Parliament Session LIVE: भारत एआई मिशन और लोकसभा के बीच हुआ एमओयू; राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
Rajya Sabha, Lok Sabha Proceedings Live Today: होली के अवकाश के बाद फिर शुरू हुए बजट सत्र में मंगलवार को कांग्रेस ने राज्यसभा में नागपुर में हुई हिंसा का मुद्दा उठाने के लिए नोटिस दिया। वहीं, लोकसभा में महाकुंभ पर पीएम मोदी ने अपनी बात रखी। आइए जानते हैं सदन से जुड़े अहम अपडेट्स।
लाइव अपडेट
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से यूरोपीय संसद की सदस्य और यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्ष एंजेलिका नीब्लर के नेतृत्व संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
#WATCH | Delhi: Deputy Chairman of Rajya Sabha Harivansh Narayan Singh holds a meeting with Parliamentary Delegation led by Angelika Niebler, Member of the European Parliament and Chairwoman of the European Parliament’s Delegation.
— ANI (@ANI) March 18, 2025
Visuals from Parliament. pic.twitter.com/SU17nbiMmd
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि महाकुंभ भगदड़ की जांच उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी और केंद्र सरकार के पास हताहतों और घायलों का कोई डाटा नहीं है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और किरसन नामदेव के एक सवाल का जवाब में राय ने कहा कि संविधान की सातवीं अनुसूची के अनुसार सार्वजनिक व्यवस्था और पुलिस राज्य के विषय हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक सभाओं का आयोजन, भीड़ प्रबंधन, भक्तों को सुविधाएं प्रदान करना, सभाओं के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की रोकथाम आदि सार्वजनिक व्यवस्था के मामले राज्य का विषय है। राज्य सरकारें ऐसी स्थितियों से निपटने में सक्षम हैं। इस तरह का कोई डाटा केंद्रीकृत रूप से नहीं रखा जाता है।
#WATCH | Delhi | Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "MoU was signed today between India AI Mission and Lok Sabha in which a large dictionary of Lok Sabha debate is being created using AI as a dataset called 'AI Kosh', so that researchers will be able to get the translation of… https://t.co/sRO9IpwlVB pic.twitter.com/hjA8YtllLO
— ANI (@ANI) March 18, 2025
संसद में राज्यसभा सांसद इलैयाराजा ने पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि राज्यसभा सांसद इलैयाराजा से मिलकर बहुत खुशी हुई। वे एक ऐसे संगीत दिग्गज हैं, जिनकी प्रतिभा का हमारे संगीत और संस्कृति पर बहुत बड़ा प्रभाव है। वे हर मायने में एक अग्रणी व्यक्ति हैं और उन्होंने कुछ दिन पहले लंदन में अपनी पहली पश्चिमी शास्त्रीय सिम्फनी, वैलिएंट प्रस्तुत करके एक बार फिर इतिहास रच दिया। इस प्रदर्शन में विश्व प्रसिद्ध रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा भी शामिल था। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उनकी बेजोड़ संगीत यात्रा में एक और अध्याय जोड़ती है, जो वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता को फिर से परिभाषित करती है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले से बेहतर हुई है, हालांकि कुछ छिटपुट घटनाएं अब भी सामने आ रही हैं। सीतारमण ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह मणिपुर का 2025-26 के लिए बजट पेश किया था, जिसमें 35,103.90 करोड़ रुपये के कुल व्यय का प्रावधान है। यह चालू वित्त वर्ष के 32,656.81 करोड़ रुपये की तुलना में अधिक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत जारी उद्घोषणा (13 फरवरी 2025) के कारण मणिपुर विधानसभा की शक्तियां अब संसद द्वारा या उसके निर्देश पर इस्तेमाल की जाएंगी।
बुधवार सुबह 11 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार स्थगन के बाद बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उससे पहले लोकसभा ने 2025-26 के लिए रेल मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों को पारित किया।
प्रियंका गांधी बोलीं- विपक्ष को भी मिले महाकुंभ पर बोलने का मौका
तृणमूल और डीएमके मतदाता सूची में हेरफेर का मामला उठाया
तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि इस बारे में व्यापक सहमति है कि मतदाता फोटो पहचान पत्र के दोहराव वाले अनुक्रमांक (ईपीआईसी) के मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा होनी चाहिए। डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र संख्या जारी करने में निर्वाचन आयोग की कथित चूक का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘किसी की मंशा इस सदन को बाधित करने की नहीं है। हम चाहते हैं कि सदन सुचारू रूप से चले। इस मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा पर विचार करें।’’