फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Herald Case: ईडी दफ्तर से बाहर निकलीं सोनिया, आज तीन घंटे से अधिक हुई पूछताछ

Wed, 27 Jul 2022 07:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Jul 2022 07:18 PM IST
खास बातें

नेशनल हेराल्ड मामले में आज सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ समाप्त हो गई है। सोनिया से तीन घंटे से अधिक की पूछताछ हुई। वहीं इस पूछताछ का विरोध करने के लिए कांग्रेस एक बार फिर सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि कल राहुल गांधी ने ईडी की कार्रवाई का विरोध करते हुए विजय चौक पर धरना दिया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। ईडी से पूछताछ से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
National Herald Case Live Updates Sonia Gandhi Ed Interrogation and Sanjay Raut Land Scam Case
ईडी दफ्तर से बाहर निकलीं सोनिया गांधी - फोटो : ani

लाइव अपडेट

03:18 PM, 27-Jul-2022
किंग्सवे कैंप में कांग्रेस की चर्चा
कांग्रेस सांसद और नेता किंग्सवे कैंप में दिल्ली पुलिस डिटेंशन सेंटर के अंदर कांग्रेस संसदीय दल की अनौपचारिक बैठक के दौरान मूल्य वृद्धि, अग्निपथ, खाद्य पदार्थों पर GST, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, अब उन्हें छोड़ दिया गया है।


02:16 PM, 27-Jul-2022

ईडी दफ्तर से बाहर निकलीं सोनिया गांधी

 तीन घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद सोनिया गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकल गई हैं। उनके साथ बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।

मुद्दा किसी एक व्यक्ति का किसी एक दल का नहीं: सचिन पायलट
 कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मुद्दा किसी एक व्यक्ति का किसी एक दल का नहीं है। मुद्दा ये है कि भारत सरकार के एजेंसी का जिस तरह दुरुपयोग हो रहा है। उसके विरोध में सब लोग हैं। आज देश में महंगाई पर बेरोजगारी पर सदन में चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को धरना देने से रोका जा रहा है। लोगों को गिरफ़्तार किया जा रहा है। विरोध प्रकट करने का विपक्ष के पास क्या जरिया है? जनता को पता होना चाहिए कि केंद्र सरकार का जिस प्रकार का रवैया है वो लोकतंत्र के हित में नहीं है।
विज्ञापन
01:01 PM, 27-Jul-2022

कांग्रेस सांसदों ने विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला

                                                 
                

                                                 
                 सोनिया से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
12:25 PM, 27-Jul-2022

सोनिया गांधी से पूछताछ जारी

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है। वहीं विरोध में कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही है।
11:23 AM, 27-Jul-2022

मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने की कोशिश

नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने की कोशिश की। कुछ लोग ट्रेन रोकने आए लेकिन कामयाब नहीं हुए, उन्हें हिरासत में लिया गया है।
 

 
11:19 AM, 27-Jul-2022

बेटी प्रियंका के साथ ईडी दफ्तर पहुंचीं सोनिया

नेशनल हेराल्ड मामले में तीसरे दिन की पूछताछ के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 AM, 27-Jul-2022

ईडी सरकार गिराने की कोशिश कर रही: कांग्रेस

ED द्वारा कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और ईडी पर जमकर हमला बोला। गहलोत ने कहा कि ईडी ने देश में आतंक मचा रखा है। ईडी का उपयोग राज्यों में सरकार गिरान के ले की जा रही है।
09:42 AM, 27-Jul-2022

ईडी कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रही: खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ED बार-बार धमकी दे रही है, कांग्रेस को बदनाम और परेशान करने की कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी की तबियत ठीक नहीं है लेकिन फिर भी परेशान किया जा रहा है।उन्हें लगता है ऐसा करने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा लेकिन हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।
08:35 AM, 27-Jul-2022

क्या है नेशनल हेराल्ड?

देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने 20 नवंबर 1937 को एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड यानी AJL का गठन किया था। इसका उद्देश्य अलग-अलग भाषाओं में समाचार पत्रों को प्रकाशित करना था। तब AJL के अंतर्गत अंग्रेजी में नेशनल हेराल्ड(National Herald), हिंदी में नवजीवन और उर्दू में कौमी आवाज समाचार पत्र प्रकाशित हुए।  भले ही AJL के गठन में पं. जवाहर लाल नेहरू की भूमिका थी, लेकिन इस पर मालिकाना हक कभी भी उनका नहीं रहा। क्योंकि, इस कंपनी को 5000 स्वतंत्रता सेनानी सपोर्ट कर रहे थे और वही इसके शेयर होल्डर भी थे। 90 के दशक में ये अखबार घाटे में आने लगे। साल 2008 तक AJL पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज चढ़ गया। तब AJL ने फैसला किया कि अब समाचार पत्रों का प्रकाशन नहीं किया जाएगा। अखबारों का प्रकाशन बंद करने के बाद AJL प्रॉपर्टी बिजनेस में उतरी।

तो विवाद कहां से शुरू हुआ? 
2010 में AJL के 1057 शेयरधारक थे। घाटा होने पर इसकी होल्डिंग यंग इंडिया लिमिटेड यानी YIL को ट्रांसफर कर दी गई। यंग इंडिया लिमिटेड की स्थापना उसी वर्ष यानी 2010 में हुई थी। इसमें तत्कालीन कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए। कंपनी में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी के पास रखी गई। शेष 24 फीसदी कांग्रेस नेताओं मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीस (दोनों का निधन हो चुका है) के पास थी। 

शेयर ट्रांसफर होते ही AJL के शेयर होल्डर्स सामने आ गए। पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण, इलाहाबाद व मद्रास उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू सहित कई शेयरधारकों ने आरोप लगाया कि जब YIL ने AJL का 'अधिग्रहण' किया था तब उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया था। यही नहीं, शेयर ट्रांसफर करने से पहले शेयर होल्डर्स से सहमति भी नहीं ली गई। बता दें कि शांति भूषण और मार्कंडेय काटजू के पिता के नाम पर AJL में शेयर था। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने दर्ज कराया था मामला
2012 में भाजपा के नेता और देश के नामी वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीस, पत्रकार सुमन दुबे और टेक्नोक्रेट सैम पित्रोदा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। तब केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार थी।  सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया कि YIL ने 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और लाभ हासिल करने के लिए "गलत" तरीके से निष्क्रिय प्रिंट मीडिया आउटलेट की संपत्ति को "अधिग्रहित" किया।
 
स्वामी ने यह भी आरोप लगाया कि YIL ने 90.25 करोड़ रुपये की वसूली के अधिकार हासिल करने के लिए सिर्फ 50 लाख रुपये का भुगतान किया था, जो AJL पर कांग्रेस पार्टी का बकाया था। यह राशि पहले अखबार शुरू करने के लिए कर्ज के रूप में दी गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि AJL को दिया गया कर्ज "अवैध" था, क्योंकि यह पार्टी के फंड से लिया गया था।
08:33 AM, 27-Jul-2022

1034 करोड़ रुपये के पात्रा चावल भूमि घोटाला में आरोपी हैं राउत

संजय राउत को 27 जून को 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में ईडी द्वारा पहला समन मिला था। वह पात्रा चॉल के संबंध में अपना बयान दर्ज करने के लिए मुंबई में ईडी के सामने पेश हुए थे।  वहीं उन्हें फिर दूसरी बार जब समन भेजा गया तो उन्होंने संसद चलने का हवाला दिया था और कुछ वक्त मांगा था जिसके बाद ईडी ने उन्हें 27 जुलाई को पेश होने के लिए कहा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed