फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget Session Live: PM बोले- धीमी दर को दुनिया ने हिंदू ग्रोथ कहा, कांग्रेस की वजह से एक समुदाय की बदनामी हुई

Thu, 06 Feb 2025 03:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Feb 2025 03:05 PM IST
खास बातें

Budget Session 2025 live News in Hindi: संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामा हो रहा है। विपक्ष अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीय अप्रवासियों के मुद्दे पर सरकार से जवाब की मांग कर रहा है। इसके अलावा विपक्ष ने महाकुंभ हादसे का मुद्दा भी उठाया है। इसे लेकर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
Parliament Budget Session Live Updates discussion on Union Budget in Lok Sabha Rajya Sabha Delhi Polls Results
राज्यसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : यूट्यूब/संसद टीवी

लाइव अपडेट

06:12 PM, 06-Feb-2025
पीएम मोदी ने कांग्रेस के समय के लाइसेंस राज पर निशाना साधते हुए कहा,  उस दौर में लाइसेंस परमिट राज इतना जुर्म था, देश विकास नहीं कर सकता था। यही कांग्रेस की पहचान बन गई थी। कम्प्यूटर का शुरुआती दौर था तो इसे इंपोर्ट करने के लिए भी लाइसेंस लेना होता था और इसमें वर्षों लग जाते थे। मकान बनाने के लिए सीमेंट चाहिए तो उसके लिए भी परमिशन चाहिए होता था। शादी-ब्याह में चीनी की जरूरत हो तो भी लाइसेंस लेना पड़ता था। ये आजाद भारत की बात कर रहा हूं। कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री जो अपने आपको बहुत ज्ञानी मानते हैं, उन्होंने माना था कि लाइसेंस परमिट के बिना कोई काम होते नहीं हैं। सारे काम इसके रास्ते से ही गुजरते हैं, ये बिना रिश्वत के नहीं होता है। उस जमाने में रिश्वत मतलब हाथ की सफाई कौन करता था भाई, कौन पंजा था। पैसा कहां जाता था, देश का नौजवान भली-भांति समझता है। यहीं सदन में कांग्रेस के एक सदस्य मौजूद हैं, उनके पिता जी खुद के पैसे से कार खरीदना चाहते थे, उनको 15 साल तक इंतजार करना पड़ा था। हम सब जानते हैं कि स्कूटर खरीदने में 8-10 साल लग जाता था। कांग्रेस की इन नीतियों ने विकास की रफ्तार को धीमा कर दिया, इसे दुनिया में हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ कहा गया। पीएम ने कहा, कांग्रेस की वजह से एक समुदाय को गाली पड़ी। दुनियाभर में बदनामी झेलनी पड़ी।  
05:51 PM, 06-Feb-2025
पीएम मोदी ने अभिव्यक्ति की आजादी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश की पहली सरकार थी। नेहरू प्रधानमंत्री थे। मुंबई में मजदूरों की एक हड़ताल हुई, उसमें मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने एक गीत गाया था- कॉमनवेल्थ का दास है। ये कविता उन्होंने गाई थी। कविता गाने पर नेहरू ने देश के एक महान कवि को जेल में ठूंस दिया। मशहूर अभिनेता बलराज साहनी आंदोलन करने वालों के सिर्फ एक जुलूस में शामिल हुए थे, इसलिए उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने वीर सावरकर पर एक कविता स्वरबद्ध करके आकाशवाणी पर प्रस्तुत करने की योजना बनाई, इतने मात्र से हृदयनाथ मंगेशकर को आकाशवाणी से हमेशा के लिए बाहर कर दिया गया। इसके बाद देश ने आपातकाल का भी दौर देखा है। संविधान को किस प्रकार से कुचला गया। संविधान की भावना को किस प्रकार से रौंदा गया, वह भी सत्ता सुख के लिए किया गया।
विज्ञापन
05:43 PM, 06-Feb-2025
कांग्रेस ने संविधान की भावना का किया अनादर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
संविधान निर्माताओं का आदर करना चाहिए था। संविधान निर्माताओं से एक-एक बात प्रेरणा लेनी चाहिए थी। लेकिन ये कांग्रेस है, जिसने आजादी के तुरंत बाद ही संविधान निर्माताओं की भावनाओं की धज्जियां उड़ा दी थीं। यह मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं, जब देश में चुनी हुई सरकार नहीं थी, एक अस्थायी व्यवस्था थी, वह व्यवस्था में जो  महाशय बैठे थे, उन्होंने आते ही संविधान में संशोधन कर दिया। चुनी हुई सरकार करती तो थोड़ समझ में आता, लेकिन इतना भी इंतजार नहीं किया और बोलने की आजादी को कुचल दिया। अखबारों पर लगाम लगाई और दुनिया में लोकतंत्र का टैग लेकर घूमते रहे। यह लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ को कुचलने का काम हुआ। यह संविधान की भावना का पूरी तरह अनादर था। 
05:35 PM, 06-Feb-2025
यूसीसी पर राज्यसभा में क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर संविधान निर्माताओं से प्रेरणा लेने की बात अपने अभिभाषण में कही थी। मैं आज बड़े संतोष के साथ कह सकता हूं कि हमारे संविधान निर्माताओं की जो भावना थी, उसी प्रेरणा लेते हुए हम आज आगे बढ़ रहे हैं। कुछ लोगों को लगता होगा कि यह समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) क्या लाए हैं, लेकिन जो संविधान सभा की डिबेट पढ़ेंगे तो उनको पता चलेगा कि हम उनकी भावना को यहां लाने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ लोगों की राजनीति आड़े आती होगी, लेकिन हम संविधान निर्माताओं की इस भावना को जीते हैं, तब जाकर यह साहस कर पाते हैं और प्रतिबद्धता से साथ पूरा करने का प्रयास करते हैं। 
05:20 PM, 06-Feb-2025
जिनको कोई नहीं पूछता था, उनको मोदी पूजता है: प्रधानमत्री
प्रधानमंत्री ने कहा, जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी पूजता है। गरीबों-वंचितों का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। इस वर्ष के भी बजट में देखिए.. चमड़ा उद्योग, जूता उद्योग ऐसे छोटे-छोटे दायरे के उद्योगों को हमने स्पर्श किया है। इसका सबसे बड़ा लाभ गरीब और वंचित समुदाय के लोगों को मिलने वाला है। उदाहरण के तौर पर खिलौनों की बात करें तो समाज के इस वर्ग के लोग ही खिलौने बनाने के काम में लगे हुए हैं। हमने उस पर ध्यान केंद्रित किया है। बहुत सारे गरीब परिवारों को अनेक प्रकार से इसमें मदद दी गई है।  पहले हम खिलौनों के आयात की आदत में फंसे हुए थे, आज हमारे खिलौने तीन गुना निर्यात हो रहे हैं।  

उन्होंने कहा, हमारे देश में एक बहुत बड़ा समुदाय है- मछुआरा समुदाय। इन मछुआरे साथियों के लिए हमने एक अलग मंत्रालय तो बनाया है, लेकिन जो लाभ किसान क्रेडिट कार्ड में किसानों को मिलता था, हमने वही सारे लाभ मछुआरे भाई-बहनों को भी दिया है। हमने उनके लिए एक मंत्रालय बनाया। इसके लिए हमने 40 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए। हमने मत्स्य पालन के क्षेत्र को बढ़ावा दिया है। इसका परिणाम यह है कि हमारा मछली उत्पादन दोगुना और निर्यात भी दोगुना हुआ है। जिसका सीधा लाभ हमारे मछुआरे भाई-बहनों को हुआ है।  
05:11 PM, 06-Feb-2025
एससी-एसटी समुदाय की आर्थिक उन्नति का बाबा साहेब ने पेश किया था रोडमैप: प्रधानमंत्री मोदी
राज्यसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बाबा साहेब ने एससी-एसटी समुदाय की बुनियादी चुनौतियों को बहुत बारीकी से समझा था। बहुत गहराई से समझा था। खुद भुक्तभोगी थे, इसलिए दर्द भी था, पीड़ा भी थी और समाज का कल्याण करने का जज्बा भी था। बाबा साहेब ने एससी-एसटी समुदाय की आर्थिक उन्नति के लिए एक स्पष्ट रोडमैप देश के सामने पेश किया था। बाबा साहेब ने एक बहुत महत्व बात कही थी। मैं उनका वक्तव्य पढ़ना चाहता हूं। उन्होंने कहा था, भारत एक कृषि प्रधान देश है। लेकिन दलितों के लिए ये आजीविका का मुख्य साधन बन ही नहीं सकता। इसके कई कारण हैं। पहला- भूमि खरीदना उनके सामर्थ्य से बाहर है। दूसरा- अगर किसी के पास धन भी हो तो भी उनके लिए भूमि खरीदने का कोई अवसर नहीं है। बाबा साहब ने यह गहन विश्लेषण किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:02 PM, 06-Feb-2025
....तो कांग्रेस की यह दुर्दशा नहीं होती: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी राजनीति का मूल मंत्र रहा है सबका साथ-सबका विकास। लेकिन कांग्रेस का मूल मंत्र रहा- दूसरों की लकीर छोटी करना। इसके कारण उन्होंने सरकारों अस्थिर किया। किसी भी राजनीतिक दल की सरकार कहीं बनी, तो उसे अस्थिर कर दिया। वह दूसरे की लकीर छोटी करने के काम में ही लगे रहे। यह जो दूसरों की लकीर छोटी करने का रास्ता उसने चुना है, वह भी लोकसभा चुनाव के बाद छोड़कर भाग रहे हैं। उनको पता चला कि ये हमें भी मार डालेंगे। यही उनकी नीतियों का परिणाम की है कि आज कांग्रेस का यह हाल हो गया है। 

देश की सबसे पुरानी पार्टी, आजादी के आंदोलन से जुड़ी पार्टी, इतनी दुर्दशा हो गई। ये दूसरों की लकीर छोटी करने में अपनी शक्ति खत्म कर रहे हैं। अगर वह खुद की लकीर लंबी करती तो उसकी यह दुर्दशा नहीं होती। बिना मांगे सलाह दे रहा हूं कि आप अपनी लकीर लंबी करने में मेहनत कीजिए,  तो देश की जनता आपको यहां आने का मौका देगी। 
04:57 PM, 06-Feb-2025
रंग बदलने में माहिर है कांग्रेस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बाबा साहेब आंबेडकर से कांग्रेस को कितनी नफरत थी, उनके प्रति कितना गुस्सा था, किसी भी हालत में बाबा साहेब की हर बात से कांग्रेस चिढ़ जाती थी। इसके सारे दस्तावेज मौजूद हैं। बाबा साहेब को पराजित करने के लिए क्या कुछ नहीं किया गया। बाबा साहेब को कभी भी भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इतना ही नहीं, इस देश के लोगों ने बाबा साहेब की भावना का आदर किया है, सर्वसमाज ने आदर किया है। तब आज मजबूरन कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा है। उनका मुंह सूख जाता है। ये कांग्रेस भी रंग बदलने में माहिर लग रही है। इतनी तेजी से नकाब बदल देते हैं, ये इसमें साफ-साफ नजर आ रहा है।
04:50 PM, 06-Feb-2025
महिलाओं का योगदान नकारा नहीं जा सकता: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत की विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान को कोई नकार नहीं सकता। लेकिन उनको अगर अवसर मिले और वह नीति-निर्धारण का हिस्सा बनें तो देश की प्रगति में और गति आ सकती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस सदन का पहला फैसला हुआ, हम देशवासी गर्व कर सकते हैं, यह नया सदन इस बात के लिए याद रखा जाएगा कि यह नया सदन सिर्फ उसे रंग-रूप के लिए नहीं, बल्कि उसका पहला निर्णय था- नारी शक्ति वंदन। 
04:47 PM, 06-Feb-2025
दिव्यांगों के लिए किया आरक्षण का विस्तार: पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे देश में दिव्यांगों की सुनवाई जिस मात्रा में होनी चाहिए थी, नहीं हुई।  जब सबका-साथ विकास का मंत्र होता है तो मेरे दिव्यांग जन भी उसमें शामिल होते हैं। हमने दिव्यांगों के लिए आरक्षण का विस्तार किया। दिव्यागों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए मिशन मोड में काम किया। दिव्यांगों के  कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाईं और उनको लागू भी किया।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed