फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashra Crisis Live: बागियों ने एकनाथ शिंदे को चुना अपना नेता, अब 37 से ज्यादा शिवसेना विधायक साथ

Fri, 24 Jun 2022 12:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 24 Jun 2022 12:33 AM IST
खास बातें

Maharashtra Political Crisis Live News Updates in Hindi: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के तेवर अभी भी नरम नहीं हुए हैं। 37 से अधिक पार्टी विधायकों के समर्थन मिलने का दावा कर वे दलबदल विरोधी कानून को भी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। इन सब के बीच  बुधवार देर रात जहां शिवसेना के चार और बागी विधायक गुवाहाटी पहुंचे तो वहीं आज सुबह भी तीन और विधायक गुवाहाटी पहुंच गए। इससे पहले बुधवार शाम को ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित किया और देर रात सरकारी आवास छोड़कर मातोश्री पहुंच गए। आइए पढ़ते हैं महाराष्ट्र के सियासी संकट से जुड़ी पल-पल की अपडेट...
 

विज्ञापन
Maharashtra Political Crisis Live Updates: What Is Maharashtra Political Crisis, Uddhav Thackeray, Eknath Shinde
Eknath Shinde - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:20 AM, 24-Jun-2022

शिंदे के पत्र में 37 विधायकों के हस्ताक्षर

पत्र में शिवसेना के 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं और पत्र की एक कॉपी डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विधान परिषद के सचिव राजेंद्र भागवत को भेजी गई है।
12:11 AM, 24-Jun-2022

शिंदे ने भेजा पत्र

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष को शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में अपनी नियुक्ति की पुन: पुष्टि और पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में भरतशेत गोगावाले की नियुक्ति के संबंध में पत्र लिखा।
विज्ञापन
12:06 AM, 24-Jun-2022

निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार और गीता जैन भी गुवाहाटी के होटल पहुंचे

महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार और गीता जैन गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे।
10:48 PM, 23-Jun-2022
अयोग्यता की मांग पर एकनाथ शिंदे का पलटवार
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया कि आप अयोग्यता के लिए 12 विधायकों के नाम बताकर हमें डरा नहीं सकते, क्योंकि हम शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के अनुयायी हैं। हम कानून जानते हैं, इसलिए हम धमकियों पर ध्यान नहीं देते हैं। शिंदे ने ट्वीट किया कि हम आपके तरीके और कानून भी जानते हैं। संविधान की अनुसूची 10 के अनुसार, व्हिप का इस्तेमाल विधानसभा के काम के लिए किया जाता है, बैठकों के लिए नहीं।

 
10:36 PM, 23-Jun-2022
शिंदे खेमे में बढ़ रहे विधायक
सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना के तीन विधायक और पांच निर्दलीय आज रात गुजरात के सूरत पहुंचेंगे।
10:35 PM, 23-Jun-2022
12 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए: सावंत
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि हमने डिप्टी स्पीकर (महाराष्ट्र विधानसभा) के समक्ष याचिका दायर की है और मांग की है कि 12 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए क्योंकि वे कल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। बैठक से पहले नोटिस जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि अगर आप बैठक में शामिल नहीं हुए तो संविधान के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ नहीं आए और कुछ ने बेवजह कारण बताए।

शिवसेना के बागी विधायक जिनके नाम अयोग्यता के लिए प्रस्तावित:
1. एकनाथ शिंदे
2. प्रकाश सुर्वे
3. तानाजी सावंतो
4. महेश शिंदे
5. अब्दुल सत्तारी
6. संदीप भुमरे
7. भरत गोगावाले
8. संजय शिरसातो
9. यामिनी यादव
10. अनिल बाबरी
11. बालाजी देवदास
12. लता चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
10:02 PM, 23-Jun-2022
तीन और विधायक गुवाहाटी पहुंचे
एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र शिवसेना विधायक दादाजी भुसे, विधायक संजय राठौड़ और एमएलसी रवींद्र फाटक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक यहां एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के 37 से ज्यादा विधायक मौजूद हैं।
10:01 PM, 23-Jun-2022
शिंदे के साथ शिवसेना के 37 से ज्यादा विधायक
एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में संजय राठौड़, दादाजी भूसे समेत शिवसेना के 37 से ज्यादा विधायक मौजूद हैं।
10:01 PM, 23-Jun-2022
बागी विधायकों पर कार्रवाई की मांग
शिवसेना सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना के नवनियुक्त विधायक दल के नेता अजय चौधरी ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर उन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जो विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए।
09:52 PM, 23-Jun-2022
मेघालय के मुख्यमंत्री को देने पड़ी सफाई
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के अचानक यहां उस होटल में रुकने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं, जहां महाराष्ट्र के बागी शिवसेना विधायक और कुछ निर्दलीय विधायक डेरा डाले हुए हैं। संगमा ने हालांकि स्पष्ट किया कि गुवाहाटी के रेडिसन ब्ल्यू होटल में उनकी यात्रा दोपहर के भोजन के लिए थी, क्योंकि यह शिलांग से शहर के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रास्ते में स्थित है। लेकिन उनकी यात्रा के समय को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed