फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eknath Shinde Oath Live: एकनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, फडणवीस बने डिप्टी सीएम, पवार ने की शिंदे से बात

Thu, 30 Jun 2022 11:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 30 Jun 2022 11:09 PM IST
खास बातें

Maharashtra New Chief Minister Swearing in Ceremony Live: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद गुरुवार को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई। महाराष्ट्र संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ... 

विज्ञापन
Maharashtra New CM Eknath Shinde Oath Live: Political Crisis Ends, Devendra Fadnavis Announced Support to New Govt Latest News in Hindi
Eknath Shinde Devendra Fadnavis - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:08 PM, 30-Jun-2022

कपिल देव अग्रवाल ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि एकनाथ शिंदे, BJP और वहां के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। आज एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन गए हैं और उद्धव ठाकरे, जिन्होंने बीजेपी को धोखा देकर सरकार बनाई, उनका गठबंधना टूटा है और जनता के सामने उनका चेहरा आया है।
10:11 PM, 30-Jun-2022

उद्धव ने दी बधाई

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने नए मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि आप दोनों के माध्यम से महाराष्ट्र में अच्छे काम हों।
विज्ञापन
10:03 PM, 30-Jun-2022

आरे में ही मेट्रो कार शेड बनाया जाएगा: फडणवीस

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के महाधिवक्ता को निर्देश दिया है कि आरे में ही मेट्रो कार शेड बनाया जाएगा। इस संबंध में सरकार का पक्ष कोर्ट के सामने पेश किया जाए। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलयुक्त शिवर योजना को फिर से शुरू करने के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव लाया जाए।
09:59 PM, 30-Jun-2022

शिवसेना नेता विकास गोगावले की राउत को चेतावनी

शिंदे गुट के शिवसेना नेता विकास गोगावले ने कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वे रायगढ़ के महाड़ में रैली करेंगे। मैं उन्हें उनके सुरक्षाकर्मियों के बिना महाड़ आने की चुनौती देता हूं, 'शिवसैनिक' (पार्टी कार्यकर्ता) उन्हें 'प्रसाद' देने से नहीं रुकेंगे।
09:32 PM, 30-Jun-2022

शिवसेना विधायक दीपक केसरकर का बड़ा बयान

शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि हिंदुत्व को मानने वाली 2 पार्टियां अलग हो गई थी, आज फिर से साथ जुड़ गई है। हमारे 50 साथियों का योगदान महत्वपूर्ण है। वो चाहते थे कि शिंदे साहब को एक बार मुख्यमंत्री पद मिलना चाहिए भाजपा ने इस फैसले को स्वीकार किया। 106 विधायक होने के बावजूद बीजेपी ने (एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने का) यह फैसला लिया। इसका मतलब है कि उन्होंने बड़ा दिल दिखाया है।
09:21 PM, 30-Jun-2022

विधानसभा का विशेष सत्र दो और तीन जुलाई को

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र दो और तीन जुलाई को बुलाया जाएगा। इस दौरान बहुमत परीक्षण और स्पीकर का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:04 PM, 30-Jun-2022

शरद पवार ने दी प्रतिक्रिया

NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में विधायकों को गुवाहाटी ले जाने की ताकत दिखाई। उन्होंने लोगों को शिवसेना छोड़ने के लिए प्रेरित किया। मुझे नहीं पता कि यह पहले हुआ था या नहीं, लेकिन यह बिना तैयारी के नहीं हो सकता।

इससे पहले एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनाने की घोषण के बाद कई घंटे तक एमवीए खेमे में सन्नाटा रहा। हालांकि रात में शपथ ग्रहण के बाद एनसीपी नेता शरद पवार ने बयान दिया कि शायद बागी गुट के दबाव में भाजपा को यह फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि शिंदे के मुख्यमंत्री बनने की उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी।

पवार ने कहा कि मैंने एकनाथ शिंदे से बात की और बधाई दी। मैंने अपनी अपेक्षाएं भी व्यक्त कीं कि एक राज्य का मुखिया पूरे राज्य का नेतृत्व करता है, न कि केवल एक पार्टी का। आप किसी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं, लेकिन शपथ के बाद आप राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह सभी विभागों के मुद्दों को हल करने के लिए काम करेंगे। मुझे लगता है कि उद्धव ठाकरे एक बार किसी पर भरोसा करने के बाद पूरी जिम्मेदारी दे देते हैं। उन्होंने एकनाथ शिंदे पर वही भरोसा दिखाया और उन्हें विधानसभा और पार्टी की जिम्मेदारी दी। मुझे नहीं पता कि यह राजनीतिक संकट उसी का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम का नंबर 2 का पद खुशी से स्वीकार किया है। यह उसके चेहरे पर देखा जा सकता है। लेकिन वह नागपुर में रहे थे, एक (आरएसएस) स्वयंसेवक के रूप में यह उनका लोकाचार है, इसलिए उन्होंने यह पद स्वीकार कर लिया।
09:02 PM, 30-Jun-2022
नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में राज्य की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की।
08:40 PM, 30-Jun-2022
कांग्रेस ने साधा निशाना
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर कांग्रे ने निशाना साधा। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि महाराष्ट्र में जो हुआ वो भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है। वे चाहते हैं कि या तो सत्ता उनके पास रहे या कुर्सी की डोर उनके हाथों में हो।



 
08:27 PM, 30-Jun-2022
शिंदे समर्थकों ने मनाया जश्न
राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने नासिक में जश्न मनाया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed