फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live: दोनों सदन कल सुबह तक स्थगित; राज्यसभा में केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक ध्वनिमत से पारित

Wed, 13 Dec 2023 06:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 13 Dec 2023 06:01 PM IST
खास बातें

Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi:: संसद के शीत सत्र के आठवें दिन आज पीएम नरेंद्र मोदी सुबह-सुबह ही संसद भवन पहुंच गए। यहां उन्होंने संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुए हमलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद भवन पर हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

विज्ञापन
Parliament Winter Session 2023 Live Updates Lok Sabha Rajya Sabha PM Narendra Modi 2001 Attack Amit Shah News
Parliament Session - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:00 PM, 13-Dec-2023
राज्यसभा की कार्यवाही 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
05:33 PM, 13-Dec-2023
नित्यानंद राय ने दिए जवाब
वहीं, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में 'लद्दाख होमस्टे नीति 2020' को लेकर एक लिखित जवाब दिया। इसमें कहा गया है कि 'लद्दाख होमस्टे नीति 2020' के तहत 1,253 लाभार्थियों को 10 करोड़ रुपये रुपये का गैर-राजकोषीय प्रोत्साहन दिया गया। 

इस दौरान उन्होंने सीएपीएफ और असम राइफल्स के जवानों की मौत मामले में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2018 से एक दिसंबर 2023 तक देश भर में कुल 3351 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और असम राइफल्स (एआर) के जवानों ने अपनी जान गंवाई।  
विज्ञापन
05:33 PM, 13-Dec-2023
केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 राज्यसभा से पारित
संसद के शीतकालीन सत्र में राज्यसभा ने बुधवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 को ध्वनि मत से पारित कर दिया। इस विधेयक के तहत तेलंगाना में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने का प्रावधान है। इस विश्विविद्यालय को मुख्य रूप से भारत की आदिवासी आबादी के लिए उच्च शिक्षा और अनुसंधान सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाया जाएगा। 
 
05:33 PM, 13-Dec-2023
लोकसभा कल सुबह तक के लिए स्थगित
संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने  चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज जो घटना हुई वह हम सभी के लिए चिंता का विषय है और गंभीर भी है। घटना की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सदन में सुरक्षा को लेकर व्यापक समीक्षा की जाएगी। इस दौरान उन्होंने निम्न सदन को गुरुवार सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित करने का एलान किया। 
05:00 PM, 13-Dec-2023
निरसन और संशोधन विधेयक, 2023 राज्यसभा में पेश
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में निरसन और संशोधन विधेयक, 2023 को विचार और पारित करने के लिए पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य 76 अधिनियमों को निरस्त करना और एक अधिनियम में संशोधन करना है। यह विधेयक पहले लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।
03:11 PM, 13-Dec-2023

लोकसभा की सुरक्षा में चूक का मुद्दा राज्यसभा में भी गूंजा, सभापति धनखड़ ने कही यह बात

लोकसभा की सुरक्षा में चूक का मामला राज्यसभा में भी उठाया गया। सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा की सुरक्षा में चूक और दर्शक दीर्घा से दो लोगों के कूदने की घटना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, मामला बहुत गंभीर है। यह सिर्फ लोकसभा और राज्यसभा का सवाल नहीं है, यह इस बारे में है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद दो लोग कैसे अंदर आ पाए और सुरक्षा में सेंध लगाई।
खड़गे के बयान के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, जैसे ही मुझे इसके बारे में पता चला, मैंने सुरक्षा निदेशक को फोन किया। मैंने उन्हें पूरे मामले पर अपडेट देने के लिए कहा। उन्होंने उस समय मुझे जो अपडेट दिया, वह सदन के साथ साझा किया जा चुका है। यह चिंता का विषय है लेकिन हमें विवरण की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

सभापति के आश्वासन के बाद राज्यसभा में केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:05 PM, 13-Dec-2023

हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, स्पीकर ओम बिरला ने दिया आश्वासन

लोकसभा की दर्शक दीर्घा से दो लोगों के कूदने के बाद मची अफरा-तफरी और सदन में हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को सुरक्षा के प्रति गंभीर होने का आश्वासन दिया और कहा कि सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस गहन पड़ताल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है, लेकिन फिलहाल सांसदों की सुरक्षा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, हम सब की चिंता थी कि वह धुआं क्या था, प्राथमिक जांच में वह साधारण धुआं है। उसकी चिंता की जरूरत नहीं, उसकी प्रारंभिक जांच की गई है। फिलहाल, इस घटना के लिए कोई किसी को दोषी नहीं ठहरा रहा।

जांच में सामने आएंगे तथ्य
उन्होंने कहा कि सांसदों के सुझावों पर अमल भी किया जाएगा। स्पीकर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सांसदों के अनुमोदन पर दर्शकदीर्घा के लिए पास बनाने के नियम और शर्तों की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, इसे सबके साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए अचानक कूदने वाले दोनों शख्स हिरासत में ले लिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है, सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलती रहेगी।

सांसदों ने जताई चिंता
स्पीकर की अनुमति पर सांसदों ने सदन के भीतर सुरक्षा को लेकर चिंता का इजहार किया। लोक सभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इस घटना पर गंभीर चिंता प्रकट की और कहा कि सांसद निहत्थे थे। दो लोग अचानक कूद पड़े ऐसे में सांसदों की चिंता पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। कुछ और सांसदों ने अपनी चिंता प्रकट की जिस पर स्पीकर ने कहा कि वे सभी की बातों को सुनने के लिए तैयार हैं।
01:13 PM, 13-Dec-2023

लोकसभा में दर्शकदीर्घा से कूदे दो शख्स, सुरक्षा में बड़ी चूक

लोकसभा की सुरक्षा में चूक, सदन में कूदे दो शख्स (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media
लोकसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक; दर्शकदीर्घा से कूदे दो शख्स, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित। मीडिया में आई खबरों के अनुसार दो शख्स जब गैलरी से कूदे को सदन में धुआं भी उठा। अफरा-तफरी मची और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों लोगों को पकड़ा। सांसदों ने बताया कि सबसे पहले खुद सांसदों ने दोनों लोगों को पकड़ा इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया।
12:53 PM, 13-Dec-2023

लोकसभा की कार्यवाही में पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

संसद में शीतकालीन सत्र के 8वें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। राहुल पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए बिना संसद भवन परिसर में प्रवेश कर गए।
 
11:38 AM, 13-Dec-2023

जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य क्यों नहीं; संसद जाने से पहले फारूक अब्दुल्ला के तीखे सवाल

संसद परिसर में लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने से पहले जम्मू-कश्मीर से निर्वाचित वयोवृद्ध सांसद फारूक अब्दुल्ला ने संविधान के अनुच्छेद 370 से जुड़े एक सवाल पर कहा, भारत के 75 साल के इतिहास में किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में नहीं बदला गया। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेशों (UT) को राज्य का दर्जा देने की घटनाएं कई बार हुई हैं, लेकिन जम्मू कश्मीर बीते चार साल से अधिक समय से केंद्र शासित प्रदेश क्यों है? पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल क्यों नहीं किया जा रहा है? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। बता दें कि इससे पहले भी एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला केंद्र सरकार के रवैये को लेकर नाराजगी का इजहार कर चुके हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed