फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra CM News Live: दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस; विपक्ष के EVM राग पर अजित पवार का हमला

Thu, 28 Nov 2024 09:17 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 28 Nov 2024 09:17 AM IST
खास बातें

Maharashtra Govt Formation BJP Meeting Today News Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राज्य में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चर्चा जारी है। आज महायुति के शीर्ष नेताओं की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर एलान हो सकता है। हालांकि, यह संशय बना हुआ है कि भाजपा मुख्यमंत्री पद अपने पास रखेगी या बड़ा दिल दिखाते हुए शिवसेना के एकनाथ शिंदे को एक बार फिर सीएम बना देगी। यहां पढ़ें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Maharashtra Govt Formation Live Who is New CM of Maharashtra Devendra Fadnavis Eknath Shinde BJP News in Hindi
महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर आज हो सकता है एलान। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:57 PM, 28-Nov-2024

दिल्ली के दौरे पर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे। आज शाम उनका केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का कार्यक्रम है।

05:10 PM, 28-Nov-2024

विपक्ष के ईवीएम राग पर बरसे अजित पवार

एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, 'संसदीय चुनाव में ईवीएम ठीक थी क्योंकि परिणाम उनके (महा विकास अघाड़ी) पक्ष में था। विधानसभा चुनाव में परिणाम अलग है और इसलिए वे ईवीएम को दोष दे रहे हैं। अजित पवार ने आगे कहा, हमारी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी थी - इसके लिए हमें अब और काम करने की जरूरत है, हम लड़ेंगे और हमें सफलता मिलेगी।
 
विज्ञापन
05:07 PM, 28-Nov-2024

दिल्ली रवाना हुए एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे स्थित अपने आवास से रवाना हुए। वे आज दिल्ली आ रहे हैं। उन्होंने कहा, वापस आने के बाद (दिल्ली दौरे पर) बात करता हूं।
 
 
01:57 PM, 28-Nov-2024

शिंदे के करीबी ने बताया शिवसेना प्रमुख का भविष्य

एकनाथ शिंदे के करीबी नेता और विधायक संजय शिरसाट ने कहा है कि नई सरकार में शिवसेना के प्रमुख का उप मुख्यमंत्री पद लेना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि शिंदे कैबिनेट का हिस्सा होंगे, लेकिन मुख्यमंत्री रह चुके एक व्यक्ति का डिप्टी सीएम बनना ठीक नहीं है। उन्होंने साफ किया कि शिवसेना डिप्टी सीएम के पद के लिए दूसरे नेता का नाम देगी।
12:12 PM, 28-Nov-2024
शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि वह अपने पिता एकनाथ शिंदे पर गर्व करते हैं, क्योंकि उन्होंने गठबंधन धर्म के लिए अपनी निजी महत्वाकांक्षा को किनारे कर दिया। एक्स पर एक पोस्ट पर श्रीकांत ने कहा कि उनके पिता का महाराष्ट्र के लोगों के साथ अटूट बंधन है। उन्होंने दिन-रात समाज के हर वर्ग के लिए मेहनत की। पढ़ें पूरी खबर...
11:48 AM, 28-Nov-2024

एकनाथ शिंदे ने दबाव में भाजपा के समर्थन वाला बयान दिया: शिवसेना यूबीटी

शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने दावा किया कि शिंदे ने भाजपा के भारी दबाव में यह कदम उठाया है। अंधारे ने कहा, ‘‘अगर एकनाथ शिंदे बड़ा दिल दिखाना चाहते तो वह 23 नवंबर को ऐसा करते जब चुनाव परिणाम घोषित हुए और भाजपा के पास संख्याबल था। लेकिन उन्होंने भावनात्मक ब्लैकमेलिंग का सहारा लिया और आखिरी क्षण तक मुख्यमंत्री पद पाने की कोशिश करते रहे।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
11:19 AM, 28-Nov-2024

Maharashtra cm news: 'भाजपा किसी दबाव में निर्णय नहीं लेती', बोले शिवसेना-यूबीटी नेता

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अंबादास दानवे ने बुधवार को कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो स्वतंत्र रूप से निर्णय लेती है और अपने सहयोगी एकनाथ शिंदे के दबाव में काम नहीं करती है। एकनाथ शिंदे फिलहाल महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। दानवे ने कहा, ‘‘भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो स्वतंत्र रूप से अपने फैसले लेती है। वह शिंदे के दबाव में आकर निर्णय नहीं करती है।’’
10:58 AM, 28-Nov-2024

महाराष्ट्र में क्या है महायुति की सीटों का आंकड़ा?

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन से उबरते हुए भाजपा ने 132 सीट पर जीत दर्ज की जो महायुति की सभी साथी पार्टियों में सबसे ज्यादा है। शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट जीतीं।
10:34 AM, 28-Nov-2024

संजय राउत का महायुति पर तंज

शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेता संजय राउत ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए महायुति गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज उनके पास पूरा बहुमत है...लेकिन सात दिन बाद भी वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं दे पाए हैं। आखिर वजह क्या है? 

राउत ने कहा, "आखिर प्रधानमंत्री, अमित शाह और उनके नेता मुख्यमंत्री का फैसला क्यों नहीं कर पा रहे? वह (एकनाथ शिंदे) हमेशा बालासाहेब ठाकरे का नाम लेते हैं और शिवसेना के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन उनके फैसले दिल्ली में होते हैं। बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के फैसले कभी दिल्ली में नहीं होते थे। उसके फैसले यहीं मुंबई में होते थे। हम कभी दिल्ली नहीं गए। तब अटल जी और आडवाणी जी हुआ करते थे। हमने कभी उनके सामने दिल्ली जाकर भीख नहीं मांगी।"

10:01 AM, 28-Nov-2024

Maharashtra new cm: बरकरार रह सकता है एक मुख्यमंत्री-दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला

रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र में अभी एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों का फॉर्मूला जारी रह सकता है। जहां मुख्यमंत्री पद भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को मिलने की अटकलें हैं, वहीं डिप्टी सीएम पद एकनाथ शिंदे (शिवसेना) और राकांपा के अजित पवार को मिल सकता है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed