Parliament: ऊर्जा संकट पर चर्चा, राहुल गांधी बोले- युद्ध के होंगे दूरगामी नतीजे; हरदीप पुरी ने दिया जवाब
{"_id":"69b24fad433f953cc0098d30","slug":"parliament-budget-session-live-updates-lok-sabha-rajya-sabha-proceedings-opposition-sloganeering-govt-replies-2026-03-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament: ऊर्जा संकट पर चर्चा, राहुल गांधी बोले- युद्ध के होंगे दूरगामी नतीजे; हरदीप पुरी ने दिया जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 12 Mar 2026 10:06 PM IST
Jyoti Bhaskar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:06 PM IST
खास बातें
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE Updates: संसद के बजट सत्र में आज एक बार फिर दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद आज पहली बार आसन पर आए। उन्होंने कहा कि वे खुद भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने प्रश्नकाल चलाने की अपील की।
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:05 PM, 12-Mar-2026
जुमलाजीवी, तानाशाह और बाल बुद्धि जैसे असंसदीय शब्दों की सूची की समीक्षा करेगा लोकसभा सचिवालय
लोकसभा सचिवालय संसद में इस्तेमाल होने वाले असंसदीय शब्दों और अभिव्यक्तियों की सूची की समीक्षा करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, कई शब्दों का इस्तेमाल समय के साथ बढ़ गया है, इसलिए उनकी दोबारा जांच कर नई सूची जारी की जा सकती है।पहले जुमलाजीवी, बाल बुद्धि जैसे शब्दों के साथ-साथ अशेम्ड, अब्यूज्ड, बिट्रेड, ड्रामा, हिप्पोक्रेसी जैसे आम अंग्रेजी शब्द भी असंसदीय माने गए थे। इसके अलावा अनारकिस्ट, शकुनी, तानाशाह, जयचंद और खून से खेती जैसे शब्दों को भी संसद में बोलने पर रोक लगाई गई थी। लोकसभा सचिवालय की पहले जारी सूची में दोहरा चरित्र, निकम्मा, दंगा, दलाल, दादागिरी, नौटंकी, ढिंढोरा पीटना, बेचारा, बॉबकट, मूर्ख, पिट्ठू, सेक्सुअल हैरेसमेंट और बहरी सरकार जैसे शब्दों को भी असंसदीय बताया गया था। सचिवालय ने लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं और कॉमनवेल्थ देशों की संसदों में समय-समय पर असंसदीय घोषित किए गए शब्दों को एक साथ संकलित किया है। संसद में अगर कोई सदस्य ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करता है, तो लोकसभा स्पीकर या राज्यसभा के सभापति उन्हें रिकॉर्ड से हटाने का आदेश दे सकते हैं। ऐसे शब्द संसद की आधिकारिक कार्यवाही का हिस्सा नहीं माने जाते।
06:26 PM, 12-Mar-2026
रिजिजू ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
संसद बजट सत्र के दौरान संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि सदन में व्यवधान का जिम्मा कांग्रेस पार्टी का है। दो दिन की चर्चा के बाद (लोकसभा स्पीकर) ओम बिरला की ओर से दिए गए सुझावों पर रिजिजू ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आज सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से होगी, लेकिन कांग्रेस ने कोई सबक नहीं सीखा।उन्होंने बताया कि आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर को पत्र सौंपा कि वह एलपीजी की कथित कमी पर चर्चा करना चाहते हैं। इस पर विचार-विमर्श के बाद उनसे पूछा गया कि वह कब इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहेंगे। पेट्रोलियम मंत्री को जवाब तैयार करने के लिए कहा गया और राहुल गांधी को विशेष अनुमति दी गई कि वह बोल सकें। फिर भी रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने एलपीजी मुद्दे की बजाय कई अन्य मुद्दों पर बात शुरू कर दी।
विज्ञापन
05:36 PM, 12-Mar-2026
संसद केवल नियमों और तय प्रक्रियाओं के अनुसार ही चलेगी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उनके पास देश में गैस की कमी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से दिया गया नोटिस मौजूद है और उन्होंने उन्हें उसी विषय पर बोलने की अनुमति भी दी थी। लेकिन विपक्ष के जिम्मेदार नेता होने के बावजूद बिना नोटिस दिए दूसरे मुद्दों पर चर्चा करना संसद की प्रक्रिया और नियमों के मुताबिक नहीं है। ओम बिरला ने कहा कि वह राहुल गांधी से फिर आग्रह कर रहे हैं कि संसद इस तरह नहीं चल सकती। संसद केवल नियमों और तय प्रक्रियाओं के अनुसार ही चलेगी।05:29 PM, 12-Mar-2026
यह अफवाह फैलाने या झूठी कहानियां बनाने का समय नहीं: हरदीप पुरी
तेल संकट पर लोकसभा में चर्चा के दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि यह अफवाह फैलाने या झूठी कहानियां बनाने का समय नहीं है। भारत इस समय इतिहास के सबसे बड़े वैश्विक ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है और उसी के बीच रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है। फल-सब्जियों की आपूर्ति लगातार जारी है। गैस की आपूर्ति घरों और किसानों को प्राथमिकता देकर की जा रही है। एलपीजी का उत्पादन भी 28 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भारत के लोगों को उन ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए, जो इस संकट से निपटने में लगे हैं।05:04 PM, 12-Mar-2026
पांच दिनों में रिफाइनरी ने एलपीजी का उत्पादन 28 फीसदी बढ़ाया: हरदीप पुरी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने लोकसभा में जवाब देते हुए कहा कि पिछले पांच दिनों में रिफाइनरियों को दिए गए निर्देशों के कारण एलपीजी उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। साथ ही अतिरिक्त गैस की खरीद भी की जा रही है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों के रसोईघर, खासकर गरीब और वंचित लोगों के घरों में गैस की कोई कमी न हो। घरेलू आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित रखी गई है और गैस की डिलीवरी का समय भी पहले जैसा ही है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक का सामान्य समय ढाई दिन ही रखा गया है, जो संकट से पहले भी यही था। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर बिना रुकावट गैस आपूर्ति देने की व्यवस्था की गई है। उन्हें एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सुनिश्चित की गई है, चाहे कुल मांग कितनी भी बढ़ जाए। जमीनी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
04:40 PM, 12-Mar-2026
राहुल गांधी ने पूछा- हम रूस से तेल खरीदें या नहीं, यह तय करने की इजाजत हमें किसी और देश के राष्ट्रपति को क्यों दें?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, हर कोई जानता है कि पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हो गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध के दूरगामी परिणाम होने वाले हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल गुजरता है, उस मुख्य समुद्री रास्ते को बंद कर दिया गया है। इसका बहुत बड़ा असर पड़ेगा, खासकर हमारे देश पर, क्योंकि हमारे तेल और प्राकृतिक गैस का बहुत बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है।
उन्होंने कहा, मुश्किलें अभी बस शुरू हुई हैं। रेस्तरां बंद हो रहे हैं। एलपीजी को लेकर लोगों में घबराहट फैल रही है। सड़क पर सामान बेचने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं और जैसा मैंने कहा, यह सिर्फ शुरुआत है। किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है और मैं यह बात हल्के में नहीं कह रहा हूं, लेकिन अमेरिका को यह तय करने देना कि हम तेल किससे खरीदेंगे, गैस किससे खरीदेंगे, क्या हम रूस से तेल खरीद सकते हैं या नहीं और अलग-अलग तेल आपूर्तिकर्ता देशों के साथ हमारे संबंध कैसे होंगे, यह सब मानो सौदे में दे दिया गया है।
राहुल गांधी ने कहा, मेरे लिए यह हमेशा एक बहुत उलझाने वाली बात रही है कि भारत जैसा बड़ा देश किसी दूसरे देश को यह तय करने क्यों देगा कि हम किससे तेल खरीदें। क्यों किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति हमें अनुमति दें कि हम रूस से तेल खरीद सकते हैं या नहीं और हमारे अंतरराष्ट्रीय संबंध कैसे होंगे। यह मेरे लिए एक पहेली रही है और मैं इस पहेली को समझने की कोशिश कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:32 PM, 12-Mar-2026
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, होर्मुज से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित
- 40 प्रतिशत कच्चा तेल दूसरे देश से आ रहा, पुरी ने कहा- हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है
- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह से सुरक्षित है
- भारत में पेट्रेाल डीजल की किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं, देश में अभी पर्याप्त गैस है
- सीएनजी की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है, भारत में एलएनजी के कार्गो रोज आ रहे हैं
- गैस सिलेंडर को लेकर किसी भी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है, घबराहट होने की वजह से मांग बढ़ी
04:26 PM, 12-Mar-2026
देश में एलपीजी संकट, छोटे व्यापारी परेशान हो रहे: राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में एलपीजी संकट है। छोटे व्यापारी परेशान हो रहे हैं। रूस से तेल क्यों नहीं खरीद सकते। कांग्रेस सांसद ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य से वैश्विक तेल आपूर्ति का 20 फीसदी हिस्सा गुजरता है। इसे बंद कर दिया गया है। इसके परिणाम भयावह होंगे। राहुल गांधी ने कहा, अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ा है। इस युद्ध के दूरगामी परिणाम होंगे।सांसद राहुल गांधी ने कहा, प्रत्येक राष्ट्र की नींव उसकी उर्जा सुरक्षा पर टिकी होती है। अमेरिका कौन होता है यह तय करने वाला कि हम किससे तेल खरीदें, किससे गैस खरीदें और क्या हम रूस से तेल खरीद सकते हैं या नहीं। विभिन्न तेल आपूर्तिकर्ताओं के साथ हमारे संबंध हम खुद तय कर सकते हैं।
02:48 PM, 12-Mar-2026
हरदीप पुरी लोकसभा में देंगे भारत की ऊर्जा स्थिति पर बयान
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी आज लोकसभा में भारत की कुल ऊर्जा स्थिति पर बयान देंगे। यह चर्चा पश्चिम एशिया संकट के बीच हो रही है, जिसने वैश्विक शिपिंग मार्गों और ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी सदन में उपस्थित रहेंगे और चर्चा के दौरान संभवत: अपनी बात रख सकते हैं।02:06 PM, 12-Mar-2026
निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे नेकांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत को तोड़ने की साजिश में शामिल हैं। दुबे ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा ऐसा लगता है कि राहुल गांधी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री सुबह डोनाल्ड ट्रंप का अपमान करें, दोपहर में व्लादिमीर पुतिन का और शाम को शी जिनपिंग का। यदि प्रधानमंत्री तीनों को अपमानित करते हैं, तो राहुल गांधी की आत्मा को शांति मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि जब रूस, अमेरिका और चीन भारत का बहिष्कार करेंगे या हमला करेंगे, तब राहुल गांधी का दिल संतुष्ट होगा क्योंकि जॉर्ज सोरोस की भारत को तोड़ने की योजना सफल हो जाएगी। दुबे ने कहा मैं हमेशा कहता हूं कि भारत को तोड़ने की साजिश है और राहुल गांधी उस साजिश में शामिल हैं।
VIDEO | Delhi: BJP MP Nishikant Dubey says, “He (Rahul Gandhi) seems to want the Prime Minister to abuse Donald Trump in the morning, Vladimir Putin in the afternoon, and Xi Jinping in the evening. If the Prime Minister insults all three, then Rahul Gandhi’s soul will find peace.… pic.twitter.com/TYwcmvnLFT
— Press Trust of India (@PTI_News) March 12, 2026
उन्होंने आगे कहा कि जब रूस, अमेरिका और चीन भारत का बहिष्कार करेंगे या हमला करेंगे, तब राहुल गांधी का दिल संतुष्ट होगा क्योंकि जॉर्ज सोरोस की भारत को तोड़ने की योजना सफल हो जाएगी। दुबे ने कहा मैं हमेशा कहता हूं कि भारत को तोड़ने की साजिश है और राहुल गांधी उस साजिश में शामिल हैं।