधान की बात करते हैं। जबकि ये लोग कभी संविधान की रक्षा नहीं कर पाए। कांग्रेस सबसे बड़ी संविधान की विरोधी है। उन्हें 500 साल की बात करने का हक है, लेकिन आपातकाल पर नहीं बोलते हैं। ये कहते हैं कि ये बहुत पुराना मामला है। यहां बैठे कई लोग हैं, जिनकी शायद मजबूरी होगी जो उनके साथ बैठे हैं। आपातकाल एक मानवीय संकट भी था। उस समय कई लोगों की मौत हुई थी। आम आदमी को भी नहीं छोड़ा गया था। खुद के लोगों के साथ भी जुल्म हुआ था। शायद यह लोग भूल गए हैं। यहां तक कि कई लोगों का तो आजतक पता भी नहीं लगा।'