फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha By Election Live Updates: तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, यहां जानें हर अपडेट

Thu, 23 Jun 2022 10:50 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 10:50 PM IST
खास बातें

देश की तीन लोकसभा सीटों और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। इन सभी सीटों के नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएं। यूपी में रामपुर और आजमगढ़ जबकि पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। वहीं, दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश में एक-एक सीट पर और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
 

विज्ञापन
Lok Sabha By Election Live Updates 3 Lok and 7 Vidhan Sabha Voting in Rampur Including Azamgarh Today in Hindi
उपचुनाव के लिए मतदान जारी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:49 PM, 23-Jun-2022
पंजाब में सबसे कम व त्रिपुरा में सर्वाधिक मतदान
त्रिपुरा में एक पुलिसकर्मी को चाकू मारने की घटना को छोड़कर पांच राज्यों और दिल्ली में लोकसभा की तीन और विधानसभा की सात सीटों के लिए उपचुनाव में मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान त्रिपुरा में सबसे अधिक 76.62 प्रतिशत मतदान हुआ। पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मतदान 45 प्रतिशत से कम रहा जबकि झारखंड में यह 56 और आंध्र प्रदेश में 67 प्रतिशत रहा। हालांकि अंतिम आंकड़ों में बदलाव होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 43 प्रतिशत मतदान हुआ। त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में 76.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में करीब 37 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 43 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आंध्र प्रदेश में आत्माकुरु विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में करीब 67 फीसदी ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। झारखंड में रांची जिले के मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में 56.03 फीसदी मतदान होने की खबर है।
07:46 PM, 23-Jun-2022
राजेंद्र नगर उपचुनाव: शाम पांच बजे तक 40 फीसदी मतदान
दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 40 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और मतदान शाम छह बजे तक चलना था लेकिन कतार में पहले से खड़े लोगों को मतदान की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
07:43 PM, 23-Jun-2022
त्रिपुरा उपचुनाव: 76.62 फीसदी मतदान
त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 76.62 फीसदी मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) किरण गिट्टे ने बताया कि अगरतला निर्वाचन क्षेत्र के कुंजाबन इलाके में ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मी समीर साहा को चाकू मारने सहित कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान प्रक्रिया काफी हद तक शांतिपूर्ण रही।  जुबराजनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 80.41 फीसदी मतदान हुआ, जबकि सूरमा निर्वाचन क्षेत्र में 80 फीसदी मतदान हुआ। टाउन बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 69.54 फीसदी मतदान हुआ। यहां से मुख्यमंत्री माणिक साहा भाजपा के उम्मीदवार हैं। अगरतला सीट पर 76.72 फीसदी मतदान हुआ। राज्य में 2018 के विधानसभा चुनाव में 87 प्रतिशत मतदान हुआ था।
06:21 PM, 23-Jun-2022
शाम पांच बजे तक आजमगढ़-रामपुर में कितनी वोटिंग?
उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर गुरुवार को हो रहे उपचुनाव के लिए छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक क्रमश: 45.97 फीसदी और 37.01 फीसदी मतदान हो चुका था। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
04:35 PM, 23-Jun-2022
रामपुर में तीन बजे तक इतना मतदान
रामपुर में शाम तीन बजे तक 32.19 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
03:12 PM, 23-Jun-2022

दोपहर एक बजे तक जिले में 29.48 प्रतिशत हुआ मतदान

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव 2022 को लेकर जिले में सुबह 7 बजे से ही मतदान करने के लिए महिला, बुजुर्ग, युवा सभी लोग घर से मतदान के लिए निकल गए। दोपहर में एक बजे तक धूप-छांव के बीच 29.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभावार देखा जाए तो दूसरे चरण में पिछड़ने के बाद गोपालपुर विधानसभा ने तीसरे चरण में छलांग लगाई। यहां दोपहर एक बजे तक 29.5 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार मेहनगर में 29.5, सगड़ी में 29.1, मुबारकपुर 29, आजमगढ़ में 28.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:10 PM, 23-Jun-2022

विधानसभा उपचुनाव में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

12:07 PM, 23-Jun-2022

आजमगढ़ में सबसे ज्यादा वोटिंग

संगरूर लोकसभा (पंजाब) में सुबह 11 बजे तक 12.75% मतदान हुआ है। वहीं  रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 18.81% तो आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में 19.84% फीसदी वोटिंग हुई है।
11:54 AM, 23-Jun-2022

त्रिपुरा में सुबह नौ बजे तक 14.66 प्रतिशत मतदान

 त्रिपुरा में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह नौ बजे तक 14.66 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अगरतला, टाउन बारदोवाली, सुरमा और जुबराजनगर सीट पर 221 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।
 
10:32 AM, 23-Jun-2022

आजमगढ़ में करीब नौ फीसदी वोटिंग

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक दोनों सीटों पर क्रमश: 9.21 और 7.86 फीसद वोट पड़े। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed