Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा फिर स्थगित; टीएमसी सदस्य पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित
{"_id":"6a60526d4d8aee569501a3d9","slug":"parliament-monsoon-session-2026-live-day-3-lok-sabha-rajya-sabha-supreme-court-judge-bill-2026-07-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा फिर स्थगित; टीएमसी सदस्य पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 22 Jul 2026 02:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:18 PM IST
खास बातें
Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates in Hindi: संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिन विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा को कई बार स्थगित किया गया। विपक्ष लगातार अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी, कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस कार्यवाही और नीट मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। पढ़िए दोनों सदनों की लाइव अपडेट्स-
विज्ञापन
संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन
- फोटो : एएनआई /अमर उजाला ग्राफिक
लाइव अपडेट
02:17 PM, 22-Jul-2026
टीएमसी सदस्य पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित
तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी को पूरे मानसून सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के लिए निलंबित किया गया।02:11 PM, 22-Jul-2026
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़े रहे। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
02:09 PM, 22-Jul-2026
सरकार हर तरह की चर्चा के लिए तैयार: किरेन रिजिजू
मानसून सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में एक बार फिर विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। सुबह सदन स्थगित होने के बाद दोपहर दो बजे जब फिर से कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष का हंगामा जारी रहा। सदन में बोलते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, सरकार हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। कब चर्चा करनी है पहले बताइए। उन्होंने कहा सदन में बाधा डालना गलत है। उन्होंने कहा कि सदन में नियम के तहत ही चर्चा की जाएगी।02:07 PM, 22-Jul-2026
लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच फिर शुरू
लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बीच दोबारा शुरू हुई। सदन की अध्यक्षता कर रहे कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश के अनुसार कार्यवाही तय कार्यक्रम के मुताबिक चलेगी और चर्चा के लिए दिए गए नोटिस स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद सदन के पटल पर रखे जाने वाले दस्तावेज पेश किए गए। टेनेटी ने विपक्षी सांसदों से अपनी सीटों पर लौटने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की। हालांकि, सदन में नारेबाजी जारी रही।02:06 PM, 22-Jul-2026
राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा
उच्च सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार सभी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। वहीं, इस दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पहले शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, फिर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि हम नियम 267 के तहत बहस चाहते हैं।12:55 PM, 22-Jul-2026
काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, खरगे के कक्ष में हुई रणनीति बैठक
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विपक्षी दलों के नेताओं ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का उद्देश्य संसद में सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार करना था।इससे पहले संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कई अन्य सांसद शामिल हुए। विपक्ष का आरोप है कि हाल के छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों और सांसदों के साथ सुरक्षा बलों ने दुर्व्यवहार किया। हंगामे और नारेबाजी के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बाधित हो गई। दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही तरीके से काम कर रही है और विरोध करने वाले नेताओं व छात्रों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस के साथ बिना पहचान वाले लोग भी मौजूद थे। गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:21 PM, 22-Jul-2026
NEET पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार: किरेन रिजिजू
लोकसभा में चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- पिछले तीन दिनों से हम यही कह रहे हैं कि सरकार नीट पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले दिन से ही हम यही कहते आ रहे हैं कि चर्चा नियमों के अनुसार ही होनी चाहिए। चर्चा कब होगी, उसकी अवधि क्या होगी और किस नियम के तहत होगी, यह सभी दलों के सदन के नेताओं से बात करने के बाद तय किया जाना चाहिए। सरकार नीट पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। देश के युवाओं के भविष्य के निर्माण पर चर्चा होनी चाहिए, यही सरकार चाहती है।12:03 PM, 22-Jul-2026
दोनों सदनों की कार्यवाही फिर स्थगित; लोकसभा में अखिलेश की स्पीकर से तीखी बहस
संसद के मानसून सत्र में जारी भारी हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित कर दी गई। हालांकि, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव और स्पीकर ओम बिरला के बीच तीखी बहस हो गई। अखिलेश यादव ने छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि छात्रों के साथ गलत हुआ है, उन्हें न्याय मिलना चाहिए और इस विषय पर सरकार को चर्चा करनी चाहिए। इस पर स्पीकर ने कहा कि सरकार भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, तो फिर हंगामा किस बात पर हो रहा है? इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।11:10 AM, 22-Jul-2026
राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित
राज्यसभा में सबसे पहले दिवंगत सदस्यों और अन्य लोगों के लिए शोक संदेश पढ़े गए। विपक्षी सांसदों ने अपनी मांगों को लेकर चर्चा शुरू करने की कोशिश की। लेकिन सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनसे अपनी बारी का इंतजार करने को कहा।इसके बाद सदन के पटल पर रखे जाने वाले दस्तावेज पेश किए गए। इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। इसके बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
11:03 AM, 22-Jul-2026
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने अपने दिए गए नोटिस वाले मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने विपक्ष से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की।उन्होंने कहा कि सदन विपक्ष की ओर से उठाए गए किसी भी मुद्दे पर किसी भी समय चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन यह चर्चा प्रश्नकाल के बाद होगी। इसके बावजूद विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।