फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No more worries about traveling home for Diwali-Chhath; special trains to run from Delhi-Mumbai to Bihar-UP.

रेलवे: दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-मुंबई से बिहार-यूपी तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट

Sun, 27 Sep 2026 05:14 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2026 05:14 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दर्जनों स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी है। इन ट्रेनों की बुकिंग 27 और 28 सितंबर से अलग-अलग चरणों में शुरू होगी।

विज्ञापन
No more worries about traveling home for Diwali-Chhath; special trains to run from Delhi-Mumbai to Bihar-UP.
train indian railways train colour - फोटो : AI Generated

विस्तार

दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने और लंबी वेटिंग के बीच रेलवे ने कई राज्यों के प्रमुख शहरों के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र के बीच चलाई जाएंगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दर्जनों स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी है। इन ट्रेनों की बुकिंग 27 और 28 सितंबर से अलग-अलग चरणों में शुरू होगी। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट, कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन सेंटर और रेल वन ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन


अयोध्या के लिए 36 फेरे
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं और घर लौटने वाले यात्रियों के लिए आनंद विहार-अयोध्या कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04214 आनंद विहार से सुबह 9 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04213 अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। रेलवे ने 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच इसके 36 फेरे तय किए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04210/04209 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 2 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। वाराणसी से यह ट्रेन रात 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से शाम 6:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना और पूर्वांचल के लिए भी स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ के दौरान बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव रहता है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ और फिरोजपुर से पटना के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
  • चंडीगढ़-पटना स्पेशल (04512/04511): यह ट्रेन 18 फेरे लगाएगी। रास्ते में अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशन आएंगे।
  • फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल (04616/04615): यह ट्रेन 16 फेरे लगाएगी। मोगा, लुधियाना, अंबाला, मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी और बक्सर होते हुए पटना पहुंचेगी।

कानपुर-बंगलूरू के बीच भी स्पेशल ट्रेन
बंगलूरू में रहने वाले उत्तर भारत के लोगों के लिए कानपुर सेंट्रल और एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04131 कानपुर सेंट्रल से 4 अक्तूबर से हर रविवार शाम 4:30 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04132 एसएमवीटी बंगलूरू से 7 अक्तूबर से हर बुधवार सुबह 7:10 बजे कानपुर के लिए चलेगी।

मुंबई से गोरखपुर के लिए 64 स्पेशल सेवाएं
सीएसएमटी से गोरखपुर के बीच 64 स्पेशल सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन नंबर 01079 सीएसएमटी से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक रोजाना रात 10:30 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01080 गोरखपुर से 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक रोजाना दोपहर 2:30 बजे चलेगी। रास्ते में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, भोपाल, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती जैसे प्रमुख स्टेशन होंगे।

मुंबई-चेन्नई के बीच 12 एसी स्पेशल
सीएसएमटी और चेन्नई बीच के बीच 12 साप्ताहिक एसी स्पेशल सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन नंबर 01015 सीएसएमटी से हर बुधवार रात 12:35 बजे चलेगी। यह सेवा 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01016 चेन्नई बीच से हर गुरुवार सुबह 4 बजे रवाना होगी। यह सेवा 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी। इसके प्रमुख ठहराव पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, रायचूर, मंत्रालयम रोड, गुंतकल, कडपा, रेणिगुंटा, अरक्कोनम और पेरंबूर होंगे।

मुंबई-बंगलूरू के बीच 14 एसी स्पेशल
सीएसएमटी और एसएमवीटी बंगलूरू के बीच 14 साप्ताहिक एसी स्पेशल सेवाएं चलेंगी। ट्रेन नंबर 01013 सीएसएमटी से हर शनिवार 10 अक्तूबर से 21 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01014 एसएमवीटी बंगलूरू से हर रविवार 11 अक्तूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। इसके प्रमुख ठहराव पुणे, सातारा, कराड, सांगली, मिरज, बेलगावी, धारवाड़, हुब्बली, दावणगेरे और तुमकुरु होंगे।

एलटीटी-मऊ के बीच 26 स्पेशल सेवाएं
एलटीटी और मऊ के बीच 26 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन नंबर 01123 एलटीटी से हर शुक्रवार और रविवार चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01124 मऊ से हर रविवार और मंगलवार चलेगी।

एलटीटी-बनारस के बीच 24 सेवाएं
एलटीटी और बनारस के बीच 24 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल सेवाएं चलेंगी। ट्रेन नंबर 01051 एलटीटी से हर बुधवार और गुरुवार चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01052 बनारस से हर गुरुवार और शुक्रवार चलेगी। इसके प्रमुख ठहराव नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी होंगे।


हड़पसर-गोरखपुर के बीच 64 सेवाएं
हड़पसर और गोरखपुर के बीच 64 दैनिक स्पेशल सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन नंबर 01415 हड़पसर से 16 अक्तूबर से 16 नवंबर तक रोजाना सुबह 7:05 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01416 गोरखपुर से 17 अक्तूबर से 17 नवंबर तक रोजाना शाम 5:30 बजे चलेगी। इसके प्रमुख ठहराव अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर और बस्ती होंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट की बुकिंग समय रहते करें और यात्रा से पहले ट्रेन का टाइम टेबल जरूर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed