Rajya Sabha Debate: कल दोपहर एक बजे जयशंकर बोलेंगे, तीन बजे नड्डा का संबोधन; शाह दे सकते हैं चर्चा का जवाब
{"_id":"68888995626c93ff790559de","slug":"parliament-monsoon-session-rajya-sabha-live-operation-sindoor-pahalgam-terror-attack-rajnath-singh-and-others-2025-07-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Debate: कल दोपहर एक बजे जयशंकर बोलेंगे, तीन बजे नड्डा का संबोधन; शाह दे सकते हैं चर्चा का जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 29 Jul 2025 04:35 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 29 Jul 2025 04:35 PM IST
खास बातें
राज्यसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। इस पर राजनाथ सिंह ने चर्चा की शुरुआत की, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले, ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
राज्यसभा में बोलते खरगे
- फोटो : राज्यसभा टीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:47 PM, 29-Jul-2025
कल जयशंकर के संबोधन के साथ शुरू होगी चर्चा
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की शुरुआत कल यानी 30 जुलाई को दोपहर एक बजे विदेश मंत्री एस. जयशंकर के संबोधन से होगी। सूत्रों के मुताबिक, सदन के नेता जे. पी. नड्डा करीब तीन बजे बोलेंगे। इसकी सबसे अधिक संभावना है कि गृहमंत्री अमित शाह इस चर्चा का समापन भाषण देंगे।
10:43 PM, 29-Jul-2025
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दो घंटे का समय तय
राज्यसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को 13 अगस्त से आगे छह महीने के लिए बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दो घंटे का समय तय किया है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जानकारी दी कि यह फैसला राज्यसभा की व्यापार सलाहकार समिति ने लिया है। यह चर्चा इस हफ्ते किसी दिन हो सकती है। इससे पहले राज्यसभा सचिवालय ने कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह ने एक प्रस्ताव का नोटिस दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। प्रस्ताव में कहा गया, यह सदन मणिपुर राज्य के संदर्भ में 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत जारी उद्घोषणा को 13 अगस्त 2025 से आगे की छह माह की अवधि तक जारी रखने को स्वीकृति देता है।
विज्ञापन
08:23 PM, 29-Jul-2025
हमारा देश तभी प्रभावी हो सकता है जब हम एकजुट हों: शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा
शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने कहा, कश्मीर के पर्यटन में सबसे ज्यादा योगदान महाराष्ट्र का है। इस हमले ने महाराष्ट्र के लोगों के दिलों पर गहरा असर डाला है। महाराष्ट्र सरकार ने कई अन्य सरकारों के साथ मिलकर तुरंत फंसे हुए पर्यटकों को बचाने के लिए विमानों का इंतजाम किया। उन्होंने कहा, अगर ऑपरेशन सिंदूर ने हमें कुछ सिखाया है, तो वह यह है कि जब हमारा देश एकजुट होता है, तभी हम प्रभावी हो पाते हैं और किसी भी लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर सकते हैं।
08:02 PM, 29-Jul-2025
राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सरकार की सराहना की
बीजू जनता दल से राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर दुख जताया। इस हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई हुई। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद और अस्वीकार्य है कि इन लोगों को उनकी धर्म की वजह से निशाना बनाया गया, जो देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। इससे पहले भी आतंकवादी हमले हुए हैं, लेकिन इस घटना से धार्मिक आधार पर टारगेट करने की नई और खतरनाक प्रवृत्ति दिखती है।
उन्होंने बताया कि इस हिंसक घटना में लोगों को उनके परिवार के सामने गोली मारी गई। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया और लोगों में गुस्सा और एकता दोनों पैदा हुई। यह केवल सरकार की नहीं थी, बल्कि पूरे देश की भावनाओं का परिणाम था। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने इस भावना को साझा किया और सरकार के संभावित अगले कदमों का समर्थन किया। भारत की जवाबी कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत सोच-समझकर और ताकत के साथ प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई को उचित बताया और कहा कि कुछ मतभेद जरूर हैं, लेकिन सरकार की प्रतिक्रिया सही थी।
07:28 PM, 29-Jul-2025
ऑपरेशन सिंदूर पर हर भारतीय को गर्व, सरकारी हमारी रक्षा करने में सक्षम: प्रफुल्ल पटेल
राकांपा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा, सरकार ने दृढ़ संकल्प कर दिया था कि हमें इसका जवाब देना होगा और जवाब अपने समय के अनुसार देना होगा। ऐसा नहीं कि आज (हमला) हुआ और हम दो साल-पांच साल रुके हैं। तुरंत 10-15 दिन के भीतर इसका जवाब देने की प्रक्रिया शुरू हुई। जो 22 मिनट का ऑपेशन हुआ और नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, उससे हर भारतीय को गर्व महसूस हुआ कि आज हमारी सरकार हमारी रक्षा करने में सक्षम है।
07:13 PM, 29-Jul-2025
ऑपरेशन सिंदूर देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि: संजय कुमार झा
जदयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने ऑपेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुझे ध्यान है कि 22 अप्रैल को जब ये घटना हुई, 24 तारीख को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बिहार में था। बिहार में उनका कार्यक्रम मेरे जिले में था। वह मधुबनी जिले में गए थे और लाखों की संख्या में लोग उन्हें सुनने आए थे। उस दिन प्रधानमंत्री ने कहा था, इस हमले के साजिशकर्ताओं को उनकी कल्पना से परे सजा मिलेगी। आतंकवाद के बचे हुए गढ़ों को खत्म करने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंकवाद के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी। भारत हर आतंकवादी, आतंकवाद के समर्थकों की पहचान करेगा। उनकी निगरानी करेगा और दंडित करेगा। भारत उन्हें धरती के कोने-कोने तक खदेड़ देगा। आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नही टूटेगी और आतंकवादियों को दंडित किया जाएगा। न्याय सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यह उन्होंने कहा था और ऑपरेशन सिंदूर की कल्पना शायद वहीं से शुरू हुई। उन्होंने ऑपेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई और पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:56 PM, 29-Jul-2025
अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत आतंकवाद पर कार्रवाई करना हमारा अधिकार: हर्षवर्धन श्रृंगला
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान मनोनीत राज्यसभा सदस्य हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करना हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा, अमेरिका जैसे अन्य देशों ने भी आतंकवादियों के खिलाफ (तालिबान और आईएसआईएस के खिलाफ) कार्रवाई करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुच्छेद 51 का इस्तेमाल किया है। संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुच्छेद 51 के मुताबिक, अगर किसी देश पर हमला होता है तो उस देश को अपने बचाव के लिए कार्रवाई करने का अधिकार है। लेकिन इस बात की जानकारी तुरंत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को देनी होती है। सुरक्षा परिषद के पास हमेशा अधिकार होता है कि वह शांति बनाए रखने के लिए कोई भी कदम उठा सकता है।
05:21 PM, 29-Jul-2025
भारत की सीमा के 200 किलोमीटर अंदर कैसे घुस गए आतंकवादी: संजय सिंह
ऑपरेश सिंदूर पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने कहा, कल से लेकर आज तक सरकार की ओर से दोनों सदनों में बहुत सी बातें कही गई हैं। अपने मुंह से खुद ही बखान किया गया। हमने ऐसा कर दिया, हमने वैसा कर दिया। हम भारत की सेना, भारत के बहादुर जवानों को बार-बार नमन करेंगे। उनके शौर्य और वीरता को बार-बार प्रणाम करेंगे। लेकिन आपके नकारेपन पर एक हजार बार सवाल पूछेंगे। क्योंकि सवाल आपसे बनते हैं। जो निर्दोष लोग पहलगाम की बायसरन घाटी में गए थे, उनको आकर पांच खूंखार आतंकवादियों को कैसे मार दिया? भारत की सीमा के 200 किलोमीटर अंदर आंतकवादी कैसे घुस गए? आपकी जो खुफिया विफलता रही, उसके लिए कौन जिम्मेदार है?
04:54 PM, 29-Jul-2025
इसके बाद तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष और द्रमुक के सदस्य तिरुचि शिवा ने सदन को संबोधित किया। शिवा ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसद में अनुपस्थिति की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि संसद सत्र शुरू होने से पहले जो सर्वदलीय बैठकें होती हैं, उनमें भी प्रधानमंत्री मौजूद नहीं रहते। शिवा ने कहा, फिर संसद और राजनीतिक दलों का महत्व क्या रह जाता है? यह बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता।
04:11 PM, 29-Jul-2025
जेपी नड्डा ने राज्यसभा में बोलना शुरू किया
खरगे के बाद राज्यसभा में जेपी नड्डा ने बोलना शुरू किया। नड्डा ने कहा कि 'विपक्ष के नेता ने लंबा वक्तव्य दिया, लेकिन उनके कद के हिसाब से जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया, वो उनके स्तर के नहीं थे। जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की। मैं उनकी तकलीफ समझ सकता हूं कि प्रधानमंत्री ने उन्हें 11 साल से विपक्ष में बिठाए रखा है। प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। ये हमारे लिए भी और देश के लिए भी गौरव का विषय है। लेकिन आपकी चिंता पार्टी के लिए इतनी है कि उसमें देश का विषय भी गौण हो जाता है। आप मानसिक संतुलन खोकर ऐसी टिप्पणियां करते हैं।'इसके बाद सदन में हंगामा हो गया और कांग्रेस सांसदों ने मानसिक संतुलन खराब होने के शब्द पर कड़ी आपत्ति जताई। इस पर नड्डा ने ये शब्द कार्यवाही से हटाने की अपील की। इससे कुछ देर सदन की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए बाधित हुई। खरगे ने बयान को लेकर नड्डा से माफी की मांग की। इस पर नड्डा ने कहा कि 'आपको अगर ठेस पहुंची तो मैं माफी मांगता हूं, लेकिन आप भी भावावेश में इतना बह गए कि प्रधानमंत्री की गरिमा का भी ध्यान नहीं रख पाए।'