फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: खरगे ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- सत्ता के लिए झूठ बोलना भाजपा के प्रशिक्षण की खासियत

Sun, 21 Apr 2024 11:14 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2024 11:14 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: पहले चरण के मतदान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। इस बीच सूरत से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन पत्र खारिज होने की जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Schedule Result Date Congress vs BJP News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:13 PM, 21-Apr-2024
खरगे ने भी कसा तंज
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। खरगे ने एक्स पोस्ट में लिखा,'आज मोदी जी के बौखलाहट भरे भाषण से दिखा कि प्रथम चरण के नतीजों में INDIA जीत रहा है। मोदी जी ने जो कहा वो हेट स्पीच तो है ही, ध्यान भटकाने की एक सोची समझी चाल है। प्रधानमंत्री ने आज वही किया जो उन्हें संघ के संस्कारों में मिला है। सत्ता के लिए झूठ बोलना, बातों का अनर्गल संदर्भ बनाकर विरोधियों पर झूठे आरोप मढ़ना यह संघ और भाजपा की प्रशिक्षण की खासियत है। देश की 140 करोड़ जनता अब इस झूठ के झांसे में नहीं आने वाली। 

हमारा घोषणापत्र हर एक भारतीय के लिए है।सबकी बराबरी की बात करता है। सबके लिए न्याय की बात करता है। कांग्रेस का न्याय पत्र सच की बुनियाद पर टिका है, पर लगता है Goebbels रूपी तानाशाह की कुर्सी अब डगमगा रही है। भारत के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने पद की गरिमा को इतना नहीं गिराया, जितना मोदी जी ने गिराया है।'
11:13 PM, 21-Apr-2024
राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के घोषणा पत्र को बताया क्रांतिकारी
इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबरा कर वह अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस के ‘क्रांतिकारी मेनिफेस्टो’ को मिल रहे अपार समर्थन के रुझान आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने रोजगार, अपने परिवार और अपने भविष्य के लिए वोट करेगा। भारत भटकेगा नहीं!
विज्ञापन
09:17 PM, 21-Apr-2024
साम्राज्य बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं विपक्षी दल : नड्डा
 भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए दावा किया कि वे अपनी वंशवादी राजनीति को बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में एक स्थिर सरकार प्रदान की और तीन तलाक की प्रथा, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान किया गया। महाराष्ट्र में बुलढाणा और सात अन्य लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में बड़े-बड़े दावे करते थे और सत्ता में आने के बाद उनका क्रियान्वयन भूल जाते थे। देश में विपक्षी दल अब अपनी वंशवादी राजनीति को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, चाहे वह शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एशपी) हो या उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी)। उन्होंने कहा, भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में एक स्थिर सरकार दी है, जिससे तीन तलाक और राम मंदिर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने में मदद मिली। हमने बेघर लोगों को सैकड़ों-हजारों घर उपलब्ध कराए हैं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाई, जिससे ग्रामीण लोगों को आरामदायक जीवन मिल सका। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार नागरिकता (संशोधन) अधिनियम भी लेकर आई है। यह विदेशों में रह रहे प्रताड़ित हिंदुओं, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने उनकी मदद के लिए कभी ऐसे कदम नहीं उठाए। नड्डा ने कहा, मोदी के सत्ता में आने के बाद देश की राजनीति बदल गई है और लोगों के प्रति अधिक जवाबदेह हो गई है।
09:13 PM, 21-Apr-2024
सोशल मीडिया पोस्ट पर अमित मालवीय के खिलाफ पुलिस में शिकायत
पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तृणमूल कांग्रेस के एक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी।

मालवीय ने एक पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए, भट्टाचार्य ने शनिवार को कोलकाता के गरियाहाट पुलिस स्टेशन में दायर शिकायत में कहा कि मालवीय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह अपमानजनक है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का अपमान करता है। टीएमसी ने इस बात से इनकार किया है कि बनर्जी ने रैली से प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी की थी।
06:34 PM, 21-Apr-2024
थरूर पर राजीव चन्द्रशेखर के खिलाफ झूठा प्रचार करने का मामला दर्ज
इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा उम्मीदवार शशि थरूर पर केंद्रीय मंत्री और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ कथित तौर पर गलत प्रचार करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि साइबर पुलिस ने 15 अप्रैल को थरुर के खिलाफ मामला दर्ज किया था, हालांकि इसकी जानकारी आज ही सामने आया।

पुलिस के अनुसार, थरूर के खिलाफ मामला भाजपा नेता जेआर पद्मकुमार की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। जिन्होंने शशि थरूर पर एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर के खिलाफ गलत अभियान चलाने का आरोप लगाया था।साइबर पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 171-जी और 500 और आईटी अधिनियम की धारा 65 के तहत दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में जांच चल रही है।

 
06:33 PM, 21-Apr-2024
 खराब मौसम के कारण नहीं लैंड कर सका शाह का हेलीकॉप्टर
देश में चल रहे चुनावी मौसम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दार्जिलिंग शहर में एक चुनावी रैली में खराब रैली में शामिल नहीं हो सके। दरअसल, खराब मौसम के कारण वहां उनका हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो सका। जिसके कारण उनकी दार्जिलिंग की यात्रा को रद्द कर दिया गया। गौरतलब है कि शाह यहां से भाजपा उम्मीदवार राजू बिस्ता के समर्थन में रैली को संबोधित करने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:42 PM, 21-Apr-2024
वायनाड में कांग्रेस जिला समिति के महासचिव ने दिया कांग्रेस को झटका
इस बीच, राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। वायनाड में कांग्रेस जिला समिति के महासचिव ने देश की सबसे पुरानी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन साध लिया। रविवार को भाजपा में शामिल होने के बाद पीएम सुधाकरन ने विकास के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की। साथ ही कहा कि वह चाहते हैं कि केरल भाजपा प्रमुख वायनाड लोकसभा सीट से विजयी हों। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसकी आज के समाज में अधिक प्रासंगिकता है। पीएम मोदी की विकास परियोजनाओं को लागू करने के लिए के सुरेंद्रन को वायनाड से सांसद चुना जाना चाहिए और मैं इसके लिए प्रयास करूंगा।  
02:31 PM, 21-Apr-2024
कांग्रेस की गोदी में लालू यादव बैठे हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'आज लालू यादव और कांग्रेस पार्टी एक होकर हमारी पार्टी और नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रही है... आज लालू यादव कांग्रेस के साथ बैठे हैं, मैं लालू यादव जी को कहना चाहता हूं इसी कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा समाज का विरोध किया...और पिछड़ा समाज के विरोधी कांग्रेस पार्टी के गोदी में लालू यादव और इनके बेटे बैठे हैं। भाजपा ने सबसे पहला OBC प्रधानमंत्री, पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री, अति पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया है।'
02:10 PM, 21-Apr-2024
नीलेश कुंभानी का नामांकन पत्र खारिज
दूसरे फेज की वोटिंग से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि गुजरात के सूरत में पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। कोर्ट के आदेश पर उनका नामांकन रद्द किया गया है। आज कोर्ट की सुनवाई के दौरान उनकी उम्मीदवारी के लिए बतौर समर्थक हस्ताक्षर करने वाले तीनों समर्थक पेश नहीं हुए। इन तीनों समर्थकों ने दावा किया था कि निलेश कुम्भानी के नामांकन फार्म में उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसके चलते भाजपा ने कोर्ट में याचिका देकर नीलेश का नामांकन फॉर्म रद्द करने की मांग की थी। जिस पर आज फैसला आया।
02:04 PM, 21-Apr-2024
राहुल गांधी की तबियत बिगड़ी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबियत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि अब वह इंडी गठबंधन की रांची में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed