PM Modi Speech In LS: पीएम मोदी बोले- ये हमारा तीसरा ही टर्म है, विकसित भारत के लिए अनेक वर्षों तक जुटे रहेंगे
PM Modi in Lok Sabha Live News in Hindi: संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जवाब दे रहे हैं।
लाइव अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद का तंज
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, 'सोनिया गांधी पर आरोप झूठे हैं, प्रियंका गांधी ने भी इसे स्पष्ट किया, वह राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। झूठ फैलाया जा रहा है और दुर्भाग्य से प्रधानमंत्री संसद में वही दोहरा रहे हैं... हर समय गांधी परिवार को बेवजह कोसना... दिन भर उन्हें गाली देना, क्या यह भी भाषण है?'#WATCH | दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "सोनिया गांधी पर आरोप झूठे हैं, प्रियंका गांधी ने भी इसे स्पष्ट किया, वह राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। झूठ फैलाया जा रहा है और दुर्भाग्य से… pic.twitter.com/uu7keke7kh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
कांग्रेस ने तो केवल नारे ही दिए कोई काम नहीं किए- संजय झा
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने बिल्कुल सही कहा कि अब जनकल्याण का पैसा सीधा हितधारकों के खातों में जाता है... यह तो क्रांतिकारी कदम उठाया गया है... गरीबों के लिए जितने कल्याणकारी काम हो रहे हैं, कांग्रेस ने तो केवल नारे ही दिए कोई काम नहीं किए... उनके(कांग्रेस) पास काम करने का मौका भी था... प्रधानमंत्री मोदी ने देश से पूछा है कि किस पर परिवार के तीन लोग आज संसद में बैठे हुए हैं? जनता को विचार करना चाहिए।'#WATCH | दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "प्रधानमंत्री ने बिल्कुल सही कहा कि अब जनकल्याण का पैसा सीधा हितधारकों के खातों में जाता है... यह तो क्रांतिकारी कदम उठाया गया है... गरीबों के लिए जितने कल्याणकारी काम हो रहे हैं,… pic.twitter.com/EuiJfRiLnc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
बहुत सकारात्मक भाषण था- अरुण गोविल
लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी का हमेशा देश के प्रति ही भाव रहता है...बहुत सकारात्मक भाषण था'।#WATCH दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का हमेशा देश के प्रति ही भाव रहता है...बहुत सकारात्मक भाषण था..." pic.twitter.com/iUlxfAPrT8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
वे जनता से और उनकी जरूरतों से कट चुके हैं- प्रियंका गांधी
लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'मुझे उनके भाषण से यह लग रहा था कि वे जनता से और उनकी जरूरतों से कट चुके हैं'।#WATCH दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मुझे उनके भाषण से यह लग रहा था कि वे जनता से और उनकी जरूरतों से कट चुके हैं..." pic.twitter.com/QsiE7sinDM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
संसद में हमारी यह अपेक्षा भी नहीं मानी गई- डिंपल यादव
वहीं सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रधानमंत्री के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हम बस यही चाह रहे थे कि महाकुंभ में जिन लोगों की जान गई है, उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा जाए और आज संसद में हमारी यह अपेक्षा भी नहीं मानी गई'।#WATCH दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "हम बस यही चाह रहे थे कि महाकुंभ में जिन लोगों की जान गई है, उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा जाए और आज संसद में हमारी यह अपेक्षा भी नहीं मानी गई..." pic.twitter.com/18DewfTuax
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
सरकार को जानमाल के नुकसान की कोई चिंता नहीं- अखिलेश
लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'यह बहुत अफसोस की बात है कि जब कुंभ में इतनी बड़ी घटना हुई, यह सिर्फ विपक्ष का सवाल नहीं है, पूरी दुनिया ने देखा कि कुंभ में क्या हुआ, सरकार लापता लोगों और मौतों का आंकड़ा छिपा रही है...हमने 2 मिनट का मौन रखने की भी मांग की लेकिन आज किसी ने इसकी परवाह नहीं की...सरकार को जानमाल के नुकसान की कोई चिंता नहीं है'।#WATCH दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "यह बहुत अफसोस की बात है कि जब कुंभ में इतनी बड़ी घटना हुई, यह सिर्फ विपक्ष का सवाल नहीं है, पूरी दुनिया ने देखा कि कुंभ में क्या हुआ, सरकार लापता लोगों और मौतों का आंकड़ा छिपा रही… pic.twitter.com/bOkGVnK7eY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
2047 तक विरोधियों को विपक्ष में ही बैठना है- रवि किशन
लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ये हताश-निराश हैं। 2047 तक विरोधियों को विपक्ष में ही बैठना है'।#WATCH दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ये हताश-निराश हैं। 2047 तक विरोधियों को विपक्ष में ही बैठना है..." pic.twitter.com/7ye89NXqtV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
प्रधानमंत्री मोदी का भाषण ऐतिहासिक था- रविशंकर प्रसाद
लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी का भाषण ऐतिहासिक था...विकसित भारत का पूरा रोडमैप क्या है, इस पर उन्होंने बात रखी...विपक्ष तो बोलता ही रहेगा'।#WATCH दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का भाषण ऐतिहासिक था...विकसित भारत का पूरा रोडमैप क्या है, इस पर उन्होंने बात रखी...वपक्ष तो बोलता ही रहेगा..." pic.twitter.com/eH2yUrbtgn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
प्रधानमंत्री ने संविधान का मुद्दा भी बहुत अच्छी तरह से रखा- अठावले
लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह पिछले 10 सालों में काम किया है, उसका नतीजा हमें महाराष्ट्र और हरियाणा में मला है...उन्होंने संविधान का मुद्दा भी बहुत अच्छी तरह से रखा...उनका भाषण बहुत अच्छा था'।#WATCH दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह पिछले 10 सालों में काम किया है, उसका नतीजा हमें महाराष्ट्र और हरियाणा में मला है...उन्होंने संविधान का मुद्दा भी बहुत अच्छी तरह से रखा...उनका भाषण बहुत… pic.twitter.com/Ky1Eky6kcV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
प्रधानमंत्री देश के सामने सच्चाई लाए- अनुराग ठाकुर
लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'वो सच्चाई देश के सामने लाए गए कि कुछ लोग, कुछ पार्टियां केवल गरीबी हटाओ का नारा लगाते थे लेकिन गरीबी हटा नहीं पाए और प्रधानमंत्री मोदी 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर लाए...उन्होंने बहुत स्पष्ट किया है कि केवल राजनीति करने के लिए देश का नुकसान ना करें'।#WATCH दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "वो सच्चाई देश के सामने लाए कि कुछ लोग, कुछ पार्टियां केवल गरीबी हटाओ का नारा लगाते थे लेकिन गरीबी हटा नहीं पाए और प्रधानमंत्री मोदी 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर लाए...उन्होंने बहुत… pic.twitter.com/u6017PD1l7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025