Lok Sabha Election 2024 Live:येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ FIR; बंगाल में BJP सांसद पर TMC कार्यकर्ताओं का हमला
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने करने का आरोप लगाया है। झूठी खबरें फैलाकर और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बदनाम करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए टीएमसी ने इस बाबत चुनाव आयोग से शिकायत की है।
दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में कई गैर-आईपीएस अधिकारी केवल आईपीएस अधिकारियों के लिए नामित पदों पर हैं, जिनमें पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि भगवा पार्टी आंतरिक मणिपुर लोकसभा सीट भारी अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्वोत्तर के लोगों की आंखें खोल दी हैं। यहां से पार्टी की जीत की संभावना 200 फीसदी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार का नाम सोमवार तक पता चल जाएगा।
इससे पहले, भाजपा ने कहा था कि वह बाहरी मणिपुर सीट पर अपने सहयोगी नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) का समर्थन करेगी। मणिपुर में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा।
सिक्किम भाजपा ने रविवार को सत्तारूढ़ दल एसकेएम सरकार पर चौतरफा हमला किया है। भाजपा ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ एसकेएम सरकार भ्रष्ट है। भाजपा सिक्किम के प्रवक्ता पासंग शेरपा ने कहा कि सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पार्टी राजनीतिक हिंसा में लिप्त है और जल विद्युत परियोजनाओं जैसे राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और संपत्तियों को औने-पौने दामों पर बेच रही है। उन्होंने आगे बोलते हुए लोगों से भाजपा को वोट करने की भी अपील की। शेरपा ने कहा कि हमें खुशी है कि एसकेएम के साथ असहज गठबंधन हमेशा के लिए खत्म हो गया है और अब हम एसकेएम के साथ गठबंधन को तोड़कर स्वतंत्र महसूस कर रहे हैं।
दूसरी ओर, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग इलाके में टीएमसी के हमले में दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। हालांकि टीएमसी ने इन दोनों ही घटनाओं में अपने कार्यकर्ताओं की संलिप्तता से इनकार किया है। आरोपों को खारिज करते हुए वरिष्ठ टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि ये घटनाएं भाजपा के भीतर अंदरूनी कलह का नतीजा थीं। उन्होंने कहा कि टीएमसी अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला करने में विश्वास नहीं करती है।
इस बीच, इरोड से मौजूदा लोकसभा सांसद एमडीएमके के गणेशमूर्ति को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। इस बारे में पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे गणेशमूर्ति को बेचैनी महसूस हुई थी, जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें इरोड के एक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती जांच के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में गणेशमूर्ति को पास के कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
कुला कालवी थित्तम लाने की कोशिश
उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि वह जब भी यहां आते हैं, तमिल गौरव और तिरुक्कुरल की बात करते हैं लेकिन उन्होंने हमारी भाषा का अधिकार छीन लिया है। भाजपा नए शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से कुला कालवी थित्तम लाने की कोशिश कर रही है।#WATCH | Tamil Nadu Minister and DMK leader Udhayanidhi Stalin holds roadshow in support of DMK candidate Thanga Tamil Selvan in Theni
— ANI (@ANI) March 24, 2024
During the roadshow, he said, " How many times have PM Modi come to Tamil Nadu in these ten years? Whenever he comes, he talks about Tamil… pic.twitter.com/jZUjp42HD3