फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएमसी में महायुति की महाविजय: 118 सीटें जीतकर किया बहुमत का आंकड़ा पार, शिवसेना यूबीटी-मनसे को मिलीं 72 सीट

Sat, 17 Jan 2026 04:09 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 17 Jan 2026 04:09 AM IST
खास बातें

Mumbai BMC Election Result Vote Counting Live Updates: बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। मुंबई में भाजपा नीत गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार कर दिया है। अन्य महानगर पालिकाओं से भी चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। छह संभागों में किस दल को कितनी सीटें मिली। बीएमसी समेत कई नगरपालिकाओं में नतीजों से जुड़े पल-पल की अपडेट यहां देखें...

विज्ञापन
maharashtra civic body election BMC Polls result 2026 live Updates political Reaction BJP Shiv Sena UBT NCP
बीएमसी में महायुति की जीत - फोटो : ANI Photos

लाइव अपडेट

04:07 AM, 17-Jan-2026

महाराष्ट्र में एक अभूतपूर्व जीत हासिल की: CM फडणवीस

महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में एक अभूतपूर्व जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी और हमारे गठबंधन सहयोगियों ने मुंबई सहित 29 में से लगभग 25 जगहों पर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, और मैं महाराष्ट्र के लोगों और सभी कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी पर महाराष्ट्र के भरोसे का सबूत है। यह जीत हमारे सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है, खासकर लोगों ने हमारे विकास एजेंडे का समर्थन किया है।"
01:38 AM, 17-Jan-2026

भाजपा की पुणे और पिंपरी चिंचवड में सत्ता बरकरार

भाजपा ने पुणे और पड़ोसी पिंपरी चिंचवाड़ में हुए नगर निगम चुनावों में अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और एनसीपी (एसपी) सहित विपक्ष को करारी शिकस्त देते हुए निर्णायक बहुमत हासिल किया और दोनों नगर निगमों में सत्ता बरकरार रखी।

पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी भगवा पार्टी विजयी हुई, जिनमें कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर और सतारा जिले शामिल हैं। पुणे में भाजपा ने 95 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस, एनसीपी और एनसीपी (एसपी) ने क्रमशः 15, 20 और 2 सीटें हासिल कीं। पिंपरी चिंचवाड़ में भाजपा ने 127 में से 84 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 36 सीटें जीतीं।
विज्ञापन
01:33 AM, 17-Jan-2026

नागपुर, अकोला और अमरावती नगर निगमों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

नागपुर, अकोला और अमरावती नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि चंद्रपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। नागपुर में भाजपा ने 151 में से 102 सीटें जीतकर लगातार चौथी बार सत्ता बरकरार रखी, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को केवल एक सीट मिली। कांग्रेस ने 34 सीटें, एआईएमआईएम ने छह, इंडियन मुस्लिम लीग ने 4, शिवसेना (यूबीटी) ने 2 सीटें जीतीं, जबकि एनसीपी और बसपा ने एक-एक सीट हासिल की।

चंद्रपुर में कांग्रेस ने 66 में से 27 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 23 सीटें जीतीं। शिवसेना (यूबीटी) ने छह सीटें, भारतीय शेतकरी कामघर पक्ष (कांग्रेस समर्थित) ने तीन सीटें, वंचित बहुजन अघाड़ी ने दो सीटें जीतीं, जबकि एआईएमआईएम, बसपा और शिवसेना ने एक-एक सीट जीती। निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो सीटें हासिल कीं।

अमरावती नगर निगम में भाजपा ने 87 में से 25 सीटें, युवा स्वाभिमान पार्टी ने 16, कांग्रेस ने 15, एआईएमआईएम ने 11, एनसीपी ने 11, शिवसेना ने तीन, बसपा ने तीन, शिवसेना (यूबीटी) ने दो और वीबीए ने 11 सीटें जीतीं।

अकोला में भाजपा ने 80 में से 38 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 21, शिवसेना (यूबीटी) ने छह, वीबीए ने पांच, एआईएमआईएम ने तीन, एनसीपी (एसपी) ने तीन सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना, एनसीपी, महानगर विकास पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार को एक-एक सीट मिली।

12:22 AM, 17-Jan-2026

बीएमसी में महायुति को मिला स्पष्ट बहुमत

महायुति गठबंधन ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। इस गठबंधन ने कुल 227 सीटों में से 118 सीटें जीतकर बढ़त बनाई। भाजपा ने 89 सीटें जीतीं, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 29 सीटें हासिल की। सत्तारूढ़ गठबंधन ने बहुमत के लिए जरूरी 114  सीटों से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की। 
12:13 AM, 17-Jan-2026

जनता का भरोसा और प्यार हमारी सबसे बड़ी ताकत: नितिन गडकरी

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, जनता ने हमें अगले पांच साल के लिए चुना है। जनता का भरोसा और प्यार हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, हमने कभी जाति, धर्म या भाषा के आधार पर राजनीति नहीं की। हमने पूरी ईमानदारी के साथ विकास किया और किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया। 
11:05 PM, 16-Jan-2026

शिंदे ने विकास एजेंडे को बताया जनता का समर्थन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि 29 नगर निगमों के चुनाव में महायुती की शानदार जीत राज्य सरकार के विकास एजेंडे को जनता की स्पष्ट मंजूरी है। ठाणे में 71 सीट जीतने के बाद शिंदे ने कहा कि यह केवल ठाणे ही नहीं बल्कि मुंबई और अन्य नगर निगमों में भी महायुती के पक्ष में माहौल दिखाता है।
 

शिंदे ने बताया कि पिछले तीन साल के दौरान मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जनता ने सराहना की है। उन्होंने मुंबई को वैश्विक स्तर का वित्तीय हब बनाने का लक्ष्य साझा किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे फिनटेक और ग्लोबल फाइनेंशियल हब बनाने की दिशा में लगातार कहा है। शिंदे ने यह भी कहा कि शिवसेना-भाजपा का गठबंधन अस्थायी नहीं है और दोनों दलों की विचारधारा एक समान है, जिसे भविष्य में भी बनाए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:02 PM, 16-Jan-2026

2869 में से 2784 सीट के परिणाम घोषित

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने शुक्रवार देर शाम राज्य के 29 नगर निकायों की 2,869 में से 2,784 सीट के परिणाम घोषित किए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 1,372 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। यहां एक अधिकारी ने बताया कि शेष 85 सीट के परिणाम देर रात घोषित होने की उम्मीद है।

एसईसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 1,372 सीट हासिल कीं, उसके बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 394 सीट, कांग्रेस ने 315 सीटे, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 158 सीट और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उबाठा) ने 149 सीट जीतीं हैं। मुंबई में एसईसी ने 227 में से 204 वार्ड के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें भाजपा ने 85, शिवसेना ने 25, कांग्रेस ने 19, शिवसेना (उबाठा) ने 60 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पांच सीट जीती हैं।
10:46 PM, 16-Jan-2026

AIMIM ने 114 सीटें जीती

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने राज्य भर में कुल 114 सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की। खासकर छत्रपति संभाजीनगर में एआईएमआईएम ने 33 सीटों पर कब्जा किया। पार्टी नेता शरक नक्शबंदी ने बताया कि पिछली चुनावों में करीबी हार ने कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय किया। मुंबई, नासिक, अमरावती, नांदेड और धुले जैसे शहरों में भी एआईएमआईएम ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने इस बार चुनाव प्रचार में अधिक समय दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मतभेदों को दूर किया। 
10:18 PM, 16-Jan-2026

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव: जानिए बीएमसी और ठाणे में सीटों का हाल

महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव के नतीजे देर रात जारी किए गए। बीएमसी में 227 में से 204 सीटों के परिणाम के अनुसार:
  • भाजपा: 85 सीटें
  • शिवसेना: 25 सीटें
  • शिवसेना (यूबीटी): 60 सीटें
  • कांग्रेस: 19 सीटें
  • मनसे: 5 सीटें
  • एनसीपी (एसपी): 1 सीट
  • अन्य: 7 सीटें
ठाणे महानगरपालिका में 131 सीटों के नतीजों के अनुसार:
  • शिवसेना: 75 सीटें
  • भाजपा: 28 सीटें
  • एनसीपी (एसपी): 12 सीटें
  • शिवसेना (यूबीटी): 1 सीट
  • अन्य: 5 सीटें
  • निर्दलीय: 1 सीट
09:26 PM, 16-Jan-2026

बीएमसी चुनाव: भाजपा 130 सीटों से अब सिर्फ 114 तक सिमटी

बीएमसी चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े से काफी आगे बढ़ते हुए करीब 130 सीटों तक बढ़त बना ली थी, जिससे सत्ता में वापसी लगभग तय मानी जा रही थी। हालांकि, जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, तस्वीर बदलती गई और अब भाजपा गठबंधन 110 से 114 सीटों के बीच अटका हुआ नजर आ रहा है। बीएमसी में स्पष्ट बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत होती है, ऐसे में मौजूदा स्थिति में गठबंधन को सत्ता बनाने के लिए निर्दलीय या अन्य छोटे दलों के समर्थन पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed