फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Budget Session 2022: ईंधन की कीमतों को लेकर लोकसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

Tue, 22 Mar 2022 05:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Mar 2022 05:08 PM IST
खास बातें

Parliament budget 2022 session live updates: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज पांचवा दिन है। दोनों सदनों में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर और किरोसिन के दामों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। बता दें कि इससे पहले सोमवार को लोकसभा में  कई सांसदों ने केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश को लेकर हर सांसद को दिए गए 10-10 सीटों के कोटे के मुद्दे को उठाया। उनकी मांग की थी कि कोटे की संख्या को बढ़ाई जाए या फिर इसे खत्म कर दिया जाए।

विज्ञापन
Parliament budget 2022 session live updates today 22 March lok sabha rajya sabha discussion over Rising prices of kerosene oil and LPG, Petro l diesel many issues
लोकसभा - फोटो : संसद टीवी

लाइव अपडेट

05:07 PM, 22-Mar-2022

अनुसूचित जाति के छात्रों को दो प्रकार की छात्रवृत्ति

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ए नारायणस्वामी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति के छात्रों को उनके शैक्षणिक करियर को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए दो प्रकार की छात्रवृत्ति प्रदान करती है। ये अनुसूचित जाति (पीएमएस-एससी) से संबंधित छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना हैं। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि इन योजनाओं के तहत माता-पिता की 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम आय होने पर अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
 
04:37 PM, 22-Mar-2022

श्रीलंकाई तमिलों को राहत सहायता के रूप में 80 करोड़ रुपये आवंटित

केंद्र ने 2021-22 में भारत में शिविरों में रहने वाले श्रीलंकाई तमिलों को राहत सहायता के रूप में 80 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और 78 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है, सरकार ने मंगलवार को संसद को सूचित किया। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि राहत में नकद सहायता, रियायती चावल, मुफ्त कपड़े, बर्तन, श्मशान अनुदान और शिविरों में बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि योजना के तहत 2021-22 के लिए 80 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अब तक तमिलनाडु सरकार को 74.82 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
01:48 PM, 22-Mar-2022

यूएपीए के तहत 796 मामले दर्ज किए गए

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि साल 2020 में, देश भर में यूएपीए के तहत 796 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 398 मामलों में चार्जशीट भर दी गई है और 27 मामलों में सजा हो चुकी है। 
01:24 PM, 22-Mar-2022

लद्दाख पुलिस और जम्मू-कश्मीर बैंक में रिक्त पदों के लिए विज्ञापन

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में जिला संवर्ग के 613 पद भरे गए हैं। लद्दाख पुलिस में 293 रिक्त पदों और जम्मू-कश्मीर बैंक के 45 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन दिया गया है। 829 यूटी / डिवीजनल कैडर पदों को एसएससी को भेजा गया है।
01:18 PM, 22-Mar-2022

लोकसभा में ईंधन की कीमतों को लेकर विपक्ष ने किया वॉकआउट

लोकसभा में ईंधन की कीमतों को लेकर विपक्ष  के सभी नेता वॉकआउट कर गए।
01:04 PM, 22-Mar-2022

जम्मू-कश्मीर में 11324 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी: नित्यानंद राय

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में भरे गए रिक्त पदों पर लोकसभा में एक लिखित उत्तर में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के विभिन्न विभागों में 26,330 पदों की पहचान की गई है और वर्तमान में 11,324 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:13 PM, 22-Mar-2022

केंद्र सरकार जनता से 10,000 करोड़ रुपए अपने जेब में डाल रही: कांग्रेस

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि  मोदी सरकार फिर एक बार जो उनकी गरीबों के खिलाफ नीति है वो उन्होंने जाहिर कर दी है। आज जनता से वो 10,000 करोड़ रुपए अपने जेब में डाल रहे हैं। वे एक्साइज़ ड्युटी भी बढ़ा रहे हैं।
12:00 PM, 22-Mar-2022

पता नहीं इन्हें कौन जिताकर लाया, जनता तो नहीं लाई होगी: जया बच्चन

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये सरकार इसी तरह करती है, अखिलेश यादव ने अपने कैंपेन में बार-बार ये ही कहा कि आप लोग सतर्क हो जाएं दाम चुनाव के बाद बढ़ने वाले हैं। पता नहीं इन्हें कौन जिताकर लाया, जनता तो नहीं लाई होगी।
11:24 AM, 22-Mar-2022

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में वृद्धि को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया जिसके चलते सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
11:09 AM, 22-Mar-2022

बजट सत्र पर चर्चा के लिए पीएम मोदी ने बुलाई बैठक 

चल रहे बजट सत्र के लिए विभिन्न मुद्दों और सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी संसद में राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण और नितिन गडकरी सहित केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed