Nyay Yatra: 'EVM के बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकते नरेंद्र मोदी', राहुल गांधी ने PM और EC पर साधा निशाना
{"_id":"65f67d6a26672f54e3087d57","slug":"nyay-sakalp-padyatra-live-news-congress-mp-rahul-gandhi-s-yatra-and-opposition-mega-railly-news-and-update-2024-03-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Nyay Yatra: 'EVM के बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकते नरेंद्र मोदी', राहुल गांधी ने PM और EC पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 17 Mar 2024 01:41 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:41 PM IST
खास बातें
Jan Nyay Padyatra Mumbai News in Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी
लाइव अपडेट
10:31 PM, 17-Mar-2024
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरा देश एकजुट
राहुल ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरा देश एकजुट है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा इसलिए निकालनी पड़ी क्योंकि मीडिया देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को नहीं उठा रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और अग्निवीर के मुद्दे मीडिया नहीं दिखाता है।

10:30 PM, 17-Mar-2024
देश के संविधान की रक्षा करनी होगी: दीपांकर
सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा था कि सामाजिक, आर्थिक गैरबराबरी को मिटाने के लिए हमें वोट की ताकत का ठीक से इस्तेमाल करना होगा, ताकि देश के संविधान की रक्षा हो सके। पिछले 75 सालों में हमने आधुनिक लोकतांत्रिक हिंदुस्तान बनाने का जो संघर्ष किया है, उसे पूरा करना है।

गांधी नाम से भाजपा डरती है: महबूबा मुफ्ती
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राहुल गांधी के नाम में गांधी है और भाजपा इससे डरती है। आज, मैं ऐसा कह सकती हूं। यहां अलग-अलग विचारधारा वाले लोगों को देखें, मैं आपको बता दूं कि यह 'भारत' है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कुछ काम नहीं किया लेकिन जनता से पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट मांगे। इनकी जान पीएम की लापरवाही की वजह से गई। जनता ने फिर भी वोट दे दिया। इसके बावजूद पीएम मोदी ने 10 साल में न तो नौकरियां दीं और न ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।

10:29 PM, 17-Mar-2024
हमें जीतने के लिए लड़ना पड़ेगा: सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब इंडिया गठबंधन की बात शुरू हुई तो लोग कहते थे कि ये कभी एक साथ नहीं होंगे लेकिन आप देख लीजिए सब एक साथ हैं। हमें जीतने के लिए लड़ना पड़ेगा। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि लड़ेंगे तो जीतेंगे।

10:28 PM, 17-Mar-2024
भारत को अब एकता की आवश्यकता: स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि भारत को अब एकता की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में सिर्फ दो काम किए हैं, पहला विदेश यात्राएं और दूसरा दुष्प्रचार। हमें अब इसे रोकना होगा...यह हमारा एजेंडा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखा है, इसलिए भाजपा ने ‘इंडिया’ शब्द का इस्तेमाल बंद कर दिया है। यह डर है। पीएम मोदी ने हमें भ्रष्ट कहकर बदनाम करना शुरू कर दिया है, लेकिन चुनावी बॉण्ड ने साबित कर दिया कि भाजपा भ्रष्ट है। यह भाजपा का सफेदपोश भ्रष्टाचार है। भारत के लिए भाजपा से बड़ा कोई खतरा नहीं है। हमें भाजपा को हराना है। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा दिल्ली में सत्ता हासिल करके समाप्त होनी चाहिए।

हमारी लड़ाई नफरत की विचारधारा के खिलाफ: तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नहीं, बल्कि यह नफरत की विचारधारा के खिलाफ है। देश में विविधता और भाईचारे की रक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मोदी झूठ के निर्माता, थोक विक्रेता और वितरक हैं, लेकिन हमारे जैसे सच्चे लोग डरते नहीं हैं। महाराष्ट्र सरकार में जो लोग हैं वे डीलर हैं, लीडर नहीं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में तो बस विधायकों को दल-बदल कराया जाता है, लेकिन बिहार में भाजपा ने मेरे चाचा को हाईजैक कर लिया। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई की मदद से सरकारें गिराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग डरने वाले नहीं हैं। हम जनता के लिए लड़ने वाले लोग हैं। लालू अभी भी नरेंद्र मोदी की दवाई करने को तैयार हैं।

हमें बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने की कसम खानी चाहिए: शरद पवार
एससीपी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महात्मा गांधी ने इसी शहर से 'भारत छोड़ो' का नारा दिया था, आज हमें (इंडिया गठबंधन) भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की कसम खानी चाहिए।
10:28 PM, 17-Mar-2024
अबकी बार, भाजपा तड़ीपार : उद्धव ठाकरे
शिवसेना यूटीबी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी गारंटी दे रही है। क्या वह परचून की दुकान खोलकर बैठे हैं जो कि गारंटी दे रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने नारा दिया कि अबकी बार, भाजपा तड़ीपार। उद्धव ठाकरे ने कहा कि राहुल जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और अभिनंदन करता हूं। आप मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन कर रहे हैं।

10:25 PM, 17-Mar-2024
यात्रा की असली सफलता भाजपा की हार में होगी: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन वह नहीं हो सके। उन्होंने राहुल गांधी को पत्र लिखकर शुभकामना दी और भरोसा जताया कि इस यात्रा को असली सफलता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आगामी लोकसभा चुनाव में हराकर मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में आपकी (राहुल की) भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन हो रहा है। बहुत कम लोग हैं, जो ऐसी यात्रा कर सकते हैं। आपके इस दृढ़ संकल्प के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपने (राहुल ने) इस यात्रा की मणिपुर से शुरुआत की, जो भाजपा सरकार की नाकामी के कारण जल रहा है। पूर्वोत्तर से आपने तानाशाह सरकार के विरुद्ध मजबूत संदेश दिया। पूरी यात्रा के दौरान आपकी किसान, नौजवान, महिला, बुजुर्ग समेत समाज के हर वर्ग से मुलाकात हुई और आप उनकी समस्याओं से नजदीक से रूबरू हुए। आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि किसान, नौजवान, पिछड़ा, दलित और महिला विरोधी भाजपा को जनता इस चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। इस यात्रा की असली सफलता इसी मायने में होगी कि भाजपा को इस चुनाव में पराजय मिले।

10:24 PM, 17-Mar-2024