फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

Mon, 03 Apr 2023 09:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Apr 2023 09:46 PM IST
खास बातें

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पांच अप्रैल तक स्थगित हो गई है। 
राहुल गांधी और अदाणी मामले पर संसद में हंगामा जारी है। 
सत्ता पक्ष जहां राहुल गांधी पर पिछड़ों का अपमान करने का आरोप लगा रहा है। 
वहीं राहुल गांधी आज सूरत कोर्ट में अपील के लिए सूरत पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी सूरत जा रहे हैं। 

विज्ञापन
parliament budget session lok sabha rajya sabha rahul gandhi case pm modi gautam adani live news updates
संसद का बजट सत्र - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

09:46 PM, 03-Apr-2023
 कंपटीशन लॉ में संशोधन को संसद की मंजूरी
 प्रतिस्पर्धा संशोधन विधेयक, 2022 सोमवार को संसद द्वारा पारित कर दिया गया। अदाणी मुद्दे पर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के विरोध के बीच इसे राज्यसभा ने पारित किया। गौरतलब है कि लोकसभा में विधेयक को पहले ही 29 मार्च को बिना चर्चा के पारित कर दिया गया था। 

 इस विधेयक में कार्टेल सहभागियों (जिन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया) को कार्टेल सहभागियों के समान व्यवहार करने के लिए भारत के प्रतिस्पर्धा आयोग को सक्षम करने के लिए इसके दायरे में हाइब्रिड विरोधी प्रतिस्पर्धी समझौतों (जैसे हब और स्पोक कार्टेल) लाकर कार्टेल अभियोजन के दायरे का विस्तार करने का प्रस्ताव है।

लोकसभा द्वारा 29 मार्च को मंजूरी दिए जाने के बाद राज्यसभा ने सोमवार को विधेयक को मंजूरी दे दी। हंगामे के बीच दोनों सदनों ने बिना किसी चर्चा के विधेयक पारित कर दिया। कॉरपोरेट मामलों और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को उच्च सदन में विधेयक पेश किया।

बिल को लोकसभा में पेश किए जाने के लगभग आठ महीने बाद संसद ने मंजूरी दे दी है, जिसने 29 मार्च को अपनी मंजूरी दे दी थी। बिल को वित्त पर संसदीय स्थायी समिति को भी भेजा गया था, जिसने पिछले साल 13 दिसंबर को संसद में अपनी रिपोर्ट पेश की थी।
04:55 PM, 03-Apr-2023
पंकज चौधरी ने दी जानकारी
राज्य मंत्री वित्त पंकज चौधरी ने सदन में एक लिखित जवाब में बताया कि पिछले पांच वर्षों में ईडी द्वारा गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या 374 है (28 फरवरी, 2023 तक)। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल कॉरपोरेट्स के कई निदेशक शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ईडी ने करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की स्टर्लिंग बायोटेक जैसे धोखाधड़ी के प्रमुख मामलों में 33,862.20 करोड़, विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की कंपनियों द्वारा की गई धोखाधड़ी। जिसमें से 15113.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई और पीएसबी को वापस कर दी गई। 
विज्ञापन
02:30 PM, 03-Apr-2023
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पांच अप्रैल तक स्थगित कर दी गई है। दरअसल हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई थी।
01:42 PM, 03-Apr-2023
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेताओं के राहुल गांधी के साथ सूरत जाने पर कहा कि हमें भाजपा नेताओं से सलाह नहीं चाहिए। राहुल गांधी हमारे और राष्ट्रीय नेता हैं। हमें पता है कि हमें क्या करना है। कांग्रेस पार्टी और पूरा देश उनके साथ खड़ा है। पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं और हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं। 
12:49 PM, 03-Apr-2023
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि वो (कांग्रेस) ड्रामा करके न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसकी आलोचना करता हूं। अगर अदालत ने किसी को दोषी करार दिया है तो यह ड्रामा न्यायपालिका पर दबाव बनाने की ही कोशिश है। कांग्रेस पार्टी में एक परिवार को देश से बड़ा माना जाता है। 
12:38 PM, 03-Apr-2023
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि वह अपने नेता (राहुल गांधी) के साथ जा रहे हैं। ऐसे में न्यायपालिका पर दबाव डालने वाली जैसी क्या बात है? वह (भाजपा) पश्चिम बंगाल और बिहार में हंगामा कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से अभी तक कोई अपील नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 03-Apr-2023
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत पिछड़ों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। पहले पीवी नरसिम्हा राव, पी. चिदंबरम, डीके शिवकुमार भी जेल गए, तब उनके साथ कितने कांग्रेस के लोग गए थे। क्या एक परिवार देश से बड़ा है?
11:57 AM, 03-Apr-2023
छुट्टियों के बाद सोमवार को संसद की कार्यवाही फिर शुरू हुई थी लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
11:51 AM, 03-Apr-2023

Parliament Live: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण हंगामों की भेंट चढ़ रहा है। सदन में सत्ता और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में लिप्त हैं और सदन की कार्यवाही नहीं हो पा रही है। सोमवार को भी स्थिति कुछ अलग नहीं रही और हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पांच अप्रैल तक स्थगित कर दी गई। दरअसल पहले राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर सदन में हंगामा हुआ और सत्ता पक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग पर अड़ा है। वहीं विपक्ष सरकार को राहुल गांधी और अदाणी मामले पर घेरने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed